by aditi | Apr 9, 2025 | बॉलीवुड
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) करीब तीन महीने पहले उनके ही घर पर हमला हुआ हुआ था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 9 अप्रैल, 2025 को बांद्रा कोर्ट में एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 1000 से अधिक पन्नों की है और इसमें कई अहम सबूतों के साथ-साथ फॉरेंसिक रिपोर्ट्स शामिल हैं।
यह मामला 16 जनवरी 2025 को उस घटना से जुड़ा है, जब सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया था। हमलावर की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई थी, जिसे पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया था।
चार्जशीट में प्रमुख बिंदु:
1.चार्जशीट में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई ठोस सबूत पेश किए हैं, जिनमें घटनास्थल से बरामद फिंगरप्रिंट्स, सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट शामिल हैं। फॉरेंसिक जांच में सीसीटीवी में दिख रहे शख्स का चेहरा (Facial Recognition Analysis) आरोपी से मेल खाता पाया गया है।
2.हमला 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। इस दौरान सैफ और उनके स्टाफ के साथ उसकी झड़प हुई, जिसमें सैफ को छह गहरे घाव लगे, खास तौर पर उनकी रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर। एक महिला स्टाफ सदस्य भी घायल हुई थी।

3.पुलिस का दावा है कि शरीफुल इस्लाम बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध रूप से भारत में रह रहा था। उसने मुंबई में विजय दास के नाम से अपनी पहचान बनाई थी और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पिछले 5-6 महीनों से मुंबई में था और इससे पहले कोलकाता में भी रह चुका था।
4.मुंबई पुलिस की 35 से अधिक टीमों ने 72 घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बाद आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह भी पता चला कि हमले में इस्तेमाल हुआ चाकू का एक टुकड़ा सैफ की रीढ़ में फंस गया था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया।
5.चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि पुलिस विदेशी साजिश के एंगल से जांच कर रही है। पश्चिम बंगाल से एक महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके नाम पर आरोपी का सिम कार्ड रजिस्टर्ड था। हालांकि, उसकी संलिप्तता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बता दें, यह चार्जशीट सैफ अली खान पर हुए हमले की गंभीरता को दर्शाती है और पुलिस की व्यापक जांच का नतीजा है। अब कोर्ट में अगली सुनवाई के दौरान इन सबूतों की गहन जांच होगी, जिससे इस मामले में और स्पष्टता आने की उम्मीद है।
लीलावती अस्पताल में चला था इलाज
हमले के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। डॉक्टरों के अनुसार, अगर चोट और गहरी होती तो सैफ को स्थायी नुकसान हो सकता था। उनकी पत्नी करीना कपूर ने भी बयान दिया था कि सैफ ने बच्चों और स्टाफ को बचाने की कोशिश की थी।
by aditi | Apr 8, 2025 | बॉलीवुड
Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज तक अभिनेत्री को किसी कानूनी पचड़े में पड़ते नहीं देखा होगा, लेकिन इस अदाकारा ऐसे की किसी एक पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। आइए जानते है क्या है ये पूरा मामला।
क्या है मलाइका का ये मामला
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ये मामला सीधे सीधे उनसे नहीं जुड़ा है, बल्कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़ा है। साल 2012 में सैफ अली खान पर एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इस घटना के समय मलाइका अरोड़ा भी वहां पर मौजूद थीं लेकिन गवाह के तौर पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं थी।

5,000 रुपये का जमानती वारंट
इस मामले की सुनवाई पिछले साल शुरू हुई थी। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Case) को गवाह के तौर पर लिस्ट किया गया है, क्योंकि वो 21 फरवरी 2012 को रेस्टोरेंट में डिनर करने वाले ग्रुप के साथ मौजूद थीं। अमृता ने बताया कि खान, शकील, अमरोही, करीना, करिश्मा कपूर, मलाइका, डिजाइनर विक्रम फड़नीस और अन्य लोगों ने रेस्टोरेंट में डिनर करने का फैसला किया था।

सैफ अली खान ने की थी मारपीट
यह मामला कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक पर चोट आई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा। वहीं सैफ ने इस मामले में कहा था कि उनके साथ मौजूद लेडीज के साथ बदतमीजी हुई। उसके बाद ये सारा मामला आगे बढ़ा था।

