by aditi | Oct 11, 2025 | टीवी
Aishwarya Sharma and Neil Bhatt: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट पिछले काफी समय से अपनी शादी में परेशानी की अफवाहों से गुजर रहे हैं। जहां कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों टेलीविजन कलाकार अलग होने जा रहे हैं, वहीं अन्य ने आरोप लगाया कि वे पहले से ही अलग रह रहे हैं। इस बीच अब दोनों की शादी की अनबन को लेकर नया अपडेट समाने आया है। ऐश्वर्या ने करवा चौथ से पहली तस्वीर शेयर की है और इसमें भी नील नहीं हैं।
करवा चौथ पर ऐश्वर्या ने शेयर की तस्वीर
हालांकि, 10 अक्टूबर, 2025 को जब दुनिया करवा चौथ मना रही थी, तब ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। गुलाबी रंग का यह चांद हर विवाहित महिला के लिए एक खास पल बन जाता है, जब वे अपना व्रत खोलती हैं और यह देखकर नेटिजन्स सोच में पड़ जाते हैं कि क्या उन्होंने व्रत रखा है। बता दें, ऐश्वर्या और नील ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करना पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। काफी समय से दोनों को साथ में देखा नहीं गया है।

एक लड़की के साथ नजर आए थे नील
हाल ही में, नील भट्ट का एक लड़की के साथ एक वीडियो सामने आया और उन पर ऐश्वर्या को धोखा देने का आरोप लगा। नील को दूसरी लड़की के साथ मुंबई में देखे जाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगा। वायरल हुए एक वीडियो में, नील एक लड़की के साथ थे और फैंस यह अनुमान लगाने लगे कि क्या वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या को धोखा दे रहे हैं।

हालांकि, उनके फैंस ने पुष्टि की कि वह लड़की दोनों की एक ही दोस्त थी। बाद में उस लड़की की पहचान किंजल धमेचा के रूप में हुई, जो टेलीविजन में भी काम करती हैं। वह टेलीविजन शो बावरा दिल में ‘सिद्धि गोकर्ण’ के किरदार के लिए जानी जाती हैं।
साल 2021 में हुई थी शादी
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पहली बार शो गुम है किसी के प्यार के दौरान सेट पर मिले थे। देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। शो में दोनों विराट चव्हाण और पाखी की भूमिका निभाते नजर आए। दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली। बाद में स्मार्ट जोड़ी ने बिग बॉस 17 में भी हिस्सा लिया था।
by aditi | Aug 4, 2025 | टीवी
Aly Goni And Jasmin Bhasin Wedding Photos: अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की शादी की खबरें समय-समय पर सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल होती रही हैं, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शादी नहीं की है। 2022 में जैस्मिन भसीन की एक तस्वीर, जिसमें उन्होंने लाल चूड़ा पहना था, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने अली गोनी के साथ गुपचुप शादी कर ली। हालांकि, जैस्मिन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था, लेकिन अब साल 2025 में एक बार फिर इस कपल की शादी की फोटोज वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है।
जैस्मिन लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आई
सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में जैस्मिन लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं अली ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। शादी के जोड़े में दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. ये रोमांटिक फोटोज देख फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
इन फोटोज को फैन पेज ने शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- माशाल्लाह मुबारक हो। दूसरे यूजर ने लिखा- जैस्मिन और अली हमे असली फोटोज कब देखने को मिलेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- एक पल को लगा एआई से जनरेट हुई है, लेकिन भगवान ने दोनों को आशीर्वाद दिया। बिग बॉस का एपिसोड किसको याद है… जैस्मीन ने कहा कि ‘एम इस दुनिया की नी हूं’। इसके अलावा कई फैंस ने बधाई हो भी लिखा है। आपको बता दें अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने शादी नहीं की है। ये फोटो एआई जनरेटिड हैं।
by aditi | Jul 15, 2025 | टीवी
