Kamini Kaushal की सबसे खूबसूरत “अधूरी मोहब्बत”, जानें किस एक्टर पर अपना दिल हार बैठी थीं

Kamini Kaushal की सबसे खूबसूरत “अधूरी मोहब्बत”, जानें किस एक्टर पर अपना दिल हार बैठी थीं

Kamini Kaushal: हिंदी सिनेमा की सबसे बुजुर्ग कलाकार कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार को उनके निधन हो गया। फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने इस बात की जानकारी दी है और अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि, कामिनी कौशल जी का परिवार काफी निजी है और इस मुश्किल वक्त में सबकुछ वो प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। हालांकि कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) के निधन के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि, उम्र संबंधी समस्याओं के चले कामिनी कौशल का निधन हुआ है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही।

दिलीप कुमार के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे

1940 के दशक के अंत में दिलीप साहब और कामिनी कौशल का अफेयर उस जमाने का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता था। दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका कामिनी कौशल थीं। दोनों ने साथ में कई हिट फ़िल्में कीं (शहीद, नदीया के पार, आरज़ू आदि)। कामिनी उस वक़्त शादीशुदा थीं (उनके पति बॉम्बे टॉकीज़ के मालिक के भाई थे और 1947 में गुज़र गए थे), इसलिए ये रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ सका। कहा जाता है कि दिलीप साहब ने कामिनी से शादी करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। बॉलीवुड की सबसे दर्दभरी और अधूरी प्रेम कहानियों में से एक मानी जाती है। यह उस दौर की कहानी है जब दोनों अपने करियर के पीक पर थे और गहरे प्यार में थे, लेकिन पारिवारिक और सामाजिक बंधनों की वजह से वे कभी साथ नहीं सके।

शादी क्यों नहीं हो सकी?

1948 में ही कामिनी कौशल के पति बी.एस. सूद की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उस वक्त कामिनी गर्भवती थीं और बाद में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। सूद की मौत के बाद कामिनी के परिवार (खासकर उनके बड़े भाई और देवर) ने साफ मना कर दिया कि कामिनी दोबारा शादी करेंगी। उस दौर में विधवा का दोबारा विवाह समाज में स्वीकार नहीं था, खासकर जब बच्चा भी हो। दिलीप कुमार ने कामिनी से शादी करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामिनी ने परिवार और अपनी बेटी की जिम्मेदारी को चुना। उन्होंने दिलीप से कहा कि वे उनके बिना खुश रहें।

 

 

“अब युसुफ खुश रहेगा।”

उनकी आत्मकथा “The Substance and the Shadow” में उन्होंने लिखा है कि कामिनी कौशल के अलावा उन्होंने किसी और से इतना गहरा प्यार कभी नहीं किया। उन्होंने यह भी लिखा कि कामिनी ने उनसे शादी न करने का फैसला करके उन्हें “आजाद” कर दिया था। बाद में जब दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की, तो कामिनी कौशल ने खुद सायरा को फोन करके बधाई दी और कहा था – “अब युसुफ खुश रहेगा।”

आखिरी मुलाकात

कहा जाता है कि दिलीप साहब की मौत (7 जुलाई 2021) से कुछ साल पहले कामिनी कौशल उनसे मिलने गई थीं। उस मुलाकात में दोनों पुराने दिनों को याद करके बहुत रोए थे।  

 

बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

Kamini Kaushal Passes Away: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में एक के बाद एक नाखुश की खबर सामने आ रही हैं। देखा जाए तो अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक कई सितारों का निधन हो चुका है। इसी के साथ दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अभिनेत्री कमिनी कौशल (Kamini Kaushal) का निधन हो गया है।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि वे लंबे समय से उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, और उनका निधन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। परिवार ने इस दुखद समय में गोपनीयता की अपील की है, और अंतिम संस्कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
वे 98 वर्ष की आयु में 14 नवंबर 2025 को स्वर्ग सिधार गईं। उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं।  एक्ट्रेस ने अपने जीवन एक लंबा वक्त उन्होंने सिनेमा को दिया था। कामिनी कौशल 90 पार की उम्र के बाद भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहीं।

एक्ट्रेस के करियर की झलक

कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। साल 2022 में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। इससे पहले वह 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाती नजर आई थीं।