by aditi | Apr 4, 2025 | बॉलीवुड
RJ Mahvash Engagement: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में काफी छाए हुए हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकेटर का नाम आरजे महवश (RJ Mahvash) संग जुड़ता नजर आ रहा है। इनके रिश्ते को ज्यादा हवा तब मिली जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों एक साथ मैच देखने पहुंचे।
इस रूमर्ड कपल ने साथ में न सिर्फ मैच देखा बल्कि एक-दूजे संग सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी। हालांकि, युजवेंद्र ने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन महवश ने हाल ही में इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सगाई भी हुई थी।
रिलेशनशिप स्टेटस पर बोलीं आरजे महवश
आरजे ने युवा के साथ एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई जवाब दिए हैं। महवश ने बताया कि वह ऐसी लड़की हैं जो डेटिंग पर तभी सोचेंगी जब शादी की बात होगी, क्योंकि वह कैजुअल रिलेशनशिप में विश्वास नहीं करती हैं।

जब महवश की हुई थी सगाई
इस दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी महज 19 साल की उम्र में सगाई हो गई थी। हालांकि, वो सगाई ज्यादा दिन नहीं चली और दो साल बाद रिश्ता खत्म हो गया।

उन्होंने कहा की वह जहां से आती है वो अलीगढ़ का छोटा सा शहर हैं। जहां प्रचलित मानसिकता एक सही पति खोजने और शादी करके घर बसाने तक ही सीमित थी, जिसे जीवन का अंतिम लक्ष्य माना जाता था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि वह आज की तारीख में सिंगल है।
by aditi | Apr 2, 2025 | ट्रेंडिंग
RJ Mahvash Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पिछले कुछ दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। उनकी धनश्री वर्मा से करीब चार साल पुरानी शादी हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है। तलाक के बाद क्रिकेटर इन दिनों आईपीएल मैच (IPL 2025) में खेलते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ-साथ कहा ये भी जा रहा है कि आर जे माहवश (RJ Mahvash) को डेट भी कर रहे हैं।
दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। हालांकि, दोनों ने ही इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। अब आर जे माहवश (RJ Mahvash) ने बॉयफ्रेंड को लेकर पोस्ट किया है, जिससे दोनों की चर्चा फिर से हो रही है।
बॉयफ्रेंड पर क्या बोलीं आर जे माहवश
आर जे माहवश ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती है, ‘मेरी लाइफ में कोई लड़का आएगा तो वो होगा सिर्फ एक. वो ही दोस्त होगा, वो ही बेस्ट फ्रेंड होगा, वो ही बॉयफ्रेंड होगा और वो ही पति होगा। मेरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमने लगेगी. नहीं चाहिए भाई फर्जी दोस्त। बाकी लड़के फिर मेरे से मुंह नहीं लगाए जाते. मेरा वाला…काफी है. वो ही सबकुछ है। इसी के साथ आर जे माहवश नेँ पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘1 दिन मेरा बॉयफ्रेंड बन जाएगा और मुझे तुम सब लड़कों को इग्नोर करना पड़ेगा।
युजवेंद्र ने किया रिएक्ट
आर जे की पोस्ट पर युजवेंद्र चहल ने रिएक्ट करते हुए उसे लाइक किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर यूजर्स अब जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम लोगों की अगली भाभी आप ही होने वाल हो न? दूसरे यूजर ने लिखा- यूजी भाई का लाइक इतनी जल्दी कैसे आता है। 15 सेकंड में लाइक कर दिया यूजी भाई ने। तीसरे यूजर ने लिखा- यूजी भाई को बता के पोस्ट करती है तभी तो आ जाता है लाइक फटाफट।