पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Sikandar, जानें कब और कहां देख सकते है

पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Sikandar, जानें कब और कहां देख सकते है

Sikandar OTT Release:  सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) बीते महीने ईद के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए सालों से जितना इंतजार कर रहे थे। पर्दे पर आते ही सिकंदर (Sikandar Film) ने अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब मेकर्स इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में सिकंदर की ओटीटी रिलीज की डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है।

कब और कहां रिलीज होगी सिकंदर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 85 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद सामान्यतः फिल्में 6-8 सप्ताह के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। इस आधार पर सिकंदर की ओटीटी रिलीज 11 मई 2025 से 25 मई 2025 के बीच होने की संभावना है। कुछ स्रोतों में 25 मई 2025 को अनुमानित रिलीज डेट के रूप में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। हालांकि, नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए यह तारीख अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है।

फिल्म की कहानी 

फिल्म में सलमान खान संजय ‘सिकंदर’ राजकोट की भूमिका में हैं, जो एक साहसी और दरियादिल राजा है। उनकी पत्नी सायश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) उनके लिए मजबूत सहारा है। कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है, जब संजय का टकराव अर्जुन प्रधान (प्रतीक बब्बर) और उसके भ्रष्ट मंत्री पिता राकेश प्रधान (सत्यराज) से होता है। फिल्म में सलमान की एक्शन और रश्मिका के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण है।

बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडिया में 129 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 184.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

 

 

 

 

 

 

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2:  बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।

‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान

न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा

इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

 

 

 

 

 

शहतूत का स्वाद लेने के लिए पेड़ पर जा चढ़े Salman Khan, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिकंदर का वीडियो

शहतूत का स्वाद लेने के लिए पेड़ पर जा चढ़े Salman Khan, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिकंदर का वीडियो

Salman Khan Video:  बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर का जादू फैंस पर नहीं चलाव और फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब सलमान खान के फैंस को उनकी नई मूवी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन मूवी आने से पहले भाईजान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।

पेड़ पर चढ़े भाईजान

देश भर में गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में अभिनेता मुंबई की गर्मी से दूर अपना वक्त इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर बीता रहे हैं जहां वो थोड़ा देसी लाइफ स्टाइल भी एन्जॉय कर रहे हैं और पेड़ से तोड़कर फल भी खा रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं 59 सलमान (Salman Farmhouse Video) तेजी से पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं और फिर पेड़ की टहनियों को झाड़ते हुए शहतूत तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस को पसंद आया वीडियो

सलमान खान (Salman Khan Video)  को इस तरह से पेड़ पर चढ़कर शहतूत तोड़ते देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, ‘इस ऐज में भाई पेड़ पर चढ़ रहे हैं और इनके फिटनेस पर ट्रोल करने वाले चार फ्लोर नहीं चढ़ सकते।’ एक और ने कहा- आज भी बहुत फिट हैं सलमान सर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फार्म हाउस का माहौल

बता दें, सलमान (Salman Farmhouse) का पनवेल फार्महाउस मुंबई से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर है। भाईजान का ये फार्म हाउस उनकी छोटी बहन के नाम है, जिसे खुद सलमान ने ही तोहफे में दिया था। वह परिवार के साथ अक्सर वहां समय बिताते जाते रहते हैं। यरहां पर सलमान खान ने अपनी फिल्म की भी शूटिंग की हुई है। यह फार्म हाउस हरे-भरे पेड़ों और प्रकृति से घिरा हुआ है।

सलमान की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ हाल ही में रिलीज हुई थी। जो ज्यादा खास पर्दे पर नहीं चली। इसके अलावा एक्टर जल्द दबंग 4, किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

 

Sikandar Box Office Collection Day 6:  सलमान खना की मूवी पर लगा ग्रहण, शॉकिंग है आज की कमाई

Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खना की मूवी पर लगा ग्रहण, शॉकिंग है आज की कमाई

