by aditi | Apr 4, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि यह कोई बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। या यूं कहें कि सलमान और मूवी मेकर्स के सपनों पर पानी फिर गया। इस ईद (Eid) पर भाईजान के फैंस को उनकी दी हुई ईदी पसंद नहीं आई और मूवी फ्लॉप होती नजर आ रही है। रोजाना सिकंदर की कमाई बढ़ने के बजाए घटती नजर आ रही है।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार को मूवी का छठा दिन रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैक्निल्क के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़, दूसरे दिन 29 करोड़ और तीसरे दिन 19.5 करोड़ चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई घटी और ये 9.75 करोड़ और की बात करें तो 6 करोड़ ही कमाए है। फिल्म ने आज 8:50 बजे तक 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

वर्ल्डवाइड में कहा तक पहुंची सिकंदर
मेकर्स ने फिल्म की ओवरसीज कमाई से जुड़े 5 दिन के आंकड़े बताए है, जिसके मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 169.78 (Sikandar Worldwide) करोड़ रुपये कमाए है। सिकंदर को गजनी बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा, सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर भी हैं। यह संजय राजकोट उर्फ सिकंदर नाम के एक व्यक्ति की कहानी बताती है, जिसका सामना एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बेटे से होता है। फिल्म में रश्मिका ने उनकी पत्नी सैश्री का किरदार निभाया है।
भाईजान की आने वाली फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) जल्द संजू बाबा के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इनकी नेक्स्ट मूवी का टाइटल गंगा राम (Ganga Ram) हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन इतना कंफर्म है कि इस फिल्म में दोनों का धमाकेदार एक्शन अवतार में होंगे।
by aditi | Apr 3, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Box Office Collection Day 5: गुरुवार 3 अप्रैल को सलमान खान (Salman Khan Sikandar) की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए पूरे पांच दिन हो चुके हैं। इस मूवी में भाईजान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फैंस को ये जोड़ी तो पसंद आ रही है, लेकिन इस बार अभिनेता अपने चाहने वालों का दिल जीतने में असफल साबित होते जा रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि उनकी मूवी का कलेक्शन बोल रहा है। भाईजान की फिल्म जहां 5 दिनों में 100 से 150 करोड़ का आंकड़ा पार करती थी। वहीं सिकंदर इस रेस में काफी पीछे नजर आ रही है।
सिकंदर की पांचवे दिन की कमाई
सलमान खान (Salman Khan Film) ने फैंस को उनकी सिकंदर से बेहद उम्मीद थी कि उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी, लेकिन अब लग रहा है कि साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की फिल्म पर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं मिलने के बाद फिल्म को टिके रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर अब तक ₹89.32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। गुरुवार को फिल्म ने लगभग ₹5.07 करोड़ की कमाई की।

क्या मिलेगा वीकेंड का फायदा
इन पांच दिनों में सलमान (Salman Khan) को ज्यादा फायदा तो नहीं मिला है, लेकिन देखना यह होगा कि फिल्म अपने एक हफ्ते में कितना कलेक्शन करती है। सिकंदर मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले शुक्रवार-शनिवार के कलेक्शन में कुछ फायदा हो सकता है।

जब डायरेक्टर ने कहीं थी ये बात
ए आर मुरुगादोस (Salman Khan Sikandar) ने फिल्म की रिलीज से पहले प्रेस से बात की और संकेत दिया कि फिल्म बनाते समय उन्होंने स्क्रिप्ट पर 100% ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पीटीआई से कहा, “जब आप सुपरस्टार्स के साथ काम कर रहे होते हैं, तो आप स्क्रिप्ट के प्रति 100 प्रतिशत सच्चे नहीं हो सकते। हम एक निर्देशक के रूप में 100 प्रतिशत सच्चे नहीं रह सकते। हमें फैंस को संतुष्ट करना होगा और उनके बारे में सोचना होगा।
by aditi | Apr 1, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Inside Theatre Video: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) इन दिनों सिनेमाघरों पर लगी हुई है। सालों से भाईजान के फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे थे, जो ईद पर पूरा हुआ। ये सच है कि सलमान के फैंस इस कदर उनकी फिल्मों के दीवाने हैं कि वो एक्टर के लिए हर सीमा लांघ कर सिनेमा में जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ सिकंदर के समय भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस थौड़ते भागते थिएटर्स में घूसते नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है।
हैरान करने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक थिएटर (Salman Khan fans video) की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान के फैंस ने सिकंदर देखने पहुंचे। इस दौरान फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ढेर सारे पटाखे फोड़े और हुड़दंग भी काटा। ये वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव के एक थिएटर (theater in fans sikander) का बताया जा रहा है, जिसमें लोगों ने ‘सिकंदर’ में सलमान की एंट्री पर पटाखे फोड़े थे।

