महीनों पहले ही भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार हुए थे allu arjun, अब तेलंगाना सरकार देगी ‘पुष्पा’ को अवॉर्ड

महीनों पहले ही भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार हुए थे allu arjun, अब तेलंगाना सरकार देगी ‘पुष्पा’ को अवॉर्ड

Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता को तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने वाला है।

यह पुरस्कार तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नया सम्मान है, जो प्रसिद्ध क्रांतिकारी कवि और गीतकार गद्दार के नाम पर स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह सिनेमा में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसका पहला संस्करण 14 जून 2025 को हैदराबाद के HITEX में होगा।

अल्लू अर्जुन ने बताई खुशी

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर जीत की खुशी जाहिर की है। एक्टर ने खास नोट लिखकर तेलंगाना सरकार के प्रति आभार जताया है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, “गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में पुष्पा 2 के लिए पहला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाकर मैं सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए तेलंगाना सरकार को तहे दिल से धन्यवाद।”

14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा

यह पुरस्कार समारोह 14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा, जहां अल्लू अर्जुन को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में अन्य उल्लेखनीय विजेताओं में निवेथा थॉमस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री), श्रेया घोषाल (गायिका), और कल्कि 2898 AD की टीम शामिल है। बता दें, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ 2024 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।

एक्टर की आने वाली फिल्म

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 3‘ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. निर्माताओं के अनुसार, ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

 

 

 

Vicki Kaushal की ब्लॉकबस्टर फिल्म Chhaava अब ओटीटी पर हो रही है रिलीज, जानें कब और कहां देखें

Vicki Kaushal की ब्लॉकबस्टर फिल्म Chhaava अब ओटीटी पर हो रही है रिलीज, जानें कब और कहां देखें

Chhaava OTT Release Date: विक्की कौशल जो पिछले एक दो सालों से पर्दे पर नहीं चल रहे थे उनके लिए साल 2025 अब तक बेहद खास रहा। अभिनेता की इस साल की पहली फिल्म छावा (Chhaava OTT)  सुपरहिट साबित हुई, इसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के जीवन पर आधारित है और इसे लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। काफी समय से ओटीटी की तारीख को लेकर खबर सामने आ रही थी, लेकिन कंफर्म नहीं था। वहीं आज मेकर्स ने पक्की तारीख से पर्दा हटा दिया है।

जानें कब और कहा ओटीटी पर रिलीज छावा

छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से अधिक समय तक शानदार प्रदर्शन किया। थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। गुरुवार को, स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘छावा’ की ओटीटी रिलीज की डेट कंफर्म की, जिसके मुताबिक ये शानदार फिल्म 11 अप्रैल को डिजीटल डेब्यू करेगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म  के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है “आले राजे आले, समय में उकेरी गई साहस और गौरव की कहानी का गवाह बनें. 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर छावा देखें।

 

छावा की कुल कमाई

छावा (Film Chhaava) ने दुनिया भर में 790.14 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है और घरेलू बाजार में इसका कलेक्शन 600 करोड़ से ज्यादा है। इसे 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनाता है। बता दें, फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का अधिकांश कलेक्शन हिंदी बेल्ट से आया, खासकर महाराष्ट्र और मुंबई से। 53 दिनों में हिंदी से लगभग 590-600 करोड़ रुपये नेट कमाए गए।

 

 

 

Sikandar Box Office Collection Day 6:  सलमान खना की मूवी पर लगा ग्रहण, शॉकिंग है आज की कमाई

Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खना की मूवी पर लगा ग्रहण, शॉकिंग है आज की कमाई

Sikandar Box Office Collection Day 6:  सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि यह कोई बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। या यूं कहें कि सलमान और मूवी मेकर्स के सपनों पर पानी फिर गया। इस ईद (Eid) पर भाईजान के फैंस को उनकी दी हुई ईदी पसंद नहीं आई और मूवी फ्लॉप होती नजर आ रही है। रोजाना सिकंदर की कमाई बढ़ने के बजाए घटती नजर आ रही है।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुक्रवार को मूवी का छठा दिन रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैक्निल्क के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़, दूसरे दिन 29 करोड़ और तीसरे दिन 19.5 करोड़ चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई घटी और ये 9.75 करोड़ और की बात करें तो 6 करोड़ ही कमाए है। फिल्म ने आज 8:50 बजे तक 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

