International Women’s Day 2025 :  मार्च नहीं फरवरी में मनाया जाता था इंटरनेशनल विमेंस डे, जानें इतिहास

International Women’s Day 2025 : मार्च नहीं फरवरी में मनाया जाता था इंटरनेशनल विमेंस डे, जानें इतिहास

International Women’s Day 2025 :  हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल विमेंस डे (International Women’s Day) मनाया जाता है। इस साल भी ये दिन बेहद खास तरीके से मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का कारण है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कराए और उन्हें बराबरी का हक देना होता है। एक वक्त था जब फिल्मों में महिलाएं केवल शो पीस हुआ करती थीं, लेकिन अब पर्दे पर भी महिला सशक्तिकरण पर कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनी है। जो देश के लोगों के लिए एक संदेश का काम करती हैं।

क्यों मनाया जाता है ये दिन

8 मार्च हर महिलाओं (International Women’s Day) के लिए काफी खास होता है। यह विमेन एम्पॉवरमेंट को बढ़ाता है। इस दिन महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर बात की जाती है। आप भी अपने घर परिवार की महिलाओं के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं।

कब हुई थी इंटरनेशनल विमेंस डे की शुरुआत

इसे सन् 1975 को यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इंटरनेशनल विमेंस ईयर के तौर पर इंटरनेशनल विमेंस डे (International Women’s Day) भी मनाया था। 2 साल बाद 1977 में यूएन जनरल असेंबली ने सभी सदस्य देशों को बुलाकर 8 मार्च को महिला अधिकार दिवस घोषित किया। सबसे पहले महिला दिवस अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने इसे 28 फरवरी, 1909 को मनाया था। इस दिन के लिए महिलाओं ने मर्द और औरतों के अधिकारों के बीच के अंतर के खिलाफ आवाज उठाई थी।

विमेंस डे 2025 की थीम क्या है

साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) की थीम ‘इंस्पायर इंक्लूजन’ रखी गई थी। इस बार यानी 2025 में इंटरनेशनल विमेंट डे की थीम ‘Accelerate Action’ हैय़ यह थीम महिलाओं को समानता देने में तेजी लाने पर फोकस करना है। चाहे वह कार्यस्थल पर हो, घर में हो, या समाज में हो। महिलाओं को सम्मान, समानता, और अवसर प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

 

 

 

 

Holi 2025: अगर आपको होली पर दिखना स्टाइलिश, इस बार फॉलो करे ये होली ट्रेंड ड्रेसेस

Holi 2025: अगर आपको होली पर दिखना स्टाइलिश, इस बार फॉलो करे ये होली ट्रेंड ड्रेसेस

Holi 2025:  रंगों का त्योहार होली आने वाला है। मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब सबको होली (Holi 2025) का ही इंतजार है। ये त्यौहार हर किसी का पसंदीदा होता है। इस खास मौके पर लोग ढेर सारे रंग और पानी से खेलते हैं। इस फेस्टिवल पर फैशन का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता है। अगर आप इस होली पर कुछ खास ड्रेस पहनने का प्लान कर रही हैं, तो हम आपकी ये उलझन थोड़ी कम कर सकते हैं। इस होली पर बेहद खास ड्रेस आप्शन है जिसे आप इस होली के त्योहार पर पहन सकती है। इससे कई ज्यादा की यह आपके बजट में भी आएंगी।

कॉटन ड्रेस

हम बात कर रहे है इस होली पर वेस्टन लुक की। यहां हम आपको कई सारी ड्रेसेस के ऑप्शन दिखाने वाले हैं। सबसे पहले कॉटन ड्रेस (Cotton Dresses) की बात कर रहे है। इसे आप या तो सफेद रंग में ले सकते है या फिर पिंक कलर में। होली के दौरान कॉटन ड्रेस काफी कंफर्टेबल होती है। इसमें गर्मी भी नहीं लगती है और इसे आप होली के बाद भी साफ करके पहन सकते हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

होली पर अगर फैशन को सबसे आगे रखना है तो आप ऑफ शोल्डर ड्रेस (Off Shoulder Dresses) भी पहन सकते है। जो इस मौके पर बेहद स्टाइलिश लुक आपको देगी। इसे आप अपनी ऑफिस पार्टी में भी पहन सकते हैं। ऐसी ड्रेस 500 से 1000 रुपये से ऑनलाइन मिल सकती है।

वाइट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादातर लड़कियां होली पर व्हाइट ही आउटफिट पहनी है। ऐसे में आप वाइट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस (White Floral Dress) पहन सकती है।  होली पर इस तरीके के ड्रेस को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

व्हाइट शर्ट में दिखेंगी खूबसूरत

होली पर फुल स्लीव्स लॉग व्हाइट शर्ट भी कैरी कर सकते है, जिससे स्किन पर फैब्रिक सॉफ्टनेस बनी रहती है।

