Site icon Bollywood Baithak

Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी, कपल ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट

sidharth-malhotra-and-kiara-advani

sidharth-malhotra-and-kiara-advani

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ रही है। अब बुधवार, 16 जुलाई को सिड और कियारा दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इसका ऐलान कर दिया है और फैंस को खुद गुड न्यूज सुनाई है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर के नोट पर लिखा, ‘हमारा दिल फुल हो गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। बेबी गर्ल का वेलकम करके हम धन्य हैं। कियारा एंड सिद्धार्थ।’ उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला दिल और नजर ना लगने वाला इमोजी यूज किया है।

फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

सिद्धार्थ को पापा और कियारा को मम्मी बनने की बधाई देते हुए बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक्ट्रेस अदा खान ने कहा- बधाई हो। सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘बेस्ट!!!! बधाई हो मम्मी डैडी को।’ भारती सिंह ने कॉमेंट किया, ‘बधाई।’ इसके अलावा फलक नाज, अथिया शेट्टी, हुमा कुरैशी, संजय कपूर, नेहा धूपिया तक ने दोनों को बधाई दी। बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने 28 फरवरी 2025 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

 

2023 में हुई थी शादी

सिद्धार्थ और कियारा ने ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम किया था। पर्दे पर रोमांस करते-करते दोनों को असल जिंदगी में भी प्यार हो गया। इन्होंने 7 फरवरी 2023 को धूमधाम से ब्याह रचाया। और अब शादी के करीब ढाई साल बाद इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और उनकी प्रेम कहानी 2021 की फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ी। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को गोपनीय रखा और फरवरी 2023 में जयपुर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और कियारा की दुल्हन की एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version