Dharmendra Health News Live: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता की सेहत के कारण पूरा देओल परिवार इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद ही मैन के फैंस के बीच थोड़ी परेशानियां भी बढ़ गई है। इस वीडियो के बाद हर कोई धरम पाजी की सेहत के लिए दुआ कर रहा है।
अस्पताल से वीडियो हुआ लीक
धर्मेंद्र का ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो आईसीयू में बेड पर लेटे दिख रहे हैं और उनके साथ उनकी पूरी नजर आ रही है। इस वीडियो को चोरी-छुपे रिकॉर्ड करने वाले और ऑनलाइन वायरल करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ की पहचान हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक धर्मेंद्र और उनकी फैमिली का प्राइवेट मूमेंट वायरल करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ का बयान
पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. प्रतित समदानी की निगरानी में इलाज चल रहा था। ऐसे में धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटे सनी और बॉबी देओल के कहने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। प्रकाश कौर चाहती थीं कि धर्मेंद्र वापस आएं और घर पर समय बिताएं। डॉ. प्रतित समदानी ने कहा, “क्लियरली किसी कारण से, दोनों भाई और उनकी मां प्रकाश चाहते थे कि धर्मेंद्र अपने घर लौट जाएं और उनके साथ रहें जहां उन्होंने अपनी लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बिताया है। संकट की इस घड़ी में हम देओल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि धर्मेंद्र जी जल्द ठीक हो जाएं।
सनी का पैप्स पर गुस्सा
धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ जमा है। ऐसे में सनी देओल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैप्स पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी पैप्स को फटकार और गाली देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- “आपके घर में मां-बाप हैं, आपके घर में बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?”
पैप्स पर भड़के करण जौहर
