Dharmendra Family Tree: इतना बड़ा है धर्मेंद्र का परिवार, जानें इस देओल परिवार में कौन-कौन रहता है

Dharmendra Family Tree: इतना बड़ा है धर्मेंद्र का परिवार, जानें इस देओल परिवार में कौन-कौन रहता है

Dharmendra Family Tree: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इस वक्त मौत और जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रहे हैं। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। 89 साल की उम्र में उन्‍हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले 24 घंटे में अभिनेता को लेकर उनके निधन की भी खबर सामने आई, लेकिन देओल परिवार ने इन खबरों को झूठा बताया। अभिनेता की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी एशा देओल (Esha Deol) ने अपने इंस्टग्राम पर मीडिया चैनल को लताड़ा था। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार देओल परिवार की तस्वीरें सामने आ रही है। जो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में उनसे मिलने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र का परिवार कितना बड़ा है और उनके परिवार के सदस्य क्या करते हैं? आइए जानते हैं धर्मेंद्र के इस भरे-पूरे परिवार के बारे में विस्तार से।

धर्मेंद्र (Dharmendra) का पूरा परिवार

बता दें, बॉलीवुड के ही-मैन ने भी दो शादियां की है। पहली प्रकाश कौर से और दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से। हेमा मालिनी से उनकी शादी उस समय काफी विवादों में रही थी। बात करें अभिनेता के परिवार की तो उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था। उनका परिवार बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फिल्मी खानदानों में से एक है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सिनेमा से जुड़ा रहा है। धर्मेंद्र के परिवार का आकार काफी बड़ा है, जिनसे कुल 6 बच्चे (4 बेटे/बेटियां पहली शादी से और 2 बेटियां दूसरी से) और 13 पोते-पोतियां हैं। इसके अलावा उनके भाई अजीत सिंह देओल का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है, जिससे परिवार की कुल संख्या और बढ़ जाती है।

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का परिवार

धर्मेंद्र ने साल 1954 में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। उस समय धर्मेंद्र मात्र 19 साल के थे। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए — अजय सिंह देओल (सनी देओल), विजय सिंह देओल (बॉबी देओल), विजेता देओल और अजीता देओल। सनी और बॉबी ने अपने पिता के कदमों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं, विजेता और अजीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी है और मीडिया की चकाचौंध से दूर एक निजी जीवन जीती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की बहुत कम तस्वीरें देखने को मिलती हैं।

 

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का परिवार

धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बाद हेमा मालिनी से साल 1980 में शादी की। उस समय यह शादी खूब सुर्खियों में रही, क्योंकि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से विवाह किया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था। इस शादी से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हुईं — ईशा देओल और अहाना देओल।

 

 

सनी देओल के बच्चे (2 बेटे):

  • करण देओल (जन्म: 1993) – अभिनेता (पल पल दिल के पास, वध में डेब्यू किया लेकिन फिल्मी नहीं चली। उन्होंने साल 2023 में धृष्टि आचार्य से शादी की।
  • राजवीर देओल (जन्म: 1997) – अभिनेता डोंनो में डेब्यू किया था।

 

बॉबी देओल के बच्चे (2 बेटे)

  • आर्यन देओल हाल ही में सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया है
  • आर्यमन 24 साल के हैं और उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है मगर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

 

विजेता देओल के बच्चे (2)

विजेता ने विवेक गिल से विवाह किया है, जिनसे उन्हें एक बेटी प्रेरणा गिल और एक बेटा साहिल गिल है। दो साल पहले प्रेरणा गिल की शादी हुई थी, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आया था।

अजीता देओल के 2 बच्चे

अजीता ने किरण चौधरी से शादी की है, और उनकी दो बेटियां हैं – निकिता और प्रियंका चौधरी।

ईशा और अहाना के बच्चे

वहीं, हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं- ईशा और अहाना देओल। ईशा ने कारोबारी भरत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए। ईशा की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया। अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी, और उनके तीन बच्चे, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

 

 

 

 

 

 

Dharmendra को क्या हुआ? 89 साल की उम्र में आंख पर पट्टी बांधे अस्पताल से बाहर निकले अभिनेता

Dharmendra को क्या हुआ? 89 साल की उम्र में आंख पर पट्टी बांधे अस्पताल से बाहर निकले अभिनेता

