Site icon Bollywood Baithak

Dipika Kakar के ट्यूमर पर प्रेग्नेंट ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन…’

Dipika Kakar Ibrahim Tumor

Dipika Kakar Ibrahim Tumor

Dipika Kakar Ibrahim Tumor:  भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, और बिजनेसवुमन दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar Ibrahim Tumor) इन दिनों एक खास वहज से सुर्खियों में है। दरअसल, दीपिका इस वक्त एक खतरनाक बीमारी से जूझ रही है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस के पति शोएब ने बीते दिनों एक वीडियो के जरिए किया। उन्होंने बताया कि दीपिका के लिवर में एक ट्यूमर का पता चला है, जिसके लिए उनकी सर्जरी होनी है।
इस खबर ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। शोएब ने बताया कि ट्यूमर का आकार टेनिस बॉल जितना बड़ा है और दीपिका की स्थिति गंभीर है। शोएब के बाद अब दीपिका की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने भी इस मुद्दे पर अपनी अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।

क्या बोली सबा इब्राहिम 

दीपिका (dipika kakar liver tumor) की ननद और शोएब (shoaib ibrahim) की बहन सबा खुद इस वक्त प्रेग्नेंट हैं उनकी कभी भी डिलिवरी हो सकती है। ऐसे में उनके एक तरफ मां बनने की खुशी उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी की बिगड़ती तबीयत ने उनके चेहरे की मुस्कान छीन ली है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि, ‘भले ही मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन इस वक्त मेरी सारी चिंता अपनी भाभी को लेकर है। इस समय मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वो है अल्लाह पर भरोसा रखना। आप कितना भी रो लें, कुछ भी कर लें, मगर होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है।

दीपिका की होगी सर्जरी

सबा (Saba) ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी दीपिका के सामने इस बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने हमेशा भाभी को हौसला देने की कोशिश की, लेकिन अंदर ही अंदर वो खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। अब जब दीपिका की सर्जरी का वक्त नजदीक आ रहा है, तो सबा और खालिद ने सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।

 

 

Exit mobile version