by aditi | Jul 16, 2025 | बॉलीवुड
Student Of The Year Cast Are Parents: फिल्म “Student of the Year” साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में तीन नए चेहरों ने बॉलीवुड में कदम रखा और आज इंडस्ट्री में फेमस है। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की। ये तीनों आज बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं और अब ये सभी माता-पिता बन चुके हैं। खास बात यह है कि इन तीनों के घर बेटियों ने जन्म लिया है, जो SOTY फैंस के लिए एक दिलचस्प और भावनात्मक संयोग है।
सबसे पहले आलिया ने दिया था बेटी को जन्म
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 2012 में SOTY के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने हाइवे, उड़ता पंजाब, राज़ी, गली बॉय, और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। आलिया ने 2022 में अपने सह-कलाकार और लंबे समय से प्रेमी रणबीर कपूर से शादी की। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया।

वरुण धवन भी बने पिता
वरुण धवन ने SOTY से दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वां 2, और कलंक जैसी फिल्मों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से जनवरी 2021 में शादी की। वरुण और नताशा ने 3 जून 2024 को अपनी बेटी लारा का स्वागत किया। वरुण ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा करते हुए लिखा कि वे अपनी “लिटिल प्रिंसेस” के आगमन से बेहद खुश हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पिता
15 जुलाई 2025 को सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का स्वागत किया। इस खबर ने SOTY फैंस को उत्साहित कर दिया, क्योंकि इसके साथ ही SOTY के तीनों मुख्य सितारे बेटियों के माता-पिता बन गए। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का नाम नहीं बताया है।

by aditi | Jul 16, 2025 | बॉलीवुड
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ रही है। अब बुधवार, 16 जुलाई को सिड और कियारा दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इसका ऐलान कर दिया है और फैंस को खुद गुड न्यूज सुनाई है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर के नोट पर लिखा, ‘हमारा दिल फुल हो गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। बेबी गर्ल का वेलकम करके हम धन्य हैं। कियारा एंड सिद्धार्थ।’ उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला दिल और नजर ना लगने वाला इमोजी यूज किया है।
फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई
सिद्धार्थ को पापा और कियारा को मम्मी बनने की बधाई देते हुए बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक्ट्रेस अदा खान ने कहा- बधाई हो। सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘बेस्ट!!!! बधाई हो मम्मी डैडी को।’ भारती सिंह ने कॉमेंट किया, ‘बधाई।’ इसके अलावा फलक नाज, अथिया शेट्टी, हुमा कुरैशी, संजय कपूर, नेहा धूपिया तक ने दोनों को बधाई दी। बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने 28 फरवरी 2025 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।
2023 में हुई थी शादी
सिद्धार्थ और कियारा ने ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम किया था। पर्दे पर रोमांस करते-करते दोनों को असल जिंदगी में भी प्यार हो गया। इन्होंने 7 फरवरी 2023 को धूमधाम से ब्याह रचाया। और अब शादी के करीब ढाई साल बाद इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और उनकी प्रेम कहानी 2021 की फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ी। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को गोपनीय रखा और फरवरी 2023 में जयपुर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और कियारा की दुल्हन की एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।