by aditi | Oct 26, 2025 | लाइफस्टाइल
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बार फिर करीना का बिकिनी लुक देखने को मिला।
करीना का क्वालिटी टाइम
बेबो काम से दूर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। 25 अक्टूबर को करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट वेकेशन से कई फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों में करीना कपूर बीच पर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ मस्ती करती हुई भी नजर आई।
तैमूर ने खेला बैडमिंटन
इन तस्वीरों में से एक में तैमूर बैडमिंटन खेलता हुए नजर आए। फोटोज में उनका फेस दिखाई नहीं दे रहा। इसके अलावा बेबो अपने लाडले बेटे जेह अली खान को बाइक राइड देती हुई भी दिखाई दी है।
by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।
‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान
न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा
इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
by aditi | Apr 9, 2025 | बॉलीवुड
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) करीब तीन महीने पहले उनके ही घर पर हमला हुआ हुआ था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 9 अप्रैल, 2025 को बांद्रा कोर्ट में एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 1000 से अधिक पन्नों की है और इसमें कई अहम सबूतों के साथ-साथ फॉरेंसिक रिपोर्ट्स शामिल हैं।
यह मामला 16 जनवरी 2025 को उस घटना से जुड़ा है, जब सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया था। हमलावर की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई थी, जिसे पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया था।
चार्जशीट में प्रमुख बिंदु:
1.चार्जशीट में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई ठोस सबूत पेश किए हैं, जिनमें घटनास्थल से बरामद फिंगरप्रिंट्स, सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट शामिल हैं। फॉरेंसिक जांच में सीसीटीवी में दिख रहे शख्स का चेहरा (Facial Recognition Analysis) आरोपी से मेल खाता पाया गया है।
2.हमला 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। इस दौरान सैफ और उनके स्टाफ के साथ उसकी झड़प हुई, जिसमें सैफ को छह गहरे घाव लगे, खास तौर पर उनकी रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर। एक महिला स्टाफ सदस्य भी घायल हुई थी।

3.पुलिस का दावा है कि शरीफुल इस्लाम बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध रूप से भारत में रह रहा था। उसने मुंबई में विजय दास के नाम से अपनी पहचान बनाई थी और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पिछले 5-6 महीनों से मुंबई में था और इससे पहले कोलकाता में भी रह चुका था।
4.मुंबई पुलिस की 35 से अधिक टीमों ने 72 घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बाद आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह भी पता चला कि हमले में इस्तेमाल हुआ चाकू का एक टुकड़ा सैफ की रीढ़ में फंस गया था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया।
5.चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि पुलिस विदेशी साजिश के एंगल से जांच कर रही है। पश्चिम बंगाल से एक महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके नाम पर आरोपी का सिम कार्ड रजिस्टर्ड था। हालांकि, उसकी संलिप्तता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बता दें, यह चार्जशीट सैफ अली खान पर हुए हमले की गंभीरता को दर्शाती है और पुलिस की व्यापक जांच का नतीजा है। अब कोर्ट में अगली सुनवाई के दौरान इन सबूतों की गहन जांच होगी, जिससे इस मामले में और स्पष्टता आने की उम्मीद है।
लीलावती अस्पताल में चला था इलाज
हमले के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। डॉक्टरों के अनुसार, अगर चोट और गहरी होती तो सैफ को स्थायी नुकसान हो सकता था। उनकी पत्नी करीना कपूर ने भी बयान दिया था कि सैफ ने बच्चों और स्टाफ को बचाने की कोशिश की थी।
by aditi | Jan 21, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: अभिनेता सैफ अली खान सोमवार की शाम लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में लौट चुके हैं। करीब 5 दिन बाद सैफ अपने घर आए हैं। अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मिली है। सोशल मीडिया पर उनके घर के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें भारी मात्रा में पुलिस कर्मी नजर आ रहे हैं।
इस बीच अभिनेता रोनित रॉय का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस के मन में काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर रोनित रॉय सैफ अली खान के घर के बाहर क्या कर रहे हैं। तो चलिए हम आपको बतातें है कि अब रोनित रॉय सैफ और उनके परिवार की रक्षा करेंगे।
रोनित की सुरक्षा एजेंसी करेंगी काम
बहुत कम लोगों को पता है कि रोनित रॉय अभिनेता होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी है। उनकी एक सिक्योरिटी एजेंसी है, जिसका नाम ‘ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन सुरक्षा एजेंसी’। जिसे ऐसस्क्वाड सिक्योरिटी एलएलपी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि अब रोनित की टीम सैफ के घर और परिवार की रक्षा करेंगी।
https://www.instagram.com/p/DFFg2hGoW1v/?hl=en
by aditi | Jan 21, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार को लेकर काफी परेशानी से जूझ रही हैं। हाल ही में उनके पति सैफ अली खान पर घर में घुसकर एक व्यक्ति ने हमला किया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सैफ अली खान का पूरा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। करीना रोजाना दो से चार बार अस्पताल के चक्कर काट रही हैं। इसके अलावा सैफ की मां और बहन भी लगातार उनसे मिलने अस्पताल आ रही हैं। अब इस बीच सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को लेकर एक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि सबा को भी चोट लगी है।
सबा को लगी चोट
सैफ अली खान एक तरह जहां अस्पताल में भर्ती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बड़ी बहन सबा को भी चोट लगने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ इस खबर को साझा किया है।

सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी टूटी हुई उंगली दिख रही है। अपने भाई सैफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वापस आकर और भाई के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा।’
‘उंगली में फ्रैक्चर हो गया है’
सबा ने अपनी पोस्ट में एक मैसेज भी लिखा है, ‘जबकि मुझे हाल ही में एहसास हुआ कि मेरी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। भाई और मुझे अब्बा की क्रिकेट चोटों की याद आ गई। मुझे कुछ न करके अपनी उंगली को ऐसे ही छोड़ देने का लालच था… लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवार के साथ रहकर खुशी हुई। हमेशा साथ रहेंगे।