Manoj Kumar Death News: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार (Manoj Kumar Passes Away) का निधन हो गया है। उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म उद्योग और उनके फैंस में शोक की लहर छा गई है।
मनोज कुमार की मशहूर फिल्में
मनोज कुमार (Manoj Kumar Death) को उनकी देशभक्ति से भरी फिल्मों जैसे “शहीद”, “उपकार”, “पूरब और पश्चिम”, और “रोटी कपड़ा और मकान” के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। उन्हें “भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा मनोज कुमार ने ‘सहारा’ (1958), ‘चांद’ (1959) और ‘हनीमून’ (1960) जैसी फिल्मों में खाम किया और फिर उन्हें मिली ‘कांच की गुड़िया’ (1961) जिसमें वो पहली बार लीड रोल में दिखे। इसके बाद ‘पिया मिलन की आस’ (1961), ‘सुहाग सिन्दूर’ (1961), ‘रेशमी रूमाल’ (1961) आई।
मनोज कुमार का असली नाम क्या था
उनका जन्म ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर एबटाबाद में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था । एक्टर का जन्म का नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी (Harikrishan Giri Goswami) है। जब वह 10 साल के थे तो उनका परिवार बंटवारे के कारण जंडियाला शेर खान से दिल्ली आ गया। पर्दे पर अभिनेता को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था, क्यूंकि उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी थी और हर फ़िल्म में देशभक्ति का तड़का देखने को मिला था।
इन अवॉर्ड से भी सम्मानित हुए थे अभिनेता
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।