Site icon Bollywood Baithak

Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash ने अपनी सगाई पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘शादी करके घर बसाने…’

RJ Mahvash  Engagement: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में काफी छाए हुए हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकेटर का नाम आरजे महवश (RJ Mahvash) संग जुड़ता नजर आ रहा है। इनके रिश्ते को ज्यादा हवा तब मिली जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों एक साथ मैच देखने पहुंचे।

इस रूमर्ड कपल ने साथ में न सिर्फ मैच देखा बल्कि एक-दूजे संग सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी। हालांकि,  युजवेंद्र ने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन महवश ने हाल ही में इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सगाई भी हुई थी।

रिलेशनशिप स्टेटस पर बोलीं आरजे महवश

आरजे ने युवा के साथ एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई जवाब दिए हैं। महवश ने बताया कि वह ऐसी लड़की हैं जो डेटिंग पर तभी सोचेंगी जब शादी की बात होगी, क्योंकि वह कैजुअल रिलेशनशिप में विश्वास नहीं करती हैं।

जब महवश की हुई थी सगाई

इस दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी महज 19 साल की उम्र में सगाई हो गई थी। हालांकि, वो सगाई ज्यादा दिन नहीं चली और दो साल बाद रिश्ता खत्म हो गया।

उन्होंने कहा की वह जहां से आती है वो अलीगढ़ का छोटा सा शहर हैं। जहां प्रचलित मानसिकता एक सही पति खोजने और शादी करके घर बसाने तक ही सीमित थी, जिसे जीवन का अंतिम लक्ष्य माना जाता था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि वह आज की तारीख में सिंगल है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version