वर्ल्डवाइड में कहा तक पहुंची सिकंदर

मेकर्स ने फिल्म की ओवरसीज कमाई से जुड़े 5 दिन के आंकड़े बताए है, जिसके मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 169.78 (Sikandar Worldwide) करोड़ रुपये कमाए है। सिकंदर को गजनी बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा, सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर भी हैं। यह संजय राजकोट उर्फ ​​सिकंदर नाम के एक व्यक्ति की कहानी बताती है, जिसका सामना एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बेटे से होता है। फिल्म में रश्मिका ने उनकी पत्नी सैश्री का किरदार निभाया है।

भाईजान की आने वाली फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) जल्द संजू बाबा के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इनकी नेक्स्ट मूवी का टाइटल गंगा राम (Ganga Ram) हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन इतना कंफर्म है कि इस फिल्म में दोनों का धमाकेदार एक्शन अवतार में होंगे।

 

 

 

 

औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर रही है Sikandar, चौथे दिन कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर रही है Sikandar, चौथे दिन कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

Sikandar Collection Day 4:  बॉलीवुड पर्दे पर इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) छाई हुई है, जिसे रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। सालों बाद भाईजान ने अपने फैंस को ईद पर ईदी के तौर पर ये फिल्म दी, लेकिन अब लगता है कि फैंस को उनकी सिकंदर (Sikandar Collection Day 4के रूप में ईदी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि रोजाना फिल्म की कमाई में गिरावट ही हो रही है। 

 निकलता जा रहा है सिकंदर का दम

सिकंदर (Sikandar) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Sikandar Collection Day 4) की बात करें तो रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन सोमवार को सिकंदर ने 29 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं तीसरे दिन मंगलवार को सिकंदर की कमाई महज 19 करोड़ रुपये रह गई और आज चौथे दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को सिकंदर ने महज 6.52 करोड़ रुपये ही कमाए। ऐसे में कुल मिलाकर सिकंदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 81.02 करोड़ रुपये ही कमाए है। फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव होने की संभावना है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी नहीं है खास

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें सिकंदर का टोटल कलेक्शन 141.15 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, देखा जाए तो यहां भी सलमान खान काफी पिछे हैं। बता दें, इस वक्त भाईजान का सीधा मुकाबला मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान (L2 Empuraan) से है।

‘सिकंदर’ की कहानी


सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘सिकंदर’ के डायररेक्शन की कमान एआर मुर्गदास ने संभाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं। इसके अलावा सत्यराज विलेन अवतार में नजर आए हैं। वहीं प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और अंजिनी धवन भी अहम किरदार निभाते दिखे हैं। बता दें, सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक्स को इंटरनेट से हटावा।

 

 

Salman Khan की सिकंदर देख फैंस ने पार की सारी हदें, थिएटर से जान बचाकर भागते दिखे दर्शक

Salman Khan की सिकंदर देख फैंस ने पार की सारी हदें, थिएटर से जान बचाकर भागते दिखे दर्शक

Sikandar Inside Theatre Video:  सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) इन दिनों सिनेमाघरों पर लगी हुई है। सालों से भाईजान के फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे थे, जो ईद पर पूरा हुआ। ये सच है कि सलमान के फैंस इस कदर उनकी फिल्मों के दीवाने हैं कि वो एक्टर के लिए हर सीमा लांघ कर सिनेमा में जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ सिकंदर के समय भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस थौड़ते भागते थिएटर्स में घूसते नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है।

हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक थिएटर (Salman Khan fans video) की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान के फैंस ने सिकंदर देखने पहुंचे। इस दौरान फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ढेर सारे पटाखे फोड़े और हुड़दंग भी काटा। ये वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव के एक थिएटर (theater in fans sikander) का बताया जा रहा है, जिसमें लोगों ने ‘सिकंदर’ में सलमान की एंट्री पर पटाखे फोड़े थे।

जान बचाकर भागे लोग

इस वीडियो ‘जोहरा जबीं’ (Song Zohra Jabeen) गाने पर कई लोग झूमते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी बचते भी नजर आ रहे हैं और सिनेमा से बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, ये पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी भाईजान के फैंस इस तरह की हरकत कर चुके हैं।  फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के दौरान भी एक थिएटर में इसी तरह पटाखे जलाए थे, जिसपर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जारी की थी। हालांकि, सिकंदर के इस वीडियो पर अभी तक सलमान का कोई बयान सामने नहीं आया है।

सिकंदर की टोटल कमाई

‘सिकंदर’ के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे (Sikandar opening day)  पर सलमान कमाल नहीं कर पाए। उनका कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 26 करोड़ का ही था। वहीं अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Sikandar Worldwide Collection) की बात करें तो 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।