Bollywood Baithak: उदित नारायण 90 के दशक के फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गए हैं। जो आज भी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भड़क रहे हैं। उदित के चाहने वाले भी हैरान हैं कि आखिर उन्होंने ये क्या किया।
उदित नारायण का वाहियात वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उदित एक शो के दौरान फीमेल फैंस को उनके होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक और फीमेल फैन को लिप किस तो एक अन्य लड़की को गाल पर किस किया। अब इस वीडियो को देख लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे है।
https://x.com/Vershasingh26/status/1885565375691039124
इस वीडियो में उदित ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना गा रहे थे। तभी उनकी फीमेल फैंस ने स्टेज के पास उन्हें घेर लिया। एक फैन उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने लगी और गाल पर किस कर लिया। यह देख उदित नारायण ने तुरंत ही उस फैन को पकड़कर उसके होठों पर किस कर लिया।