Sikandar Box Office Collection Day 6:  सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि यह कोई बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। या यूं कहें कि सलमान और मूवी मेकर्स के सपनों पर पानी फिर गया। इस ईद (Eid) पर भाईजान के फैंस को उनकी दी हुई ईदी पसंद नहीं आई और मूवी फ्लॉप होती नजर आ रही है। रोजाना सिकंदर की कमाई बढ़ने के बजाए घटती नजर आ रही है।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुक्रवार को मूवी का छठा दिन रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैक्निल्क के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़, दूसरे दिन 29 करोड़ और तीसरे दिन 19.5 करोड़ चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई घटी और ये 9.75 करोड़ और की बात करें तो 6 करोड़ ही कमाए है। फिल्म ने आज 8:50 बजे तक 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

वर्ल्डवाइड में कहा तक पहुंची सिकंदर

मेकर्स ने फिल्म की ओवरसीज कमाई से जुड़े 5 दिन के आंकड़े बताए है, जिसके मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 169.78 (Sikandar Worldwide) करोड़ रुपये कमाए है। सिकंदर को गजनी बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा, सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर भी हैं। यह संजय राजकोट उर्फ ​​सिकंदर नाम के एक व्यक्ति की कहानी बताती है, जिसका सामना एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बेटे से होता है। फिल्म में रश्मिका ने उनकी पत्नी सैश्री का किरदार निभाया है।

भाईजान की आने वाली फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) जल्द संजू बाबा के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इनकी नेक्स्ट मूवी का टाइटल गंगा राम (Ganga Ram) हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन इतना कंफर्म है कि इस फिल्म में दोनों का धमाकेदार एक्शन अवतार में होंगे।

 

 

 

 

Salman Khan की सिकंदर का पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम

Salman Khan की सिकंदर का पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम

Sikandar Box Office Collection Day 5: गुरुवार 3 अप्रैल को सलमान खान (Salman Khan Sikandar) की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए पूरे पांच दिन हो चुके हैं। इस मूवी में भाईजान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फैंस को ये जोड़ी तो पसंद आ रही है, लेकिन इस बार अभिनेता अपने चाहने वालों  का दिल जीतने में असफल साबित होते जा रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि उनकी मूवी का कलेक्शन बोल रहा है। भाईजान की फिल्म जहां 5 दिनों में 100 से 150 करोड़ का आंकड़ा पार करती थी। वहीं सिकंदर इस रेस में काफी पीछे नजर आ रही है।

सिकंदर की पांचवे दिन की कमाई

सलमान खान (Salman Khan Film) ने फैंस को उनकी सिकंदर से बेहद उम्मीद थी कि उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी, लेकिन अब लग रहा है कि साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की फिल्म पर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं मिलने के बाद फिल्म को टिके रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर अब तक ₹89.32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। गुरुवार को फिल्म ने लगभग ₹5.07 करोड़ की कमाई की।

क्या मिलेगा वीकेंड का फायदा

इन पांच दिनों में सलमान (Salman Khan) को ज्यादा फायदा तो नहीं मिला है, लेकिन देखना यह होगा कि फिल्म अपने एक हफ्ते में कितना कलेक्शन करती है। सिकंदर मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले शुक्रवार-शनिवार के कलेक्शन में कुछ फायदा हो सकता है।

जब डायरेक्टर ने कहीं थी ये बात

ए आर मुरुगादोस (Salman Khan Sikandar) ने फिल्म की रिलीज से पहले प्रेस से बात की और संकेत दिया कि फिल्म बनाते समय उन्होंने स्क्रिप्ट पर 100% ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पीटीआई से कहा, “जब आप सुपरस्टार्स के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आप स्क्रिप्ट के प्रति 100 प्रतिशत सच्चे नहीं हो सकते। हम एक निर्देशक के रूप में 100 प्रतिशत सच्चे नहीं रह सकते। हमें फैंस को संतुष्ट करना होगा और उनके बारे में सोचना होगा।