Parag Tyagi New Post: ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं है। बीते महीने की 27 जून को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया औ उनकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर किसी को सदमा लगा। खासतौर पर उनके परिवार वाले और पति पराग (Parag Tyagi) तो शेफाली के जाने के गम में टूट चुके हैं। पराग त्यागी इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रोजाना उन्हें अपनी पत्नी की याद सता रही है। अब एक बार फिर उन्होंने ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर उनके साथ अपने फन मोमेंट की तस्वीरें शेयर की हैं।
पराग त्यागी का इमोशनल नोट
सोमवार को पराग ने इंस्टाग्राम पर शेफाली संग अपनी पुरानी यादें शेयर कीं। पराग द्वारा शेयर की गई क्लिप में वे शेफाली संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों पूल में एक दूसरे संग खूब मजे लेत हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीरों को शेयर करते हुए पराग ने बैकग्राउंड में ‘काश फिर से पास तुझको बिठाऊं’ गाना लगाया है जो साफ बयां कर रहा है कि पराग अपनी पत्नी शेफाली को कितना मिस कर रहे हैं। वहीं पराग ने इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा है, “ “मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना जहां भी हो आप। एक फैन ने लिखा- ‘यकीन नहीं होता कि वो चली गई। बहुत प्यारी थी।’ एक और फैन ने कहा, ‘पराग के लिए बुरा लगता है।’
परी के लिए लगाए पेड़-पौधे
इससे पहले पराग ने शेफाली की याद में कुछ पौधे लगाए थे। उनके साथ उनका पेट डॉग सिंबा भी था। उन्होंने लिखा था, ‘परी को हमेशा से नेचर से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया से मिले प्यार को वापस देना चाहती थी। प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है, पेड़ लगाना।’
by aditi | Jul 10, 2025 | टीवी
Kyunki Saas Bhi Kbhi Bahu Thi 2: एकता कपूर को टीवी इंटस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने 90 के दशक में पूरे टीवी पर राज किया। एक से बढ़कर एक शोज दर्शकों को दिए। इसी में से एक था क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kbhi Bahu Thi)। अब खबर है कि इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है,जिसकी एक झलक दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जारी हुई है। शो के पहले सीजन में स्मृति ईरानी जिन्होंने शो में तुलसी की भूमिका निभाई थी, वो चर्चा में छा गई हैं। टीवी पर जल्द ही सीजन 2 का प्रीमियर भी होने वाला है।
जुलाई से हो रहा है शुरू
क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 स्टार प्लस पर 29 जुलाई से 10.30 बजे शुरू होने जा रहा है और आप इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। शो में एक बार फिर से स्मृति ईरानी को तुलसी की भूमिका में देखा जाएगा। तो वहीं अमर उपाध्याय मिहिर के रोल में दिखाई देंगे। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नए सीजन की शुरुआत कहा से होंगी। बता दें आखिरी एपिसोड में अंबा विरानी यानी बा की वसीयत पर फोकस किया गया था।

शो के आखिरी एपिसोड में क्या हुआ था?
आपको बता दें पहले सीजन का आखिरी एपिसोड 6 नवंबर 2008 को प्रसारित किया गया था। शो में बा का निधन हो जाता है और उसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। दरअसल बा की वसीयत पर किसका अधिकार होगा इस पर सस्पेंस दिखाया जाता है। इसी बीच तुलसी को एक धमकी से भरा खत मिलता है, जिसमें लिखा होता है कि अगर पूरी प्रॉपर्टी पार्थ के नाम नहीं हुई तो पार्थ को मार दिया जाएगा।

पार्थ को करण और नंदिनी के बेटे के तौर पर दिखाया गया है, जो बचपन में खो गया होता है। तुलसी उस लेटर को देखकर दंग रह जाती है और अपने पोते को ढूंढने निकलती है। इसी बीच तुलसी की दोस्त पार्वती अग्रवाल उसे बताती है कि उसी ने पार्थ नाम के बच्चे को पाला है और लेटर भी उसी ने भेजा था। अब नए सीजन के पहले एपिसोड में क्या होने वाला है ये तो 29 जुलाई को ही पता चल पाएगा।
by aditi | Jul 10, 2025 | टीवी
Shivani Gosain: टीवी के कई मशूह शोज में काम कर चुकी शिवानी गोसाईं (Shivani Gosain) तो आपको याद होंगी, जिन्हें हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में “कसौटी जिंदगी की,” “कहानी घर घर की,” और “शशशश… कोई है” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपनी दो असफल शादियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने अनुभवों को एक बुरे सपने की तरह बताया, जिसने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से गहरा प्रभावित किया।
शिवानी ने की थी दो शादियां
