Site icon Bollywood Baithak

पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Sikandar, जानें कब और कहां देख सकते है

Sikandar OTT Release:  सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) बीते महीने ईद के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए सालों से जितना इंतजार कर रहे थे। पर्दे पर आते ही सिकंदर (Sikandar Film) ने अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब मेकर्स इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में सिकंदर की ओटीटी रिलीज की डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है।

कब और कहां रिलीज होगी सिकंदर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 85 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद सामान्यतः फिल्में 6-8 सप्ताह के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। इस आधार पर सिकंदर की ओटीटी रिलीज 11 मई 2025 से 25 मई 2025 के बीच होने की संभावना है। कुछ स्रोतों में 25 मई 2025 को अनुमानित रिलीज डेट के रूप में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। हालांकि, नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए यह तारीख अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है।

फिल्म की कहानी 

फिल्म में सलमान खान संजय ‘सिकंदर’ राजकोट की भूमिका में हैं, जो एक साहसी और दरियादिल राजा है। उनकी पत्नी सायश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) उनके लिए मजबूत सहारा है। कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है, जब संजय का टकराव अर्जुन प्रधान (प्रतीक बब्बर) और उसके भ्रष्ट मंत्री पिता राकेश प्रधान (सत्यराज) से होता है। फिल्म में सलमान की एक्शन और रश्मिका के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण है।

बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडिया में 129 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 184.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version