Dharmendra Health News Live: धर्मेंद्र का प्राइवेट वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार

Dharmendra Health News Live: धर्मेंद्र का प्राइवेट वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार

Dharmendra Health News Live: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता की सेहत के कारण पूरा देओल परिवार इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद ही मैन के फैंस के बीच थोड़ी परेशानियां भी बढ़ गई है। इस वीडियो के बाद हर कोई धरम पाजी की सेहत के लिए दुआ कर रहा है।

 

अस्पताल से वीडियो हुआ लीक

धर्मेंद्र का ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो आईसीयू में बेड पर लेटे दिख रहे हैं और उनके साथ उनकी पूरी नजर आ रही है। इस वीडियो को चोरी-छुपे रिकॉर्ड करने वाले और ऑनलाइन वायरल करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ की पहचान हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक धर्मेंद्र और उनकी फैमिली का प्राइवेट मूमेंट वायरल करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ का बयान

पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. प्रतित समदानी की निगरानी में इलाज चल रहा था। ऐसे में धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटे सनी और बॉबी देओल के कहने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। प्रकाश कौर चाहती थीं कि धर्मेंद्र वापस आएं और घर पर समय बिताएं।  डॉ. प्रतित समदानी ने कहा, “क्लियरली किसी कारण से, दोनों भाई और उनकी मां प्रकाश चाहते थे कि धर्मेंद्र अपने घर लौट जाएं और उनके साथ रहें जहां उन्होंने अपनी लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बिताया है। संकट की इस घड़ी में हम देओल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि धर्मेंद्र जी जल्द ठीक हो जाएं।

सनी का पैप्स पर गुस्सा 

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ जमा है। ऐसे में सनी देओल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैप्स पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी पैप्स को फटकार और गाली देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा-  “आपके घर में मां-बाप हैं, आपके घर में बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 पैप्स पर भड़के करण जौहर

सनी देओल के बाद डायरेक्टर करण जौहर भी पैप्स पर भड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- एक लिविंग लीजेंड धर्मेंद्र, जो इस समय हेल्थ क्राइसिससे जूझ रहे हैं, उनके इर्द-गिर्द “मीडिया सर्कस” देखना दिल दहला देने वाला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aishwarya Rai ने कान्स में दिखाया देसी अवतार, व्हाइट साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Aishwarya Rai ने कान्स में दिखाया देसी अवतार, व्हाइट साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Aishwarya Rai Bachchan Cannes:  ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी उपस्थिति से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (13 मई से 24 मई 2025) में वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस के कान शहर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) जो दो दशकों से अधिक समय से कान्स की शान रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा हैं। उनके लुक को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है, क्योंकि वह हर साल अपने ग्लैमरस और अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं।

ऐश्वर्या का कान्स 2025 लुक

ऐश्वर्या (Aishwarya) ने  21 मई 2025 को कान्स रेड कार्पेट पर वॉक की। इस मौके पर ऐश्वर्या भारतीय लुक में नजर आई। अभिनेत्री ने द हिस्ट्री ऑफ साउंड के प्रीमियर में सफेद साड़ी में शानदार एंट्री की। इसकी के साथ उन्होंने पारंपरिक भारतीय गहनें भी पहने थे।

लॉरियल पेरिस की तरफ से आई ऐश्वर्या

बता दें, ऐश्वर्या लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर उतरीं। यह फेस्टिवल में उनका 22वां रेड कार्पेट वॉक है। ग्लोबल सुपरस्टार ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार शुरुआत तब की थी जब 2002 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर हुआ था।

ऐश्वर्या का कान्स इतिहास

ऐश्वर्या राय बच्चन 2002 से लगभग हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती रही हैं। वह पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्हें 2003 में कान्स की जूरी सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके कान्स लुक्स हमेशा चर्चा में रहे हैं, चाहे वह उनकी सादगी भरी साड़ी हो या भव्य गाउन। यहाँ उनके कुछ यादगार लुक्स का जिक्र है, जो 2025 के लुक के लिए संदर्भ प्रदान करते हैं:

  • 2002: ऐश्वर्या ने नीता लूला की डिज़ाइन की मस्टर्ड और गोल्डन साड़ी में डेब्यू किया। भारी हार, कंगन, और झुमकों के साथ उनका यह भारतीय लुक बेहद सराहा गया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय अभिनेत्री ने कान्स में साड़ी पहनी थी।
  • 2006: नीले रंग के ऑफ-शोल्डर एली साब गाउन में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके यूनिक नेकपीस ने इस लुक को और खास बनाया।

