by aditi | Jul 2, 2025 | बॉलीवुड
Ramayana First Glimpse Review: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म “रामायण” के पहले लुक और संबंधित अपडेट्स को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। ‘रामायण’ की रिलीज में अभी काफी समय है लेकिन फिल्म पहली झलक सामने आ गई है। जो काफी वायरल हो रही है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘रामायण’ की पहली झलक देख ली है। उन्होंने बताया है कि 7 मिनट का ये लॉन्च टीजर शानदार है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ‘रामायण’ के बारे में लिखा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है।
तरण आदर्श का पोस्ट
तरण आदर्श ने लिखा है- जय श्री राम, अभी-अभी मोस्ट अवेटेड महाकाव्य ‘रामायण’ की पहली झलक और 7 मिनट का विजन शोरील देखा। टाइमलेस सागा की ये झलक आपको हैरान कर देती है। स्ट्रॉन्ग फीलिंग है कि ‘रामायण’ सिर्फ आज की फिल्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए है। बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने के लिए दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा को बधाई।
“रामायण” का टीजर कल होगा रिलीज
- फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई 2025 को रिलीज होने की उम्मीद है, जैसा कि विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट्स और समाचारों में बताया गया है।
- टीजर की अवधि 3 मिनट की होगी, जिसमें फिल्म की भव्यता और कहानी की शुरुआत को दर्शाया जाएगा।
- कुछ स्रोतों के अनुसार, बेंगलुरु में 4 जुलाई 2025 को फिल्म की पहली झलक और शीर्षक डिजाइन का अनावरण होने की संभावना है।
फिल्म का पहला लुक पोस्टर 6 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में भगवान राम, माता सीता, और रावण के किरदारों की भव्यता को दर्शाया गया है। पोस्टर में रणबीर कपूर (श्रीराम) और साई पल्लवी (सीता) के किरदारों की झलक दिखाई गई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। सेट से लीक हुई तस्वीरों में भी दोनों के लुक को सराहा गया। यश, जो रावण की भूमिका निभा रहे हैं, उनके किरदार का लुक भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। उनके कपड़े असली सोने की जरी से डिजाइन किए गए हैं, जो लंका के “सोने के नगर” की थीम को दर्शाते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
3 जुलाई को 9 शहरों में मूवी का टीजर रिलीज होगा, जिसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि शामिल हैं. दूसरी ओर, विजन शोरील दिवाली 2026 के करीब रिलीज होगी। वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।
by aditi | May 17, 2025 | बॉलीवुड
Ranbir Kapoor Film Ramayan: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आगामी फिल्म रामायण, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह फिल्म प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसे दो भागों में रिलीज करने की योजना है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
रामायण में इस एक्ट्रेस की एंट्री
दरअसल, रामायण में कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में साउथ अभिनेता यश रावण के किरदार में होने वाले हैं। ऐसे में अब उनकी पत्नी का किरदार मंदोदरी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल निभाने वाली हैं। कथित तौर पर उन्हें नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी की भूमिका के लिए कास्ट किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका लुक टेस्ट भी पूरा हो चुका है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक काजल अग्रवाल ने पिछले हफ्ते अपना लुक टेस्ट दिया है और वह मंदोदरी के किरदार के लिए एकदम फिट बैठ रही हैं। हालांकि मेकर्स ने काजल अग्रवाल को लेकर कोई भी खुलासा या कंफर्मेशन नहीं दिया है
रिलीज डेट और दो भागों की पुष्टि
- आधिकारिक घोषणा: 6 नवंबर 2024 को फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (प्राइम फोकस स्टूडियोज के ग्लोबल सीईओ) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की कि रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दीवाली 2026 को रिलीज होगा और दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज होगा।

कास्ट और किरदार
- रणबीर कपूर: भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर ने हाल ही में जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (8 दिसंबर 2024) में कहा कि यह उनके लिए एक “अत्यंत संतुष्टिदायक अवसर” है, और उन्होंने पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है।
- साई पल्लवी: माता सीता की भूमिका में हैं। सेट से उनकी और रणबीर की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं।
- यश: रावण का किरदार निभा रहे हैं और वह इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता भी हैं। यश ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि रावण का किरदार उनके लिए सबसे रोमांचक है, और वह इसे एक नए दृष्टिकोण से पेश करना चाहते हैं।
- सनी देओल: हनुमान की भूमिका में हैं। वह 2025 के मध्य में शूटिंग शुरू करेंगे।
- लारा दत्ता: रानी कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं।
- अरुण गोविल: राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। वह पहले रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं।
- रवि दुबे: लक्ष्मण की भूमिका में अपनी बॉलीवुड शुरुआत कर रहे हैं।
by aditi | Mar 18, 2025 | बॉलीवुड
Alia Bhatt Birthday Cake: बॉलीवुड भी A लिस्टर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हालांकि, एक्ट्रेस का बर्थडे ज्यादा ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने इस खास मौके पर स्पेशल केक कट किया। इस केक की झलक आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।
बेहद खास था आलिया का केक
जन्मदिन के मौके पर अक्सर लोग ब्रेड केक ही काटा करते हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर ‘मूंग दाल’ से बने हलवे का केक काटा, जो देखने में बेहद स्वादिष्ट लग रहा है। शाहीन भट्ट ने उन्हें ‘मूंग दाल हलवा केक’ बनाकर सरप्राइज दिया। जो अभिनेत्री को अब तक का सबसे अच्छा केक लगा था।

