Site icon Bollywood Baithak

करीना कपूर के पति सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में एडमिट हैं अभिनेता

Bollywood Baithak:  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। दरअसल एक्टर पर देर रात हमला हो गया है। ये हमला उनके घर के अंदर ही हुआ है।

कैसे हुआ सैफ पर हमला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर देर रात करीब 2.30 बजे चोर घुस गया थे। इस दौरान चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए हैं। तीन पर एक्टर पर चोर ने हमला किया। इस वक्त वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

सैफ  को लगी कई चोट

जानकारी के मुताबिक,  लीलावती अस्पताल के सीईओ के बयान के अनुसार, एक्टर को सुबह 3-3:30 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उन्हें छह चोट आई हुई थी, जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब है। दो चोट गहरी हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है।

पुलिस का बयान आया सामने

सैफ अली खान के इस हमले के बाद अब मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा है कि,   “कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस गया और इस दौरान उसकी घर की हाउस हेल्प से बहस हुई। इस मौके पर अभिनेता ने इंटरफेयर करने और उस शख्स को शांत करने की कोशिश की, जिसके चलते उन्होंने सैफ पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।

 

करीना कपूर कर रही थी पार्टी ?

कहा जा रहा है कि इस मौके पर ये हादसा हुआ। उस दौरान करीना कपूर खान अपनी बहन करिशमा, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट आउट पार्टी कर रही थीं।  इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट शेयर करके दी थी। 7 घंटे पहले बेबो ने पोस्ट साझा किया था। फोटो में देख सकते है कि टेबल पर खाने-पीने की चीजें रखी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version