  • 2011: ऐश्वर्या ने व्हाइट और ब्लू अरमानी प्राइव आउटफिट और एली साब का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। उनके बन ने इस लुक को और निखारा।
  • 2017: ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में वह सिंड्रेला की तरह लग रही थीं। इस गाउन को फिलिपिनो डिज़ाइनर मिशेल सिनको ने बनाया था, और न्यूड मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक ने उनके लुक को यादगार बनाया।
  • 2023: ऐश्वर्या ने सोफी कॉउचर का ब्लैक गाउन सिल्वर हुड के साथ पहना, जो लाइटवेट एल्यूमिनियम से बना था। यह लुक उनके बोल्ड और प्रयोगात्मक अंदाज को दर्शाता था।
  • 2024: पहले दिन ब्लैक-गोल्डन गाउन में वह एलिगेंट लगीं, लेकिन दूसरे दिन के ग्रीन और सिल्वर शिमरी गाउन को कुछ लोगों ने “बर्थडे डेकोरेशन” जैसा कहकर ट्रोल किया। फिर भी, ऐश्वर्या ने इसे “जादुई” बताकर अपने लुक का बचाव किया।

 

 

Hera Pheri 3 से बाहर होने पर परेश रावल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अक्षय संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 से बाहर होने पर परेश रावल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अक्षय संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 Paresh Rawal:  भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेतानिर्माता और पूर्व राजनेता जिसका नाम रेश रावल है। एक्टर लगातार पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। सालों से अभिनेता पर्दे पर कम ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि वह हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) में नजर आएंगे, लेकिन अब एक्टर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है कि वो हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) से बाहर हो गए। इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने हाल ही में दी है।

‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की खबर और उनकी प्रतिक्रिया

परेश रावल (Hera Pheri 3 Paresh Rawal) की सबसे चर्चित खबरों में से एक है उनकी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा। इस फिल्म में उनकी प्रतिष्ठित भूमिका ‘बाबूराव गणपत राव आप्टे’ को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मई 2025 में खबर आई कि परेश रावल ने मेकर्स के साथ कथित “क्रिएटिव डिफरेंस” के कारण इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया।  

उन्होंने लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3 Film) से अलग होने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माता या निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के प्रति बेहद सम्मान, प्यार और भरोसा रखता हूं।” इसके साथ ही, परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ‘बाबूराव’ के किरदार को बार-बार निभाकर थक चुके हैं, क्योंकि इसमें कुछ नया करने की गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें केवल इस एक किरदार से पहचानें।

अक्षय कुमार के साथ रिश्ते पर टिप्पणी

परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी ने हेरा फेरी, वेलकम, और ओह माय गॉड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में परेश ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता, बल्कि सभी केवल प्रोफेशनल सहकर्मी होते हैं। उन्होंने अक्षय कुमार को अपना दोस्त न बताकर “प्रोफेशनल साथी” कहा, जिससे कुछ विवाद हुआ। हालांकि, बाद में X पर उनके प्रशंसकों और कुछ यूजर्स ने इस बयान को आधारहीन विवाद बताया और कहा कि परेश और अक्षय के बीच कोई अनबन नहीं है।

एक्टर की आने वाली फिल्म 

यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें परेश रावल अक्षय कुमार और तब्बू के साथ दिखाई देंगे। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें परेश रावल, अक्षय कुमार, और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। परेश ने इस फिल्म को लेकर उत्साह के साथ-साथ दर्शकों की उम्मीदों को पूरा करने की चिंता भी जताई है।

 

 

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2:  बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।

‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान

न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा

इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

 

 

 

 

 

क्या प्रेग्नेंट हैं Sshura Khan? पति अरबाज संग मीडिया से छुपते छुपाते क्लिनिक के बाहर आई नजर

क्या प्रेग्नेंट हैं Sshura Khan? पति अरबाज संग मीडिया से छुपते छुपाते क्लिनिक के बाहर आई नजर

Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड के खान परिवार एक बार फिर खुशियां बनने वाला है। साल 2023 में सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान  (Sshura Khan) संग शादी की थी। इस कपल की शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी। इस मौके पर घर परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं अब घर है कि ये कपल जल्द पेरेंट्स बनने जा रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि पिंकविला की रिपोर्ट में कहा जा रहा है।

मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर हुए स्पॉट

दरअसल, मंगलवार को अरबाज खान और शूरा खान (Sshura Khan And Arbaaz Khan)  का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये कपल मीडिया से छुपते हुए एक मैटरनिटी क्लिनिक में जाता हुए  देखा गया। इस दौरान अभिनेता के हाथ में एक फाइल भी नजर आ रही हैं। उन्होंने पति शूरा का हाथ थामा हुआ है और धीरे धीरे क्लिनिक की ओर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर शूरा ने ऑवर साइज की शर्ट पहनी हुई है, जिसके बाद इस वीडियो को देखकर कई लोग यही अनुमान लगा रहे हैं कि शूरा प्रेग्नेंट हो सकती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने इसे लेकर अभी तक ऑफिशियली कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

 

दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे ये कपल

बता दें, अरबाज और शूरा दोनों की ही ये दूसरी शादी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 40 साल की शूरा की पहली भी शादी हुई थी और उनकी पहली शादी से 8 साल की बेटी भी है। ऐसे में शूरा दूसरी बार मां बनेंगी, लेकिन अरबाज खान से उनका यह पहला  बच्चा होगा। तो वहीं अभिनेता भी पहले से एक बेटे के पिता है। उनकी पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। दोनों का एक बेटा है।