Kamini Kaushal Passes Away: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में एक के बाद एक नाखुश की खबर सामने आ रही हैं। देखा जाए तो अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक कई सितारों का निधन हो चुका है। इसी के साथ दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अभिनेत्री कमिनी कौशल (Kamini Kaushal) का निधन हो गया है।
परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि वे लंबे समय से उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, और उनका निधन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। परिवार ने इस दुखद समय में गोपनीयता की अपील की है, और अंतिम संस्कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
वे 98 वर्ष की आयु में 14 नवंबर 2025 को स्वर्ग सिधार गईं। उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। एक्ट्रेस ने अपने जीवन एक लंबा वक्त उन्होंने सिनेमा को दिया था। कामिनी कौशल 90 पार की उम्र के बाद भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहीं।
एक्ट्रेस के करियर की झलक
कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। साल 2022 में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। इससे पहले वह 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाती नजर आई थीं।
