Bigg Boss 19: सलमान खान के शो का सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा बिग बॉस 19

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो का सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा बिग बॉस 19

Bigg Boss 19:  टीवी का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के नए सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। अब तक इस शो के 18 सीजन आ चुके हैं। इस साल 19वां सीजन आएगा। हर कोई ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए बेताब है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है।

 

कब आ रहा है बिग बॉस 19 

सोशल मीडिया एक्स अकाउंट के मुताबिक, बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का प्रीमियर अक्टूबर 2025 में होने की संभावना है। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान ने हाल ही में शो के प्रोमो की शूटिंग पूरी की है और शो का प्रीमियर अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकता है। तारीख की बात करें तो 4 या 5 अक्टूबर 2025 हो सकती है। यह तारीख पिछले सीजनों के पैटर्न को देखते हुए संभावित है, क्योंकि बिग बॉस के पिछले सीजन (जैसे बिग बॉस 18) भी अक्टूबर में शुरू हुए थे।

कहां और कैसे देख सकते हैं

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए यह जियो सिनेमा या डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा। पिछले सीजनों की तरह यह शो टीवी पर रात 9:00 बजे से 10:00 या 11:30 बजे तक प्रसारित हो सकता है। जियो सिनेमा पर 24×7 लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी हो सकती है।

एक X पोस्ट के अनुसार, बिग बॉस OTT 4 को कथित तौर पर रद्द कर दिया गया है और मेकर्स अब बिग बॉस 19 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि शो जियो सिनेमा या डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

होस्ट और थीम

सलमान खान के बिग बॉस 19 को होस्ट करने की पुष्टि हो चुकी है। X पर पोस्ट्स में बताया गया है कि सलमान खान ने हाल ही में प्रोमो शूट किया है, जो शो के शुरू होने की तैयारियों का संकेत देता है। सलमान पिछले कई सीजनों से इस शो के होस्ट रहे हैं और उनकी मौजूदगी शो की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है।

अभी तक बिग बॉस 19 की थीम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछले सीजनों की थीम्स को देखें तो बिग बॉस 18 में “समय का तांडव” थीम थी, जिसमें अतीत, वर्तमान और भविष्य का कॉन्सेप्ट शामिल था। बिग बॉस 17 में “दिल, दिमाग और दम” की थीम थी। इस आधार पर, बिग बॉस 19 में भी एक अनोखी और आकर्षक थीम की उम्मीद की जा सकती है।

प्राइज मनी और शो की अवधि

बिग बॉस 18 में विजेता को लगभग 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी दी गई थी। बिग बॉस 19 में भी प्राइज मनी इसी रेंज में होने की संभावना है, हालांकि यह मेकर्स के गेम टास्क या नियमों के आधार पर घट-बढ़ सकती है। बिग बॉस के सीजन आमतौर पर 3 से 4 महीने तक चलते हैं। बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ और 19 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ। इस आधार पर बिग बॉस 19 भी अक्टूबर 2025 से शुरू होकर जनवरी या फरवरी 2026 तक चल सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Anupama में फिर आएगा लीप, प्रार्थना की कहानी का होगा नया खुलासा

Anupama में फिर आएगा लीप, प्रार्थना की कहानी का होगा नया खुलासा

Anupama Spoiler: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। आए दिन शो में कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि अब खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो में जल्द ही लीप आने वाला है।

शो के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि प्रार्थना देर रात बुरी हालत में अनुपमा के घर पहुंचती हैं, जहां जाकर वह पूरे शाह परिवार को बताएगी गौतम ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है और इसके बाद अनुपमा प्रार्थना को लेकर कोठारी हाउस पहुंचेगी।

शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा

प्रार्थना ने गौतम से तलाक की घोषणा की थी, जिससे कोठारी परिवार में हड़कंप मच गया। अनुपमा प्रार्थना को सपोर्ट करने के लिए और कदम उठाएगी, जिससे वसुंधरा और ख्याति (प्रेम की मां) उसका विरोध करेंगी। प्रार्थना की कहानी में नया खुलासा हो सकता है, जैसे कि गौतम का कोई पुराना राज। राही और प्रेम (शिवम खजुरिया) के बीच गलतफहमियां बढ़ रही हैं।

राही अनुपमा को गलत समझ रही है और प्रेम से दूरी बना रही है। आज के एपिसोड में प्रेम राही को समझाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन माही (काव्या की बेटी) इस स्थिति का फायदा उठाकर प्रेम के करीब आने की कोशिश करेगी, जिससे एक लव ट्रायंगल की स्थिति बन सकती है।

माही और आर्यन की लव स्टोरी:

  • माही और आर्यन (रंदीप राय) ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला किया है।

  • लीला (बा) और ख्याति इस रिश्ते के खिलाफ होंगी, और अनुपमा को इस मामले में दखल देना पड़ सकता है। माही की साजिशों का एक और पहलू सामने आ सकता है