जान बचाकर भागे लोग
इस वीडियो ‘जोहरा जबीं’ (Song Zohra Jabeen) गाने पर कई लोग झूमते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी बचते भी नजर आ रहे हैं और सिनेमा से बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, ये पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी भाईजान के फैंस इस तरह की हरकत कर चुके हैं। फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के दौरान भी एक थिएटर में इसी तरह पटाखे जलाए थे, जिसपर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जारी की थी। हालांकि, सिकंदर के इस वीडियो पर अभी तक सलमान का कोई बयान सामने नहीं आया है।
सिकंदर की टोटल कमाई
‘सिकंदर’ के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे (Sikandar opening day) पर सलमान कमाल नहीं कर पाए। उनका कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 26 करोड़ का ही था। वहीं अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Sikandar Worldwide Collection) की बात करें तो 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।
by aditi | Mar 31, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Box Office Collection Day 2: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) छाई हुई है। हर साल ईद के मौके पर भाईजान फिल्म के तौर पर फैंस को ईदी देते थे, लेकिन पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो रहा था। हालांकि, पहले दिन पर्दे पर सलमान खान (Salman Khan) का जादू फीका पड़ता नजर आया था, लेकिन अब लग रहा है कि सलमान ने ये रफ्तार अपने हाथों में ले ली है और भाईजान का जादू फिर से चलने लगा है।
सिकंदर के दूसरे दिन की कमाई
सोमवार को सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे दूसरा (Sikandar Box Office Collection Day 2) रहा। पहले दिन मूवी ने जहां महज 26 करोड़ कमाए थे। तो वहीं, दूसरे दिन की रिपोर्ट कह रही है कि ईद की छुट्टी का सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने पूरा फायदा मिला है। Sacnilk.com के अनुसार, सिकंदर ने दूसरे दिन करीब 29 करोड़ की कमाई की है। तो इस बढ़त के साथ फिल्म की कुल कमाई दो दिन की जोड़कर 55 करोड़ हो गई।

लीक हो चुकी है सिकंदर
बता दें, एक ट्रेड एनालिस्ट ने सिकंदर (Sikandar Film) के लीक होने की बात की थी। जो कई प्लेटफॉर्म पर जा पहुंची है। हालांकि, कई कोशिशों के बाद मेकर्स ने इसे कई साइट्स से हटाया गया। ऐसे में कहा गया कि इस घटना का असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। जो कि शुरुआती कलेक्शन में दिखने को मिल रहा है।

सिकंदर की कहानी क्या है?
अगर बात सिकंदर की कहानी की करें तो सलमान खान ने राजकोट के राजा संजय के किरदार में देखा गया। मूवी की शुरुआत में देखने को मिला कि वह फ्लाइट के अंदर राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) की धुलाई करते हैं, क्योंकि उसने एक महिला के साथ गलत तरीके से पेश आने की कोशिश की थी। इसके बाद मिनिस्टर के गुंड़े संजय के पीछे पड़ जाते हैं। इस लड़ाई की वजह से ही सिकंदर अपनी पत्नी साईंश्री को खो देता है। आगे क्या है इस मूवी में ये तो देखने पर ही पता चलेगा।
by aditi | Mar 30, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Office Collection Day 1: सलमान खान (Salman khan) की इस साल की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar ) आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भाईजान ने हमेशा की तरह अपने ईद (Eid) के त्योहार पर फैंस का ईदी (Eidi) में फिल्म सिकंदर दी, जिसका बज पिछले काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ था।
साल 2025 में ये सलमान खान की पहली फिल्म है जो रिलीज हुई है। सिनेमाघरों के बाहर लाइने लगने लगीं और लोग भाईजान की एंट्री पर जमकर तालियां बजा रहे थे। वहीं अब रात होते होते कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन सिकंदर ने कितनी कमाई की।
सिकंदर का ओपनिंग डे कितना
सिकंदर ( Film Sikandar) ने रिलीज से पहले ही करोंड़ों में कमाई कर ली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग (Sikandar Advance Booking) को देखकर अनुमान लग गया था कि पहले दिन कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। सैकनिल्क के अनुसार ‘सिकंदर’ ने आज पहले दिन 26.48 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उम्मीद के मुकाबले काफी कम है। इस डेटा में रात 10 बजे तक की एडवांस बुकिंग शामिल है। हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।

छावा से भी पीछे सिकंदर
बता दें, सलमान खान (Salman khan) की फिल्म विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज फिल्म छावा (Chhaava) से भी पीछे है, जिसने अपने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा का क्रेज लोगों के बीच अभी तक चल रहा है। पिछले एक महीने से छावा सिनेमाघरों में लगी हुई है।

अपना ही रिकोर्ड नहीं तोड़ पाए भाईजान
अगर बात सलमान की पिछली फिल्मों की करें तो सिकंदर वहां तक भी नहीं पहुंच पाई है। साल 2016 में रिलीज़ हुई सुल्तान ने पहले दिन ₹36.54 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 2023 में रिलीज़ हुई टाइगर 3 ने पहले दिन ₹53.3 करोड़ की शानदार कमाई की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिकंदर ने अपने पहले दिन 20.95 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी हासिल की। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
