Dharmendra Family Tree: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इस वक्त मौत और जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रहे हैं। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। 89 साल की उम्र में उन्हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले 24 घंटे में अभिनेता को लेकर उनके निधन की भी खबर सामने आई, लेकिन देओल परिवार ने इन खबरों को झूठा बताया। अभिनेता की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी एशा देओल (Esha Deol) ने अपने इंस्टग्राम पर मीडिया चैनल को लताड़ा था। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार देओल परिवार की तस्वीरें सामने आ रही है। जो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनसे मिलने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र का परिवार कितना बड़ा है और उनके परिवार के सदस्य क्या करते हैं? आइए जानते हैं धर्मेंद्र के इस भरे-पूरे परिवार के बारे में विस्तार से।
धर्मेंद्र (Dharmendra) का पूरा परिवार
बता दें, बॉलीवुड के ही-मैन ने भी दो शादियां की है। पहली प्रकाश कौर से और दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से। हेमा मालिनी से उनकी शादी उस समय काफी विवादों में रही थी। बात करें अभिनेता के परिवार की तो उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था। उनका परिवार बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फिल्मी खानदानों में से एक है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सिनेमा से जुड़ा रहा है। धर्मेंद्र के परिवार का आकार काफी बड़ा है, जिनसे कुल 6 बच्चे (4 बेटे/बेटियां पहली शादी से और 2 बेटियां दूसरी से) और 13 पोते-पोतियां हैं। इसके अलावा उनके भाई अजीत सिंह देओल का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है, जिससे परिवार की कुल संख्या और बढ़ जाती है।
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का परिवार
धर्मेंद्र ने साल 1954 में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। उस समय धर्मेंद्र मात्र 19 साल के थे। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए — अजय सिंह देओल (सनी देओल), विजय सिंह देओल (बॉबी देओल), विजेता देओल और अजीता देओल। सनी और बॉबी ने अपने पिता के कदमों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं, विजेता और अजीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी है और मीडिया की चकाचौंध से दूर एक निजी जीवन जीती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की बहुत कम तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का परिवार
धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बाद हेमा मालिनी से साल 1980 में शादी की। उस समय यह शादी खूब सुर्खियों में रही, क्योंकि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से विवाह किया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था। इस शादी से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हुईं — ईशा देओल और अहाना देओल।
सनी देओल के बच्चे (2 बेटे):
- करण देओल (जन्म: 1993) – अभिनेता (पल पल दिल के पास, वध में डेब्यू किया लेकिन फिल्मी नहीं चली। उन्होंने साल 2023 में धृष्टि आचार्य से शादी की।
- राजवीर देओल (जन्म: 1997) – अभिनेता डोंनो में डेब्यू किया था।
बॉबी देओल के बच्चे (2 बेटे)
- आर्यन देओल हाल ही में सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया है
- आर्यमन 24 साल के हैं और उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है मगर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
विजेता देओल के बच्चे (2)
विजेता ने विवेक गिल से विवाह किया है, जिनसे उन्हें एक बेटी प्रेरणा गिल और एक बेटा साहिल गिल है। दो साल पहले प्रेरणा गिल की शादी हुई थी, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आया था।
अजीता देओल के 2 बच्चे
अजीता ने किरण चौधरी से शादी की है, और उनकी दो बेटियां हैं – निकिता और प्रियंका चौधरी।
ईशा और अहाना के बच्चे
वहीं, हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं- ईशा और अहाना देओल। ईशा ने कारोबारी भरत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए। ईशा की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया। अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी, और उनके तीन बच्चे, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