 जींस में मिलेगा ट्रेंडी लुक 

इस होली डेनिम जींस का फैशन कभी भी काफी ट्रेंड में है।  इसके साथ आप क्रॉप टॉप, प्रिंटिड टॉप और शर्ट कैरी करे। इसे पहनकर आपको बोल्ड लुक मिलता है और आप आरामदायक भी महसूस करेंगी।

 

 

 

आंखों की खूबसूरती नहीं, बल्कि इस कारण से मर्दों को पसंद आती है औरतें

आंखों की खूबसूरती नहीं, बल्कि इस कारण से मर्दों को पसंद आती है औरतें

Bollywood Baithak: कहते है घने और लंबे बाल औरतों का गहना होता है। भारतीय महिलाओं को अक्सर दुनिया में सबसे खूबसूरत बालों वाली महिला माना जाता है। भारतीयों के बाल दुनिया में सबसे अच्छे हैं, जोकि कई हद तक सच भी है।  इसके अवाला कहा ये भी जाता है कि बाल ही औरती की खूबसूरती में चार चांद लगाते है और इनसे महिलाओं को समाज में अधिक सम्मान और मान्यता मिलती है।

हालांकि, अब दुनिया में हजारों तरीके के फैशन आ चुके हैं, जिसमें औरत अपने बाल छोटे रखती है, कुछ ज्यादा छोटे तो वहीं कइयों ने तो सिर से पूरी तरह से अपने बालों को हटवाया हुआ हे, लेकिन क्या आप जानते है कि आज भी मर्द को अपनी औरत के लंबे बाल पसंद आते हैं।  ऐसे में मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों मर्दों को लंबे वाली की लड़कियां इतनी पसंद हैं। तो चले आपको इसके पीछे की विज्ञान और इतिहासिक बातें बताते हैं।

क्या कहती है रिसर्च

लंबे बालों वाली महिलाओं से पुरुष ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं। इसका कारण है कि वह अपने लंबे बाल से बेहद खूबसूरत लगती है। स्कैंडिनेवियाई जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में कहा गया है कि जिन महिलाओं के लंबे बाल होते हैं या फिर जिनके गर्दन और बांहों के नीचे तक बाल होते हैं। उनको  उन  स्वस्थ और सेक्सी माना जाता है।

बालों से मानी जाती है अच्छी हेल्थ

इसके अलावा पुराने जमाने की बात करे तो महिलाओं के स्वस्थ और सुंदर बालों को प्रजनन क्षमता, अच्छे पोषण और अच्छी लाइफस्टाइल से जोड़ा गया है। इसके अलावा महिलाओं के शरीर में उच्च स्तर का एस्‍ट्रोजन हार्मोन लंबे और घने बालों को बढ़ावा देता है।

मनोवैज्ञानिक को भी जानिए

अब अगर साइकोलॉजी की बात करें तो लंबे बालों को अक्सर सेक्सुअल अट्रैक्शन के संकेत के रूप में देखा जाता है। लंबे बाल पुरुषों के लिए एक मनोवैज्ञानिक रूप से आकर्षक गुण बनता है, क्योंकि उनका ध्यान लंबे और सुंदर बालों पर आसानी से जा सकता है।

Alekha Advani ने पहना सुर्ख लाल रंग का लहंगा, कपूर परिवार की बेटियों पर भारी पड़ी दुल्हन

Alekha Advani ने पहना सुर्ख लाल रंग का लहंगा, कपूर परिवार की बेटियों पर भारी पड़ी दुल्हन

Bollywood Baithak:  आदर जैन (Adar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) ने 21 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी के कई वीडियोज वायरल हुए।

ताज महल पैलेस में हुई शादी

इस कपल ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी रचाई। इस शादी में कपूर परिवार से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आई।

अलेखा आडवाणी का वेडिंग लुक

आदर (Adar Jain) संग सात फेरे लेने के बाद इस कपल ने मीडिया में पोज दिए। इस मौके पर अलेखा ने सुर्ख लाल जोड़ा पहना था। अपना ब्राइडल लुक उन्होंने हैवी ज्वेलरी, हाथों में मेंहदी, लाल चूड़ा और माथे पर टीका लगाकर पूरा किया था।

आदर जैन का लुक

आदर जैन (Adar Jain) के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उनके सिर पर मैचिंग साफा और गले में पन्ना का हार नज़र आ रहा है।

 

क्रिश्चियन वेडिंग कर चुका है ये कपल

सितंबर 2023 में आदर ने समुद्र के किनारे अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है।

 

शादी में लगा सेलेब्स का तांता

आदर और अलेखा की शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी, समारा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, करण कपूर, कुणाल कपूर, ज़हान कपूर, सायरा कपूर, निखिल नंदा, अगस्त्य नंदा आदि शामिल हुए। इसके अलावा अनिल कपूर, बोनी कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी शादी में पहुंचकर कपल को बधाई दी।

 

