Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि यह कोई बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। या यूं कहें कि सलमान और मूवी मेकर्स के सपनों पर पानी फिर गया। इस ईद (Eid) पर भाईजान के फैंस को उनकी दी हुई ईदी पसंद नहीं आई और मूवी फ्लॉप होती नजर आ रही है। रोजाना सिकंदर की कमाई बढ़ने के बजाए घटती नजर आ रही है।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार को मूवी का छठा दिन रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैक्निल्क के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़, दूसरे दिन 29 करोड़ और तीसरे दिन 19.5 करोड़ चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई घटी और ये 9.75 करोड़ और की बात करें तो 6 करोड़ ही कमाए है। फिल्म ने आज 8:50 बजे तक 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
वर्ल्डवाइड में कहा तक पहुंची सिकंदर
मेकर्स ने फिल्म की ओवरसीज कमाई से जुड़े 5 दिन के आंकड़े बताए है, जिसके मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 169.78 (Sikandar Worldwide) करोड़ रुपये कमाए है। सिकंदर को गजनी बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा, सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर भी हैं। यह संजय राजकोट उर्फ सिकंदर नाम के एक व्यक्ति की कहानी बताती है, जिसका सामना एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बेटे से होता है। फिल्म में रश्मिका ने उनकी पत्नी सैश्री का किरदार निभाया है।
भाईजान की आने वाली फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) जल्द संजू बाबा के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इनकी नेक्स्ट मूवी का टाइटल गंगा राम (Ganga Ram) हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन इतना कंफर्म है कि इस फिल्म में दोनों का धमाकेदार एक्शन अवतार में होंगे।