बहन शाहीन का आइडिया था
शाहीन (Shaheen) ने इसे खास तौर पर पेस्ट्री शेफ पूजा ढींगरा से बनवाया था। शाहीन ने इंस्टाग्राम पर Le15 Patisserie की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा है.., “मैंने पागलों की तरह केक बनाने की मांग की…।
आलिया की आने वाली फिल्म
आलिया (Alia Bhatt) जल्द ही वाईआरएफ की ‘स्पाई यूनिवर्स’ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएगी। इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ फिल्म भी है। इसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है, जिसमें अब तक प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ का भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले दिनों इन दोनों एक्ट्रेस को लेकर खबर थी कि इन्होंने इस मूवी से अलविदा कह दिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आईं, जिसमें वेदांग रैना उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। लोगों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।
by aditi | Mar 14, 2025 | ट्रेंडिंग
Deb Mukherjee Funeral: एक तरफ देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफबॉलीवुड गलियारों में मातम छाया हुआ है। दरअसल, डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के पिता और काजोल (Kajol) के चाचा देब मुखर्जी (Deb Mukherjee) का निधन हो गया है। ऐसे में हर किसी के चेहरे पर मातम छाया हुआ है।
कैसे हुआ देब का निधन
कहा जा रहा है कि अयान (Ayan) के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। 14 मार्च की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
शाम को हुआ अंतिम संस्कार
अयान मुखर्जी के पिता का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को मुंबई में किया गया। ऐसे में देब के रिश्तेदार और फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंच।

अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारें
देब मुखर्जी के निधन की खबर सुन एक्ट्रेस काजोल भाई अयान के घर पहुंचीं। बता दें, काजोल अपने चाचा देब के काफी करीब थीं। इसके अवाला अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे। बता दें, गुरुवार को ये कपल अलीबाग पहुंचा था। जहां आलिया का बर्डथे सेलिब्रेट करना था, लेकिन दोस्त अयान मुखर्जी के पिता के निधन की खबर मिलते ही कपल उनके घर हिम्मत बंधाने पहुंचा। इसके अलावा अनिल कपूर भी अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। फिल्म मेकर करण जौहर और आशुतोष गोवारिकर भी देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

जया बच्चन भी आईं नजर
इस मौके पर अभिनेत्री जया बच्चन भी अयान के घर इस मुश्किल घड़ी में उनके मिलने पहुंची। उन्होंने कार से उतरते ही काजल को गले लगा लिया। इसके अलावा अनिल कपूर भी अयान मुखर्जी के घर पहुंचे।
by aditi | Feb 21, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड के कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे आदर जैन शादी (Aadar Jain Wedding) के बंधन में बंध चुके हैं। अभिनेता आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani Wedding) से शादी रचाई है। दोनों ने पहले गोवा में क्रिश्चयन वेडिंग की थी। वहीं आज मुंबई में पूरे परिवार और रिश्तेदारो के सात फेरे लिए हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और आलिया भट्ट समेत हर कोई साड़ी में लाइमलाइट लूट रहा है। आईए एक नजर डालते है किसने क्या पहना है।
करीना कपूर
सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन की कजिन बहन और बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की। जो इस मौके पर रेड कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। करीना कपूर इस मौके पर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। दोनों ने मीडिया में पोज दिए। बता दें, करीना ने ऋतु कुमार की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। तो सैफ काले बंदगले के साथ सफेद पजामा पहने हैंडसम दिखे। इस साड़ी की कीमत इंटरनेट पर 1,50,000 रुपये दी गई है।

करिश्मा कपूर
आदर जैन की दूसरी बहन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस मौके पर साड़ी लुक में नजर आईं। करिश्मा कपूर इस मौके पर गोल्डन सिल्क साड़ी पहने नजर आई। उन्होंने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था।
https://www.instagram.com/p/DGVgp3UsCbc/?hl=en
आलिया भट्ट
आदर जैन की भाभी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस शादी की सारी लाइमलाइट लूटी। आलिया ने करीना और करिश्मा को भी अपने लुक से काफी पीछे छोड़ा। राहा की मम्मी इस मौके पर लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में स्टाइलिश बन, ग्लोसी मेकअप और डायमंड सेट पहनकर पूरा किया।

नीतू कपूर
आलिया भट्ट की सास यानी नीतू कपूर बेटे की शादी में येलो कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने येलो कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा कैरी किया।
रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी इस शादी में शामिल हुई। उन्होंने बेटी के साथ शादी में एंट्री की। इस खास मौके पर दोनों मां और बेटी लहंगे में नजर आईं।