Udit Narayan हजारों लोगों के सामने की ऐसी हरकत, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Udit Narayan हजारों लोगों के सामने की ऐसी हरकत, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Bollywood Baithak:  उदित नारायण 90 के दशक के फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गए हैं। जो आज भी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भड़क रहे हैं। उदित के चाहने वाले भी हैरान हैं कि आखिर उन्होंने ये क्या किया। 

उदित नारायण का वाहियात वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उदित एक शो के दौरान फीमेल फैंस को उनके होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक और फीमेल फैन को लिप किस तो एक अन्य लड़की को गाल पर किस किया।  अब इस वीडियो को देख लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे है।

https://x.com/Vershasingh26/status/1885565375691039124

इस वीडियो में उदित ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना गा रहे थे। तभी उनकी फीमेल फैंस ने स्टेज के पास उन्हें घेर लिया। एक फैन उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने लगी और गाल पर किस कर लिया। यह देख उदित नारायण ने तुरंत ही उस फैन को पकड़कर उसके होठों पर किस कर लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘आपका सिंगर बच गया..’ बिल्डिंग में लगी आग में बाल-बाल बचे उदित नारायण

‘आपका सिंगर बच गया..’ बिल्डिंग में लगी आग में बाल-बाल बचे उदित नारायण

Bollywood Baithak:  बीते दिनों सिंगर शान की बिल्डिंग में आग लगी थी। हालांकि, इस पर उन्होंने कुछ कहा नहीं, लेकिन अब सिंगर उदित नारायण ने इस हादसे का जिक्र किया है। बता दें, दोनों सिंगर एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। इस बारे में उदित नारायण ने खुलकर बात की है।

उदित नारायण ने बताया सच

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में सिंगर उदित नारायण ने इस भयानक हादसे की जानकारी देते हुए कहा- आग उनके अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की दूसरी विंग में लगी थी। हम सभी लोगों को 6 जनवरी की रात को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया था। उदित नारायण आगे कहा कि, ‘हम लोग घबरा गए कि अब क्या होगा। लिफ्ट भी बंद थी तो बहुत मुश्किल से हम उतरे। आपका आशीर्वाद था कि आपका सिंगर भी बच गया।

शॉर्ट सर्किट था आग का कारण

उदित नारायण ने बताया कि वो आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इस आग में उनके पड़ोसी 75 साल के राहुल मिश्रा की मौत हो गई थी। जो बिल्डिंग में दूसरी विंग की 11वीं मंजिल पर रहते थे।