Site icon Bollywood Baithak

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2:  बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।

‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान

न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा

इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

 

 

 

 

 

Exit mobile version