by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के पति और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने सैफ की तबीयत को लेकर मीडिया में बातचीत की थी। तो वहीं अब करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस और मीडिया से खास रिएक्ट की है।
करीना ने साझा किया पोस्ट
एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चोड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है- ‘यह हमारे परिवार के लिए मुश्किल का समय हैं। हम अभी भी इस हादसे को समझने की कोशिशों में जुटे हैं। मैं मीडिया और पत्रकारों से अपनी कहना चाहूंगी कि वह निरंतर अटकलें लगाने और कवरेज करने से बचें, लेकिन आपकी चिंता और आपके सपोर्ट की मैं सराहना करती हूं। निरंतर जांच और ध्यान न सिर्फ मुश्किल है, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम है। मैं आपसे अपील करती हूं कि हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें थोड़ा स्पेस दे कि हम इन चीजों को समझ सके मैं इस संवेदनशील समय में आपकी समझदारी और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।

सैफ अली खान खतरे से हैं बाहर
सैफ अली खान के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास ढाई इंच का चाकू घुसा था, जिसे सर्जरी की मदद से निकाला गया है। कुछ हिस्सों पर प्लास्टिक सर्जरी भी की कई है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें, सैफ के घर पर 56 साल की नर्स एलियामा फिलिप ने बताया कि उस हमलावर ने उनसे 1 करोड़ रुपये मांगे और जब विरोध किया तो उनपर डंडे और ब्लेड से हमला कर दिया।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैल अली खान (Saif Ali Khan) इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनपर गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे उनके ही घर पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके चलते एक्टर की सर्जरी भी हुई। इस वक्त वह लीलावती की आईसीयू में भर्ती है। इस खबर ने आमजन से लेकर फिल्मी सितारों को हैरान करके रख दिया। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारें पर हमला हुआ। इससे पहले भी कई बार अटैक हो चुका है।
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले हैं। पिछले कुछ सालों से उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं साल 2024 के शुरुआत में अभिनेता के घर पर दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संजय लीला भंसाली
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। ये बात है साल 2018 की जब वह राजस्थान में फिल्म पद्मावत की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने निर्देशक हमला कर दिया था और उनको थप्पड़ मार दिया था। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी हंगामा भी हुआ था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान पर साल 2014 में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हमला हुआ था। उनपर एक शख्स ने थप्पड़ मारा था।
राजीव राय
निर्देशक राजीव राय को भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के हिटमैन की तरफ से धमकियां मिली थी, जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित देश को छोड़ दिया।
राकेश रोशन
साल 2000 में मशहूर निर्देशक राकेश रोशन पर भी हमला हुआ था। उन पर सरेआम फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में राकेश की जान बाल-बाल बची थी। माना जाता है कि बेटे ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार की सफलता के बाद राकेश रोशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
गुलशन कुमार
भजन सम्राट और टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार पर साल 1997 में मुंबई में जातेश्वर महादेव मंदिर के आसपास दिनदहाड़े गोलियों चलाई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात करीब 2.30 बजे हमला हुआ। एक चोर उनके घर घुसा और बीच बचाव में चोर ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमला भी किया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच हम आपको अभिनेता के इस आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जहां वह अपनी बीवी करीना कपूर खान और दोनों बेटे तैमूर खान और जेह अली खान के साथ रहते हैं।
सैफ और करीना का करोड़ों का घर
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपए है। यहां वह साल 2021 में शिफ्ट हुए थे। सैफ-करीना का ये घर सतगुरु शरण नाम की बिल्डिंग में है। जो चार मंजिला ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, खबरों के अनुसार घर की कीमत 55 करोड़ रुपए है।

ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स से सजा है घर
करीना और सैफ ने अपने घर को ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों वाइब्स से सजाया हुआ है। घर में ब्लैक और व्हाइट ब्लॉक्स टाइल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इस घर में अलग से योगा एरिया बना हुआ है। जहां करीना सुबह-सुबह योग करती है।

दीवारों को सजाया है तस्वीरों से
सैफ-करीना अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर की दीवारों पर परिवार संग तस्वीरें लगाई हुई हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इस कपल ने बेडरूम में भी फैमिली फोटोज लगी हुई हैं।

इस घर में सभी पुरानी व्यवस्थाओं के साथ ही नई जरूरतों को जोड़ा गया है। खासतौर पर इस कपल ने अपने बच्चे के जन्म के लिहाज से घर को तैयार करवाया था। इसके अलावा नए घर में करीना के बेटा तैमूर अली के लिए भी एक रूम अलग है। जेह के लिए उनका प्ले रूम है। इसके अलावा इसमें शानदार सीढ़ियों, स्विमिंग पूल, आउटडोर एरिया और ओपन स्पेस भी है।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर देर रात हमला हो गया है। अब एक्टर से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि उनका ऑपरेशन हुआ है। इसके अलावा करीना कपूर खान ने भी इस हादसे को लेकर ऑफिशियल बयान दिया है।
करीना लेकर गई थी अस्पताल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान पर जब हमला हुआ तो करीना कपूर घर पर ही थीं। वह ही सैफ को हॉस्पिटल लेकर गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को इसकी हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद करिश्मा कपूर 4.30 बजे तक लीलावती पहुंची थी। इस मौके पर न सिर्फ करिश्मा वहां थी बल्कि सैफ की बहन सोहा और उनके पति भी हॉस्पिट पहुंचे।
https://www.instagram.com/p/DE38PhYT1X7/?hl=en
सैफ अली खान की हुई सर्जरी
सैफ अली खान को हमले में कई चोट आई थी, जिसके चलते लीलावती के डॉक्टर्स ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन किया। फिलहाल सैफ ओटी के रिकवरी रूम में हैं और खतरे से बाहर है।
https://www.instagram.com/p/DE36s7SzYW0/?hl=en
करीना कपूर का स्टेटमेंट
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर करीना और सैफ के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। हर कोई पटौदी परिवार के लिए दुआ कर रहा है। ऐसे में करीना कपूर ने सैफ पर हुए हमले को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है, जिससें उन्होंने कहा- ‘घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई। सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसकी वजह से वे अस्पताल में हैं और सर्जरी से गुजर रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं, क्योंकि पुलिस पहले से ही अपनी उचित जांच कर रही है। आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद।

by aditi | Dec 20, 2024 | ओटीटी, टीवी
Singham Again OTT Release: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब इस वीकेंड पर अपने घर पर आराम से परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। मगर इसके साथ एक ट्विस्ट भी है। बता दें, ये फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।, लेकिन अब देखना होगा सिंघम अगेन को ओटीटी पर कितना कमाल करती है।
जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’
ये फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसे रोहित शेट्टी ने बनाया है। बता दें, सिंघम अगेन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अभी ये रेंट पर है। यानी की यहां भी देखने के लिए फैंस को पैसे खर्च करने होंगे। इसके लिए मात्र 499 रुपये देने होंगे। हालांकि, कुछ समय बाद ही ये फिल्म प्राइम वीडियो पर बिलकुल फ्री होगी।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सुपरस्टार मौजूद है, लेकिन फिर भी ये पर्दे पर कमाल न कर सकी। बता दें, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 को गहरी मात दी, लेकिन बाद में ‘सिंघम अगेन’ की नैया पर्दे पर डूब गई।