Anupama Spoiler: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। आए दिन शो में कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि अब खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो में जल्द ही लीप आने वाला है।
शो के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि प्रार्थना देर रात बुरी हालत में अनुपमा के घर पहुंचती हैं, जहां जाकर वह पूरे शाह परिवार को बताएगी गौतम ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है और इसके बाद अनुपमा प्रार्थना को लेकर कोठारी हाउस पहुंचेगी।
शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा
प्रार्थना ने गौतम से तलाक की घोषणा की थी, जिससे कोठारी परिवार में हड़कंप मच गया। अनुपमा प्रार्थना को सपोर्ट करने के लिए और कदम उठाएगी, जिससे वसुंधरा और ख्याति (प्रेम की मां) उसका विरोध करेंगी। प्रार्थना की कहानी में नया खुलासा हो सकता है, जैसे कि गौतम का कोई पुराना राज। राही और प्रेम (शिवम खजुरिया) के बीच गलतफहमियां बढ़ रही हैं।
राही अनुपमा को गलत समझ रही है और प्रेम से दूरी बना रही है। आज के एपिसोड में प्रेम राही को समझाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन माही (काव्या की बेटी) इस स्थिति का फायदा उठाकर प्रेम के करीब आने की कोशिश करेगी, जिससे एक लव ट्रायंगल की स्थिति बन सकती है।
माही और आर्यन की लव स्टोरी:
-
माही और आर्यन (रंदीप राय) ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला किया है।
-
लीला (बा) और ख्याति इस रिश्ते के खिलाफ होंगी, और अनुपमा को इस मामले में दखल देना पड़ सकता है। माही की साजिशों का एक और पहलू सामने आ सकता है
अपकमिंग ट्विस्ट्स
-
अनुपमा और राघव की दोस्ती को लेकर और गलतफहमियां पैदा होंगी।
-
अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) की वापसी की उम्मीद अभी बाकी है, क्योंकि अनुपमा उसे याद करती रहती है। अनुज को “कान्हा” के रूप में दिखाया जा रहा है, जो मानसिक रूप से अस्थिर है।
-
राही और माही के बीच “सौतेन” जैसी जंग तेज होगी।
-
इशानी (पाखी की बेटी) की ड्रग्स से जुड़ी कहानी में अनुपमा की दखलअंदाजी और बढ़ेगी।