शिवानी गोसाईं (Shivani Gosain) ने हाल ही में एजेंसी IANS से बात करते हुए बताया कि उन्होंने दो शादियां की थीं और दोनों ही टूट गई। उन्होंने बताया कि ये अनुभव उनके लिए एक “बुरा सपना” थे, जिसने उन्हें भावनात्मक और पेशेवर रूप से एक खोल में धकेल दिया। उन्होंने आगे कहा, “अभी भी एक क्रिमिनल केस चल रहा है, जिसके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करूंगी। मेरे लिए वो बुरा सपने जैसा है। पर्सनली और प्रोफेशनली भी। इससे निकलने में मुझे बहुत समय लग गया।” इन अनुभवों से उबरने में उन्हें काफी समय लगा, लेकिन अब वह व्यक्तिगत रूप से बेहतर महसूस कर रही हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।
17 साल की उम्र में की थी शादी
शिवानी (shivani gosain) ने बताया कि उनकी पहली शादी महज 17 साल की उम्र में हो गई थी। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया। एक्ट्रेस (kasautii zindagi kay fame shivani gosain) ने फिर से 2011 में राजीव गांधी संग शादी कर ली जिनसे वो फेसबुक के जरिए मिली थीं। शिवानी ने राजीव संग महज 2 महीने के अंदर ही शादी कर ली थी और कुछ ही हफ्तों बाद तलाक भी ले लिया।
अपनी बातों और व्यवहार से राजीव ने मुझे इंप्रेस किया, लेकिन शादी के बाद सबकुछ एकदम अलग था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके दूसरे पति ने पहले जो कुछ भी कहा था वो महज झूठ था। उसे अपनी पहली शादी तक के बारे में मैंने बता दिया था, लेकिन वो मुझसे सबकुछ छिपाता रहा, जिसकी वजह से मैं बीमार पड़ गई।
कैरेक्टर को लेकर गंदी बातें करता था
शिवानी ने आगे बताया कि उनका पति उन्हें अकेले किसी से मिलने नहीं देता था, वो कैरेक्टर को लेकर गंदी बातें करता था, जिसके चलते शादी के एक महीने बाद घर छोड़ दिया। खुशकिस्मती ये रही की उन्हें टीवी शोज मिलने लगे और वो उसी में व्यस्त हो गईं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी के बाद उन्हें पता चला था कि उनके पति के पास पैसे नहीं थे।
पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन
शिवानी ने बताया कि वह अब अपनी निजी जिंदगी में “ग्रो” कर रही हैं और टेलीविजन पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वह वर्तमान में “रिश्तों से बंधी गौरी” जैसे शोज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पुराने शोज जैसे “कसौटी जिंदगी की” और “कहानी घर घर की” के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय सोशल मीडिया और कैमरा फोन नहीं थे, फिर भी लोग उन्हें सड़कों पर पहचानते थे और तस्वीरें खींचते थे। वह उस समय की लोकप्रियता और टीआरपी को “जादुई” बताती हैं।
by aditi | Jun 26, 2025 | टीवी
Ankita Lokhande Pregnancy: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande And Vicky Jain) इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ (Laughter Chef 2) में नजर आ रही है। बिग बॉस के बाद अब दर्शक इस जोड़ी को ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी काफी पसंद कर रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता ने प्रेग्नेंसी का जिक्र किया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं।
क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के मेकर्स ने हालि ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें अंकिता खुद ये ऐलान करती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस खबर के बाद इस कपल के फैंस खुश हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाक में बोली या सच, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के हाथ से एक मसाला छीना। इसके बाद अंकिता, कृष्णा के पीछे भागीं और प्रेगनेंसी का एलान किया। इस बयान ने शो में मौजूद कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा को हैरान कर दिया। कृष्णा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए गाना गाया, “आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है,” जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
फैंस की प्रतिक्रिया
अंकिता और विक्की की जोड़ी को टीवी दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनकी नोंक-झोंक और केमिस्ट्री ‘स्मार्ट जोड़ी’, ‘बिग बॉस 17’, और अब ‘लाफ्टर शेफ 2’ में चर्चा में रही है। फैंस लंबे समय से उनकी ओर से “गुड न्यूज” की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन बार-बार अफवाहों और मजाक के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अंकिता वास्तव में प्रेग्नेंट हैं या नहीं।