बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन
एक्ट्रेस के करियर की झलक
Diljit Dosanjh: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ हिट हुई ही थी, लेकिन अब इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल तो लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के भी होने की खबर है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत दोसांझ बाकी को-एक्टर्स के साथ शुरू करेंगे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh) 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सनी देओल अपने किरदार की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दिलजीत अब जून में सनी के साथ शूटिंग करेंगे और जुलाई में वरुण धवन के साथ शूटिंग करेंगे।
दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर से पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी की जहां तक बात है तो यह इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था, वही सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। अनुराग सिंह ने ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशन की कमान संभाली है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। खास बात यह है कि बॉर्डर को 2026 में 29 साल पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा पार्ट 2 कितना हिट होता है।
Saif Ali Khan And Priyadarshan: सैफ अली खान और निर्देशक प्रियदर्शन के बीच हाल ही में एक रोमांचक सहयोग की घोषणा हुई है, जिसमें सैफ एक थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म प्रियदर्शन (Priyadarshan) के विशिष्ट निर्देशन शैली और सैफ की अभिनय क्षमता का एक अनूठा मिश्रण होने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे।
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की, उन्होंने कहा है कि, ‘हां, मैं प्रियदर्शन (Priyadarshan And Saif Ali Khan) के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मैं एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं। बहुत रोमांचक है।’ सैफ ने खुद इस भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह किरदार कई बड़ी चुनौतियों से जूझता है और प्रियदर्शन के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।

प्रियदर्शन मुख्य रूप से अपनी कॉमेडी फिल्मों जैसे हेरा फेरी (2000), हलचल (2004), और भूल भुलैया (2007) के लिए जाने जाते हैं। इस थ्रिलर में प्रियदर्शन की कहानी कहने की क्षमता और सैफ की अभिनय शैली का तालमेल दर्शकों के लिए एक नया अनुभव ला सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी उल्लेख किया गया है कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हो सकते हैं, जिससे इस फिल्म की अपील और व्यापक होगी।

सैफ हाल ही में देवरा: पार्ट 1 (2024) में नजर आए और उनकी आगामी फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आएंगे। जो 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह जल्द ‘रेस 4’ में भी काम करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।