Site icon Bollywood Baithak

अंदर से कुछ ऐसा दिखता है सैफ अली खान का घर, तस्वीरें देखकर आप भी सोचेंगे चोर यहां कैसे आया ?

Bollywood Baithak:  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात करीब 2.30 बजे हमला हुआ। एक चोर उनके घर घुसा और बीच बचाव में चोर ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमला भी किया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच हम आपको अभिनेता के इस आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जहां वह अपनी बीवी करीना कपूर खान और दोनों बेटे तैमूर खान और जेह अली खान के साथ रहते हैं।

सैफ और करीना का करोड़ों का घर 

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपए है। यहां वह साल 2021 में शिफ्ट हुए थे। सैफ-करीना का ये घर सतगुरु शरण नाम की बिल्डिंग में है। जो चार मंजिला ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, खबरों के अनुसार घर की कीमत 55 करोड़ रुपए है।

ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स से सजा है घर

करीना और सैफ ने अपने घर को ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों वाइब्स से सजाया हुआ है। घर में ब्लैक और व्हाइट ब्लॉक्स टाइल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इस घर में अलग से योगा एरिया बना हुआ है। जहां करीना सुबह-सुबह योग करती है।

 

दीवारों को सजाया है तस्वीरों से 

सैफ-करीना अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर की दीवारों पर परिवार संग तस्वीरें लगाई हुई हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इस कपल ने बेडरूम में भी फैमिली फोटोज लगी हुई हैं।

इस घर में  टेरिस एरिया है। जहां पर उन्होंने गार्डन और पूल दोनों बनाया हुआ है। इस एरिया में अक्सर करीना अपने दोस्तों और फैमिली के साथ पार्टी भी करती हैं।
घर के लिविंग एरिया की बात करें तो यहां ऑफ व्हाइट कलर की दीवारें हैं और सोफे भी उसी कलर के हैं। जहां बेबो अक्सर अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के इस घर की इंटीरियर डिजाइनिंग दर्शनी शाह ने किया था।

इस घर में सभी पुरानी व्यवस्थाओं के साथ ही नई जरूरतों को जोड़ा गया है। खासतौर पर इस कपल ने अपने बच्चे के जन्म के लिहाज से घर को तैयार करवाया था। इसके अलावा नए घर में करीना के बेटा तैमूर अली के लिए भी एक रूम अलग है। जेह के लिए उनका प्ले रूम है। इसके अलावा इसमें शानदार सीढ़ियों, स्विमिंग पूल, आउटडोर एरिया और ओपन स्पेस भी है।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version