Dharmendra:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी बढ़ती उम्र के चलते बड़े पर्दे से दूर ही रहते हैं। हालांकि, पिछले एक-दो साल से वह एक आद फिल्म में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी हीमैन पहले से अब कम एक्टिव रहते हैं। इस बीच मंगलवार को अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है और सभी अभिनेता के लिए दुआ कर रहे हैं।

एक्टर की आंख पर पट्टी बंधी

एक्टर धर्मेंद्र को मंगलवार को मुंबई के आंखों के क्लिनिक के बाहर नजर आए। इस दौरान उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी भी नजर आई। कयास लगाए जा रहे है कि उनकी एक आंख का ऑपरेशन हुआ है।

‘मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं’

इस दौरान एक्टर ने क्लिनिक से बाहर खड़ी  पैपराजी से बातचीत की और कहा कि मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। उन्होंने आगे कहा, ‘आंख का इलाज करा के आया हूं। लव यू मेरे दर्शकों, लव यू फैंस, मैं स्ट्रॉन्ग हूं। इस हाल में भी धर्मेंद्र की इन बातों को सुनने के बाद किसी में भी जुनून भर जाएगा।

एक्टर का हाल देख परेशान हुए फैंस

धर्मेंद्र का ये हाल देख फैंस परेशान हो गए हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। बहुत सारे लोग उनकी सेहत के लिए दुआ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘आखिर क्या हुआ’? दूसरे यूजर ने लिखा है- ‘लव यू धरम जी ये क्या हो गया…’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘ये क्या हालत बना ली है। अपना ख्याल रखिए प्लीज।

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म

धर्मेंद्र को पिछली बार 2024 में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा भी वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। अब वो इस साल रिलीज होने वाली ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे।

 

 

 

Hema Malini ने प्रेग्नेंसी में शूट किया था होली का ये गाना, जानें कैसे छुपाया था लोगों से अपना बेबी बंप

Hema Malini ने प्रेग्नेंसी में शूट किया था होली का ये गाना, जानें कैसे छुपाया था लोगों से अपना बेबी बंप

Hema Malini Holi Song Shooting: देशभर के गली और मोहल्ले में इस वक्त होली की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई इस त्योहार के रंग में रंगा हुआ है। इन दिनों हर घर से बॉलीवुड फिल्मों के होली गानों की आवाज सुनाई दे रही है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों में होली पर कई शानदार गाने बने हैं। इन्हीं में से एक खास गाना है भागी रे भागी रे बृजबाला’ जिसमें अभिनेत्री हेमा मालिनी नजर आ रही है।

ये गाना 80 के दशक की फिल्म राजपूत (Rajput) का है। जो आज भी होली (Holi) पर बजाया जाता है। इस गाने की एक अपनी कहानी है, जिसे खुद अभिनेत्री ने अपनी जुबानी सुनाई थी। शायद ही आप लोग जानते होंगे की इस गाने की शूटिंग के दौरान हेमा प्रेग्नेंट थीं।

प्रेग्नेंसी में शूट किया था होली सॉन्ग

हेमा मालिनी यानी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म में अभिनेत्री का एक खास किस्सा है। बता दें, इंडियन आइडल के सीजन 15 में हेमा मालिनी बतौर गेस्ट पहुंची थीं। जहां उनका होली सॉन्ग (Holi Song) भागी रे भागी रे बृजबाला (Bhagi Re Bhagi Brij Bala) बजता है, जिसे सुनकर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) हेमा मालिनी से कहती हैं कि मैम ये आपका और धरम जी का सबसे खूबसूत गाना है। इसके बाद हेमा मालिनी कहती हैं ये गाना मुझे हमेशा इसलिए याद रहता है क्योंकि उस समय मैं ईशा से प्रेग्नेंट थीं। हेमा ने आगे बताती हैं कि वे 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं और मैंने उस दौरान डांस किया और किसी को पता नहीं चला।

https://www.instagram.com/reel/DG51K27sOsC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f50c8783-3015-4af9-bd25-180dbaf321e4

दुपट्टे से बेबी बंप को छुपाया था

बता दें, गाना  फिल्म राजपूत का है, जिसमें हेमा और धर्मेंद्र होली पर नाचते हुए नजर आते हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने लहंगा-चोली पहना था और वह अपने दुपट्टे से बेबी बंप छुपाती थी।

1980 में हुई थी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी

हेमा और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवां के दौरान हुई थी। 1980 में दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। अभिनेता की ये दूसरी शादी थी। अभिनेता ने पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। प्रकाश और धर्मेंद्र ने 1954 में शादी की थी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना हेमा से शादी की।