29 अप्रैल को होगी सुनवाई
15 फरवरी को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुईं जिसके बाद ये वारंट सोमवार को दोबारा जारी किया गया है।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैल अली खान (Saif Ali Khan) इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनपर गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे उनके ही घर पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके चलते एक्टर की सर्जरी भी हुई। इस वक्त वह लीलावती की आईसीयू में भर्ती है। इस खबर ने आमजन से लेकर फिल्मी सितारों को हैरान करके रख दिया। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारें पर हमला हुआ। इससे पहले भी कई बार अटैक हो चुका है।
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले हैं। पिछले कुछ सालों से उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं साल 2024 के शुरुआत में अभिनेता के घर पर दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संजय लीला भंसाली
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। ये बात है साल 2018 की जब वह राजस्थान में फिल्म पद्मावत की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने निर्देशक हमला कर दिया था और उनको थप्पड़ मार दिया था। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी हंगामा भी हुआ था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान पर साल 2014 में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हमला हुआ था। उनपर एक शख्स ने थप्पड़ मारा था।
राजीव राय
निर्देशक राजीव राय को भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के हिटमैन की तरफ से धमकियां मिली थी, जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित देश को छोड़ दिया।
राकेश रोशन
साल 2000 में मशहूर निर्देशक राकेश रोशन पर भी हमला हुआ था। उन पर सरेआम फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में राकेश की जान बाल-बाल बची थी। माना जाता है कि बेटे ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार की सफलता के बाद राकेश रोशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
गुलशन कुमार
भजन सम्राट और टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार पर साल 1997 में मुंबई में जातेश्वर महादेव मंदिर के आसपास दिनदहाड़े गोलियों चलाई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात करीब 2.30 बजे हमला हुआ। एक चोर उनके घर घुसा और बीच बचाव में चोर ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमला भी किया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच हम आपको अभिनेता के इस आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जहां वह अपनी बीवी करीना कपूर खान और दोनों बेटे तैमूर खान और जेह अली खान के साथ रहते हैं।
सैफ और करीना का करोड़ों का घर
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपए है। यहां वह साल 2021 में शिफ्ट हुए थे। सैफ-करीना का ये घर सतगुरु शरण नाम की बिल्डिंग में है। जो चार मंजिला ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, खबरों के अनुसार घर की कीमत 55 करोड़ रुपए है।

ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स से सजा है घर
करीना और सैफ ने अपने घर को ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों वाइब्स से सजाया हुआ है। घर में ब्लैक और व्हाइट ब्लॉक्स टाइल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इस घर में अलग से योगा एरिया बना हुआ है। जहां करीना सुबह-सुबह योग करती है।

दीवारों को सजाया है तस्वीरों से
सैफ-करीना अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर की दीवारों पर परिवार संग तस्वीरें लगाई हुई हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इस कपल ने बेडरूम में भी फैमिली फोटोज लगी हुई हैं।

इस घर में सभी पुरानी व्यवस्थाओं के साथ ही नई जरूरतों को जोड़ा गया है। खासतौर पर इस कपल ने अपने बच्चे के जन्म के लिहाज से घर को तैयार करवाया था। इसके अलावा नए घर में करीना के बेटा तैमूर अली के लिए भी एक रूम अलग है। जेह के लिए उनका प्ले रूम है। इसके अलावा इसमें शानदार सीढ़ियों, स्विमिंग पूल, आउटडोर एरिया और ओपन स्पेस भी है।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। दरअसल एक्टर पर देर रात हमला हो गया है। ये हमला उनके घर के अंदर ही हुआ है।
कैसे हुआ सैफ पर हमला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर देर रात करीब 2.30 बजे चोर घुस गया थे। इस दौरान चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए हैं। तीन पर एक्टर पर चोर ने हमला किया। इस वक्त वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

सैफ को लगी कई चोट
जानकारी के मुताबिक, लीलावती अस्पताल के सीईओ के बयान के अनुसार, एक्टर को सुबह 3-3:30 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उन्हें छह चोट आई हुई थी, जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब है। दो चोट गहरी हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है।

पुलिस का बयान आया सामने
सैफ अली खान के इस हमले के बाद अब मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा है कि, “कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस गया और इस दौरान उसकी घर की हाउस हेल्प से बहस हुई। इस मौके पर अभिनेता ने इंटरफेयर करने और उस शख्स को शांत करने की कोशिश की, जिसके चलते उन्होंने सैफ पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।
करीना कपूर कर रही थी पार्टी ?
कहा जा रहा है कि इस मौके पर ये हादसा हुआ। उस दौरान करीना कपूर खान अपनी बहन करिशमा, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट आउट पार्टी कर रही थीं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट शेयर करके दी थी। 7 घंटे पहले बेबो ने पोस्ट साझा किया था। फोटो में देख सकते है कि टेबल पर खाने-पीने की चीजें रखी हुई हैं।
