by aditi | Mar 5, 2025 | बॉलीवुड
Govinda Sunita Kiss Video: बॉलीवुड गलियारों में काफी दिनों से गोविंदा (Govinda) और सुनीता (Sunita Ahuja ) के तलाक की खबर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस पर कपल के परिजनों की तरफ से बयान सामने आया है, जिन्होंने इस खबर को फेंक बताया। तो वहीं कइयों ने कहा की ये कहीं न कहीं सच भी है। बीते दिनों कपल के वकील का भी बयान सामने आया, जिसमें कहा गया था कि तलाक की अर्जी 6 महीने पहले दी गई थी। अब इन खबरों के बीच इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
गोविंदा और सुनीता का वीडियो
फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर कपल गोविंदा और सुनीता (Govinda Sunita Video) के तलाक की खबरों ने कई फैंस का दिल तोड़ा है। अब सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देख फैंस को राहत मिल रही है, लेकिन बता दें कि ये वीडियो पुराना है, जिसमें दोनों लिप किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल बच्चों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। बता दें, ये वीडियो गोविंदा के बर्थडे का है। उन्होंने अपना बर्थडे परिवार के साथ मनाया था। सुनीता वीडियो में गोविंदा के लिए खुशी में तालियां बजा रही हैं। केक कटिंग के बाद गोविंदा और सुनीता एक-दूसरे को केक खिलाते दिखे हैं।

तलाक की खबरों पर सुनीता ने दी थी सफाई
कुछ समय पहले ही सुनीता ने तलाक की खबरों पर सफाई दी थी, उन्होंने कहा था कि, कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ, जो मुझे और गोविंदा (Govinda) को अलग कर दे। जब उन्हें पॉलिटिक्स जॉइन करना था, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। पार्टी के सब कार्यकर्ता घर आते थे। अब घर में जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं, तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए हमने घर के सामने ऑफिस ले लिया था। बाकी मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग नहीं कर सकता, ऐसा कोई माई का लाल है जो हमें अलग कर दे, तो सामने आ जाए।’

12 सालों से अलग रह रहा है कपल
सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja ) ने कुछ समय हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो और गोविंदा पिछले 12 सालों से अलग रह रहे हैं। इस बयान के बाद उनके तलाक की खबर सामने आई।
by aditi | Feb 25, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: एक तरफ जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियां हो रही है। तो वहीं, दूसरी कई सितारे अपनी शादियां तलाक में बदल रहे हैं। मंगलवार को एक फेमस कपल के तलाक की खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ करोड़ों लोगों की भी हैरान कर दिया। हम बात कर रहे हैं एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की। शादी के 37 साल बाद इस कपल तलाक लेने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आखिर इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर हम आपको बताते हैं।
सुनीता ने भेजा था नोटिस
अब तलाक की खबरों के बीच ‘ई-टाइम्स’ को परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि, ‘सुनीता (Sunita Ahuja Separation) ने कुछ महीने पहले ही सेपरेशन यानी अलग होने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन तब से अब तक कुछ बात आगे बढ़ी नहीं है।’

गोविंदा और सुनीता के तलाक पर उनका मैनेजर
इसके अलावा ‘ई-टाइम्स’ ने गोविंदा (Govinda Separation) के मैनेजर शशि सिन्हा से भी बात की उन्होंने कहा, ‘परिवार के कुछ सदस्यों ने ऐसी बातें कही हैं, जिससे कपल के बीच दिक्कत हुई है। इससे ज्यादा कोई और बात नहीं है। गोविंदा एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसके लिए कलाकार हमारे ऑफिस भी आ रहे हैं। हम बस इस मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।’

क्या गोविंदा का है अफेयर ?
इतना ही नहीं, ‘टाइम्स नाऊ’ और ‘टेली मसाला’ ने तो दावा किया है कि एक्टर का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। हालांकि हम किसी भी बात की पुष्टि नहीं करते। बता दें, 1987 में दोनों ने शादी की थी और दो बच्चों के पेरेंट्स बने थे।

तलाक पर क्या बोले गोविंदा और सुनीता
इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस बारे में जब अभिनेता से बात की तो उन्होंने कहा, बिजनेस की बातें चल रही हैं। वह अपनी फिल्में शुरू करने वाले हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

अगल-अलग रह रहे हैं सुनीता-गोविंदा?
बीते दिनों सुनीता (Sunita Ahuja Separation) ने ‘हिंदी रश’ के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों के साथ एक अपार्टमेंट में रहती हैं। जहां गोविंदा उनके साथ नहीं रहते। इसके बाद उन्होंने शिरडी में एक पैप्स से बात करते हुए कहा था कि, ‘किसी की मजाल है जो मुझे गोविंदा से अलग करके दिखाए। कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। मुझे उनके साथ बहुत मजा आता है। ऐसे लोग हैं जो बाहरी लोगों से ज़्यादा घर तोड़ना चाहते हैं। मैं किसी को घर नहीं तोड़ने दूंगी। मैं जीतूंगी क्योंकि बाबा मेरे साथ हैं।’