अपकमिंग ट्विस्ट्स

  • अनुपमा और राघव की दोस्ती को लेकर और गलतफहमियां पैदा होंगी।

  • अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) की वापसी की उम्मीद अभी बाकी है, क्योंकि अनुपमा उसे याद करती रहती है। अनुज को “कान्हा” के रूप में दिखाया जा रहा है, जो मानसिक रूप से अस्थिर है।

  • राही और माही के बीच “सौतेन” जैसी जंग तेज होगी।

  • इशानी (पाखी की बेटी) की ड्रग्स से जुड़ी कहानी में अनुपमा की दखलअंदाजी और बढ़ेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

त्रियुगीनारायण मंदिर में Arti Singh ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

त्रियुगीनारायण मंदिर में Arti Singh ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Arti Singh Remarry Dipak Chauhan:  टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन  सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपने पति और परिवार वालों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया था। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो भी वायरल हुए थे। वहीं अब सोमवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का वीडियो साझा किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने दोबारा शादी की है।

आरती सिंह का वेडिंग वीडियो

एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ जमकर इन्जॉय कर रही हैं। पिछले साल 25 अप्रैल 2024 में आरती सिंह ने दीपक चौहान (Arti Singh And Dipak Chauhan) संग शादी की थी। ऐसे में शादी के एक साल पूरे होने पर एक्ट्रेस और उनके पति दीपक ने एक बार फिर शादी राचाई, लेकिन इस बार बिल्कुल सादगी अंदाज में। इस कपल ने उतराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh chauhan (@artisingh5)

यह वहीं मंदिर है जहां भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। वीडियो शेयर करते हुए आरती ने बताया कि ‘पति दीपक चौहान का सपना था कि वो यहां शादी करे और भगवान शिव-पार्वती माँ का आशीर्वाद ले। इसलिए हमारी पहली शादी की सालगिरह पर हमने अपनी वचन दोहराए और वही कपड़े पहने जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे।’

पहाड़ी दुल्हन बनीं आरती

वीडियो में आरती ने बेहद सुंदर मांग टीका और नाक में पहाड़ी नथ पहनी हुई है। दोनों ने शिव और पार्वती जी का आशीर्वाद लेकर शादी की रस्में शुरू की। इन दिनों ये जगह कपल की शादी का पहला और मशहूर डेस्टिनेशन प्लेस बन चुका है। आरती और दीपक का ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हुए। टीवी के कई सेलेब्स ने उन्हे एनिवर्सी की बधाई भी दी।

 

 

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

‘Bajrangi Bhaijaan 2’ लेकर आ रहे हैं सलमान खान! स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2:  बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।

‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान

न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा

इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

 

 

 

 

 

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की ‘जाट’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की ‘जाट’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सनी देओल (Sunny Deol)  की मच अवेटेड फिल्म जाट (Jaat) आज यानी गुरुवार 10  अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब दो साल बाद सनी पाजी को फिर से पर्दे पर देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह साफ है कि प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके चलते ‘जाट’ शानदार ओपनिंग रही। सोशल मीडिया पर पहले ही दिन की कमाई को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं जाट कमाई के मामले में कितनी खरी उतर रही है।

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। जाट ने ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 5.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी फाइनल डेटा आने में समय है। एक बार फाइनल डेटा आ जाता है तो साफ पता चल जाएगा कि सनी पाजी ने विक्की कौशल की फिल्म छावा (33.10 करोड़) और सलमान खान सिकंदर (30.06 करोड़) को पीछे छोड़ा है या नहीं।

जाट की कहानी 

फिल्म ‘जाट’ (Jaat Story) एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म की कहानी एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर कथानक पर आधारित है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, और सैयामी खेर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। कहानी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के एक सुदूर तटीय गांव रामायपट्टनम पर केंद्रित है। यहां एक क्रूर अपराधी, वरदाराजा रणतुंगा (रणदीप हुड्डा), स्थानीय लोगों पर अत्याचार करता है और गांव को अपने आतंक के अधीन रखता है।

 
कहानी में मोड़ तब आता है जब एक यात्रा पर निकला अजनबी, भास्कर सिंह (सनी देओल), संयोग से वरदाराजा के गुर्गों से भिड़ जाता है। इस घटना के बाद वह गांव वालों की पीड़ा और वहां फैले गहरे भ्रष्टाचार को देखता है। भास्कर सिंह, जो एक साहसी और मजबूत व्यक्तित्व का मालिक है, गांव को इस दमन से मुक्त करने का फैसला करता है। कुल मिलाकर, ‘जाट’ एक विशिष्ट बॉलीवुड एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी देओल का दमदार किरदार और रणदीप हुड्डा का खलनायक अवतार कहानी को रोचक बनाते हैं। यह फिल्म न केवल एक्शन प्रेमियों के लिए, बल्कि उन दर्शकों के लिए भी है जो एक मजबूत नायक और खलनायक के बीच की टक्कर का आनंद लेना चाहते हैं।