Site icon Bollywood Baithak

तलाक की खबरों के बीच Govinda और Sunita का किस वीडियो हुआ वायरल

Govinda Sunita Kiss Video: बॉलीवुड गलियारों में काफी दिनों से गोविंदा (Govinda) और सुनीता (Sunita Ahuja ) के तलाक की खबर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस पर कपल के परिजनों की तरफ से बयान सामने आया है, जिन्होंने इस खबर को फेंक बताया। तो वहीं कइयों ने कहा की ये कहीं न कहीं सच भी है। बीते दिनों कपल के वकील का भी बयान सामने आया, जिसमें कहा गया था कि तलाक की अर्जी 6 महीने पहले दी गई थी। अब इन खबरों के बीच इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

गोविंदा और सुनीता का वीडियो

फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर कपल गोविंदा और सुनीता (Govinda Sunita Video) के तलाक की खबरों ने कई फैंस का दिल तोड़ा है। अब सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देख फैंस को राहत मिल रही है, लेकिन बता दें कि ये वीडियो पुराना है, जिसमें दोनों लिप किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल बच्चों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। बता दें, ये वीडियो गोविंदा के बर्थडे का है। उन्होंने अपना बर्थडे परिवार के साथ मनाया था। सुनीता वीडियो में गोविंदा के लिए खुशी में तालियां बजा रही हैं। केक कटिंग के बाद गोविंदा और सुनीता एक-दूसरे को केक खिलाते दिखे हैं।

तलाक की खबरों पर सुनीता ने दी थी सफाई

कुछ समय पहले ही सुनीता ने तलाक की खबरों पर सफाई दी थी, उन्होंने कहा था कि, कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ, जो मुझे और गोविंदा (Govinda) को अलग कर दे। जब उन्हें पॉलिटिक्स जॉइन करना था, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। पार्टी के सब कार्यकर्ता घर आते थे। अब घर में जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं, तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए हमने घर के सामने ऑफिस ले लिया था। बाकी मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग नहीं कर सकता, ऐसा कोई माई का लाल है जो हमें अलग कर दे, तो सामने आ जाए।’

12 सालों से अलग रह रहा है कपल

सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja ) ने कुछ समय हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो और गोविंदा पिछले 12 सालों से अलग रह रहे हैं। इस बयान के बाद उनके तलाक की खबर सामने आई।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version