Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम बनीं मां, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम बनीं मां, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

Saba Ibrahim Baby Boy:  टीवी इंडस्ट्री के इब्राहिम परिवार में एक साथ सुख और दुख देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ट्यूमर जैसी बीमारी से गुजर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम मां बन गई हैं। ये गुड न्यूज सबा के पति सनी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ शेयर की है। घर में बड़ी मन्नतों से गूंजी किलकारियों से दादी से लेकर नानी तक सब बेहद खुश हैं।

पापा बन खुशी से झूमे सनी

सनी ने अपने ब्लॉग में सबा की मां बनने वाली पूरी जर्नी को दिखाया है। इसकी के साथ उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की है और फैंस को कहा है कि वह बेबी के लिए दुआ करें। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि मां और बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक है।

 

 रो पड़ी दीपिका कक्कड़

बता दें, सबा इब्राहिम के मां बनने के वक्त पर एक्ट्रेस दीपिका और शोएब उनके साथ नहीं थे। ऐसे में सनी ने अपने बेटे का चेहरा और सबा से वीडियो कॉल पर बात करवाई, जिसके बाद एक्ट्रेस काफी रोने लगी। उन्होंने कहा की अगर भाभी आज हमारे साथ होती तो इस खुशी को वह अलग तरह से सेलिब्रेट करती।

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं सबा

बीते साल सबा का मिसकैरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी नेगेटिव असर पड़ा था और वो काफी परेशान रहने लगी थीं। उन्होंने पहली एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात की थी। सबा ने बताया कि था मिसकैरेज के दर्द से गुजरने के बाद उन्होंने कभी भी अपने व्लॉग्स में इसके बारे में बात नहीं की। उन्होंने कहा था कि अगर वह अपनी दिक्कतों के बारे में बात करती तो लोग उन्हें जज करना शुरू कर देते।

 

 

 

 

Dipika Kakar के ट्यूमर पर प्रेग्नेंट ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन…’

Dipika Kakar के ट्यूमर पर प्रेग्नेंट ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन…’

Dipika Kakar Ibrahim Tumor:  भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, और बिजनेसवुमन दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar Ibrahim Tumor) इन दिनों एक खास वहज से सुर्खियों में है। दरअसल, दीपिका इस वक्त एक खतरनाक बीमारी से जूझ रही है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस के पति शोएब ने बीते दिनों एक वीडियो के जरिए किया। उन्होंने बताया कि दीपिका के लिवर में एक ट्यूमर का पता चला है, जिसके लिए उनकी सर्जरी होनी है।
इस खबर ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। शोएब ने बताया कि ट्यूमर का आकार टेनिस बॉल जितना बड़ा है और दीपिका की स्थिति गंभीर है। शोएब के बाद अब दीपिका की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने भी इस मुद्दे पर अपनी अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।

क्या बोली सबा इब्राहिम 

दीपिका (dipika kakar liver tumor) की ननद और शोएब (shoaib ibrahim) की बहन सबा खुद इस वक्त प्रेग्नेंट हैं उनकी कभी भी डिलिवरी हो सकती है। ऐसे में उनके एक तरफ मां बनने की खुशी उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी की बिगड़ती तबीयत ने उनके चेहरे की मुस्कान छीन ली है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि, ‘भले ही मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन इस वक्त मेरी सारी चिंता अपनी भाभी को लेकर है। इस समय मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वो है अल्लाह पर भरोसा रखना। आप कितना भी रो लें, कुछ भी कर लें, मगर होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है।

दीपिका की होगी सर्जरी

सबा (Saba) ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी दीपिका के सामने इस बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने हमेशा भाभी को हौसला देने की कोशिश की, लेकिन अंदर ही अंदर वो खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। अब जब दीपिका की सर्जरी का वक्त नजदीक आ रहा है, तो सबा और खालिद ने सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।

 

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar Pahalgam:  मंगलवार की दोपहर ने देशभर को हिलाकर रख दिया जब सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है।

इस हमले में 26 से 27 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज वहीं के अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim) भी इन दिनों कश्मीर में वेकेशन पर थे। पहलगाम में हुए अटैक के बाद फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में पड़ गए। ऐसे में शोएब ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर की और उन्हें अपनी सारी अपडेट दी है।

शोएब ने फैंस को दी अपडेट

ये कपल अपने परिवार के साथ बीते दिनों कश्मीर (Kashmir) घूमने निकला था। सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज भी साझा कर रहे थे। ऐसे में पहलगाम में हुए अटैक के बाद इस कपल के फैंस काफी परेशान होने लगे और सोशल मीडिया पर मैसेज करने लगे। ऐसे में शोएब ने अपनी सारी अपडेट दी है। शोएब ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा है, चिंता ना करें..हम सब सुरक्षित हैं, आज सुबह ही कश्मीर से निकले हैं। अब हम दिल्ली पहुंच चुके हैं। आप सभी की कंसर्न के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। जल्द ही नया व्लॉग आएगा।

पहली बार कश्मीर गया था ये कपल

बता दें, दीपिका और शोएब पहली बार कश्मीर घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ रहा। उन्होंने कश्मीर से कई ब्वॉलिंग वीडियो भी साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया कि यहां उनका काफी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। शोएब ने बताया कि अपने छोटे बेटे रूहान के साथ यात्रा करने के कारण वे कई जगहों पर नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लेने की कोशिश की।

 

 

 

 

 

 

 

Eid ul Fitar 2025:  प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका तक, इन सितारों ने फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

Eid ul Fitar 2025: प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका तक, इन सितारों ने फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025:   सोमवार 31 मार्च को देशभर में ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) मनाई जा रही हैं। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्यौहार है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) की रौनक देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर आमजन से लेकर सेलेब्स अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। आइए एक नजर डालते हैं।

सेलेब्स मना रहे हैं ईद का जश्न

इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और सेवइंयों से मुंह मीठा कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है।  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, “ सभ को ईद मुबारक हो. आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं”।

सुष्मिता सेन का पोस्ट

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपन पोस्ट में लिखा है,” चांद मुबारक, प्यार और दुआ.”

दीपिका कक्कड़ 


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने देर रात अपने नया पोस्ट शेयर किया और ईद की मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इंस्टा पर शेयर की गई अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक.”

 शूरा खान 

सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है. शूरा ने पोस्ट मे लिखा है, “ ईद मुबारक.”।

सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने फैंस को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।