Site icon Bollywood Baithak

Ramayana First Review: कल रिलीज होगा रणबीर कपूर की रामायण का टीजर, बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है ये फिल्म

Ramayana First Glimpse Review: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म “रामायण” के पहले लुक और संबंधित अपडेट्स को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। ‘रामायण’ की रिलीज में अभी काफी समय है लेकिन फिल्म पहली झलक सामने आ गई है। जो काफी वायरल हो रही है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘रामायण’ की पहली झलक देख ली है। उन्होंने बताया है कि 7 मिनट का ये लॉन्च टीजर शानदार है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ‘रामायण’ के बारे में लिखा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है।

 

तरण आदर्श का पोस्ट 

तरण आदर्श ने लिखा है- जय श्री राम, अभी-अभी मोस्ट अवेटेड महाकाव्य ‘रामायण’ की पहली झलक और 7 मिनट का विजन शोरील देखा। टाइमलेस सागा की ये झलक आपको हैरान कर देती है। स्ट्रॉन्ग फीलिंग है कि ‘रामायण’ सिर्फ आज की फिल्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए है। बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने के लिए दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा ​​को बधाई।

 

“रामायण” का टीजर कल होगा रिलीज 

  • फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई 2025 को रिलीज होने की उम्मीद है, जैसा कि विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट्स और समाचारों में बताया गया है।
  • टीजर की अवधि 3 मिनट की होगी, जिसमें फिल्म की भव्यता और कहानी की शुरुआत को दर्शाया जाएगा।
  • कुछ स्रोतों के अनुसार, बेंगलुरु में 4 जुलाई 2025 को फिल्म की पहली झलक और शीर्षक डिजाइन का अनावरण होने की संभावना है।

फिल्म का पहला लुक पोस्टर 6 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में भगवान राम, माता सीता, और रावण के किरदारों की भव्यता को दर्शाया गया है। पोस्टर में रणबीर कपूर (श्रीराम) और साई पल्लवी (सीता) के किरदारों की झलक दिखाई गई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। सेट से लीक हुई तस्वीरों में भी दोनों के लुक को सराहा गया। यश, जो रावण की भूमिका निभा रहे हैं, उनके किरदार का लुक भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। उनके कपड़े असली सोने की जरी से डिजाइन किए गए हैं, जो लंका के “सोने के नगर” की थीम को दर्शाते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म 

3 जुलाई को 9 शहरों में मूवी का टीजर रिलीज होगा, जिसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि शामिल हैं. दूसरी ओर, विजन शोरील दिवाली 2026 के करीब रिलीज होगी। वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version