शादी से पहले टाइमपास कर रहे थे आदर 

मेहंदी के दौरान आदर जैन ने अलेखा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा था कि, “मैंने हमेशा उससे प्यार किया है और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता हूं। तो उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया। यह इंतजार के लायक था क्योंकि मुझे इस सुंदर, खूबसूरत महिला से शादी करनी है, जो एक सपने की तरह दिखती है। मैं तुमसे प्यार करता हूं और यह इंतजार के लायक था। यह एक रहस्य है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइम पास किए हैं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बेटे आर्यन खान के करियर को लेकर टेंशन में Shahrukh Khan, फैंस से की ये खास गुजारिश

बेटे आर्यन खान के करियर को लेकर टेंशन में Shahrukh Khan, फैंस से की ये खास गुजारिश

Bollywood baithak:  बॉलीवुड के किंग यानी अभिनेता शाहरुख खान सालों से पर्दे पर राज कर रहे हैं।   अभिनेता की तरह अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। पहले सुहाना खान ने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था और अब उनके बेटे आर्यन खान डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहे हैं।

इंडस्ट्री में आर्यन खान पहला कदम

सोमवार को नेटफ्लिक्स ने मुंबई में एक खास इवेंट का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन का पहला प्रोजेक्ट अनाउंस हुआ। इस मेगा इवेंट में शाहरुख खान भी नजर आए। इस मौके पर किंग खान ने फैंस से बातचीत भी की। शाहरुख ने बताया कि डायरेक्शन में आर्यन खान पहला कदम रख रहे हैं। उन्होंने उनके पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की जिसका टाइटल है- The Ba***ds of Bollywood। बता दें, नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। आर्यन ने पिछले साल मई में अपनी सीरीज की शूटिंग पूरी की और अब यह इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका टीजर भी आ चुका है।

https://www.instagram.com/p/DFnX0A2TqHv/

शाहरुख खान की गुजारिश

इस दौरान शाहरुख ने अपने चाहने वालों से बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भी मांगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे है कि, ‘बाकी सभी लोग इसका इतना ख्याल रखते हैं, मैं सिर्फ नाम का मेकर हूं। मेरी बात बहुत सरल है। ये सभी मेकर्स, निर्देशक, लेखक, प्रोडक्शन सब मुझसे बेहतर हैं। मेरे बेटे डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। दुनिया ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका 50 परसेंट भी इन्हें दे दे तो बहुत ज्यादा है।’

https://www.instagram.com/p/DFnWve9zW5i/

 

क्या है आर्यन की The Ba***ds of Bollywood

आर्यन की ये सीरीज बॉलीवुड पर बेस्ड सीरीज है। इसमें एक बाहरी इंसान के बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की जर्नी को दिखाया जाएगा है। कहा जा रहा है कि इसके छह-एपिसोड होंगे, जिसमें सलमान खान, शाहरुख, रणबीर कपूर, बादशाह और बॉबी देओल के कैमियो करने की भी खबर है।

 

 

 

मां बनने के बाद पहली बार शादी अटेंड करती दिखी दीपिका पादुकोण, दिल जीत रहा है एक्ट्रेस का लुक

मां बनने के बाद पहली बार शादी अटेंड करती दिखी दीपिका पादुकोण, दिल जीत रहा है एक्ट्रेस का लुक

Bollywood Baithak:  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए साल 2024 बेहद खास रहा। इस साल ये कपल बेटी दुआ के पेरेंट्स बनें। सोशल मीडिया पर इस कपल ने बेटी की तस्वीर भी साझा की, लेकिन अभी तक चेहरा नहीं दिखाया गया। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण का लुक कई बार सामने आ चुका है। अब हाल ही में वह पति की कजिन की शादी में नजर आईं थी। इस दौरान उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आए।

 दुल्हन की तरह तैयार हुई दीपिका

रणवीर और दीपिका की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रणवीर ऑफ वाइट शेरवानी में और दीपिका किसी दुल्हन की तरह दिखीं। इस मौके पर शादी के लिए दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था, जिस पर काफी हैवी वर्क हो रखा था। इस पर उन्होंने मल्टी कलर का दुपट्टा कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने थोड़ा हैवी मेकअप किया हुआ था। गालों पर ब्लश, होठों पर चटक पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी और हमेशा की तरह बालों का बन बनाया हुआ था। इस सूट पर उन्होंने ग्रीन कलर की  ज्वेलरी पहनी हुई थी।

 

रणवीर सिंह का लुक 

 

बता दें, रणवीर सिंह के कजिन की शादी थी, जिसे अटेंड करने के लिए दोनों साथ पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान बेटी दुआ उनके साथ नजर नहीं आई। इस मौके पर रणवीर भी ट्विनिंग करते नजर आए। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

अभिनेता के इस आउटफिट में शेरवानी जैकेट में एक बंदगला नेकलाइन, ओपन फ्रंट, फुल लॉन्ग स्लीव, जरदोजी का काम और सेक्विन कढ़ाई थी। उन्होंने स्प्लिट नेकलाइन और जरदोजी कढ़ाई वाले मैचिंग कुर्ते के साथ जैकेट पहनी थी। साथ ही उन्होंने सिल्क की चूड़ीदार पैंट, कढ़ाई वाली काली मोजड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था ।