by aditi | Apr 1, 2025 | लाइफस्टाइल
April Fool’s Day: आज से यानी 1 अप्रैल से नया महीना शुरू हो चुका है, लेकिन आज के दिन कोअप्रैल फूल डे (April Fool’s Day) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को लोग सेलिब्रेट भी करते हैं। इस दिन लोगों एक-दूसरे को जमकर मूर्ख बनाते हैं और जब वे उनके जाल में फंस जाते हैं, तो “अप्रैल फूल” (April Fool) बोलते हैं। शॉर्ट में कहे तो आज के दिन हर कोई एक-दूसरे के साथ एक प्रैंक करता है।
कैसे शुरू हुआ ये किस्सा
बचपन में सभी ने इस दिन को खूब एन्जॉय किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई, किसने की? नहीं..तो हम बताते हैं। इस दिन को मनाने का इतिहास 16वीं शताब्दी पुराना है। अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1582 में फ्रांस में हुई थी। जब ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया गया था। कुछ लोग पहले नया साल 25 मार्च से 1 अप्रैल तक मनाते थे।

जब नया साल 1 जनवरी को कर दिया गया, तो जो लोग पुराने कैलेंडर के अनुसार अप्रैल में नया साल मनाते रहे ऐसे में उन्हें ‘मूर्ख’ समझा गया और उन पर प्रैंक्स आजमाए गए। बस फिर क्या था, दुनियाभर में इस दिन को इसी तरह मनाया जाने लगा। अप्रैल फूल डे को ऑल फूल्स डे भी कहा जाता है।
ब्रिटेन में मशहूर हुआ
पूरे ब्रिटेन में अप्रैल फूल 18वीं सदी से लोकप्रिय हुआ। स्कॉटलैंड में ये एक ट्रेडिशन बन गया। यहां इसे 2 दिन मनाया जाता है। इन्हें फैलाने में न्यूज़पेपर, रेडियो, टीवी स्टेशन और वेब मीडिया शामिल हो गई है। इस दिन मीडिया माध्यम फिक्शनल दावे और खबरें प्रसारित कर अपने दर्शकों का मूर्ख बनाते हैं।
by aditi | Mar 29, 2025 | लाइफस्टाइल
Chaitra Navratri 2025: एक तरफ जहां 30 मार्च को रमजान का महीना खत्म हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो रही है। नवरात्र हिंदू का एक ऐसा त्योहार है जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है जिससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। तो चलिए अगर आपको भी मां को इस नवरात्रि में खुश करना है तो पूजा- पाठ के साथ-साथ एक और खास चीज है जिसका ध्यान रखना होगा। आइए जानते है वो क्या है।
नवरात्रि में रखें रंगों का पूरा ध्यान
नवरात्र (Navratri 2025) में हर दिन का एक अलग रंग होता है, जिसे खासतौर से पूजा और पहनावे में इस्तेमाल किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक किस-किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पहला दिन माता शैलपुत्री का होता है। माता को पीला और सफेद रंग बहुत पसंद है। ऐसे में आपको पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

दूसरा दिन- सफेद और सिल्वर
दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इन्हें सफेद रंग बेहद पसंद हैं। ऐसे में नवरात्र के दूसरे दिन सफेद रंग पहना चाहिए।
तीसरा दिन- लाल रंग
तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा का होता है, जिन्हें लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में आप तीसरे दिन लाल रंग की साड़ी या सूट पहन सकती है।
चौथा दिन- रॉयल ब्लू
चौथे दिन कूष्मांडा देवी का होता है और माता को नीला रंग पसंद है। इस दिन आप नीले रंग का सूट सा साड़ी पहन सकती हैं।
पांचवा दिन- पीला
पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माता को पीला रंग बेहद पसंद आता है। इससे आप पर माता की कृपा बनी रहेगी।
छठवां दिन- ग्रीन
ये दिन माता कात्यायनी देवी का होता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करती हैं।
सातवां दिन- ग्रे
सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
आठवां दिन- सफेद और बैंगनी
आठवें दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग सफेद और बैंगनी है।
नवाँ दिन- गाढ़ा हरा
नवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री का होता है। इस दिन गाढ़े रंग का हरा कपड़ा पहना जाता है।
by aditi | Mar 28, 2025 | लाइफस्टाइल
Air Cooler: भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और इन दिनों कई राज्यों में भारी तापमान देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों ने इस गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करना शुरू भी कर दिया है। देखा जाए तो आज भी कई घर ऐसे हैं जहां एसी नहीं है लोग कूलर में ही गुजारा कर रहे हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में कूलर की हवा बेहद गर्म हवा में बदल जाती है, जिससे कमरा अधिक नमी और गर्मी से भर जाता है। अगर आप इस गर्मी कूलर की गर्म हवा से बचना चाह रहे हैं तो इन बातों को पूरा-पूरा ध्यान रखे।
कमरे में वेंटिलेशन होना
यदी आपके घर में एयर-कूलर है तो कमरे को ढंग से ठंडा करने के लिए उसमें लगातार हवा का फ्लो जरूरी है। इसके अलावा कमरे से नमी को दूर करने के लिए अच्छे वेंटिलेशन की भी आवश्यकता होनी चाहिए। कूलर को पूरी तरह से किसी बंद कमरे में न रखे। ऐसे में कूलर को खुली खिड़की के पास रखें या खिड़की के बाहर रूम में अंदर की ओर इसका मुंह करके रखें।

पानी में बर्फ मिलाएं
कूलर में अगर ऐसी जैसी ठंडी हवा चाहिए तो इसके पानी में बर्फ मिलाए। ऐसा करने से पैड आसानी से ठंडे हो जाते हैं, जिसके चलते आपका कूलर ठंडी हवा देगा और गर्मी में राहत मिलेगी।

समय-समय पर करें सफाई
एयर-कूलर का जितना इस्तेमाल करते हैं उतनी ही उनकी देखभाल करनी होती है। ऐसे में सबसे कूलिंग पैड को साफ करना चाहिए या फिर बदल लेना चाहिए। इसके साथ ही पानी की टंकी को साफ करें चेक करें कहीं से यह फूटी हुई न हो। इस गर्मी आपको महज इन बातों का ध्यान रखना होगा और फिर आप भी पा सकते हैं एसी जैसी ठंडी हवा।
by aditi | Mar 28, 2025 | लाइफस्टाइल
Eid Ul Fitr Royal Outfit: 30 या 31 मार्च को देशभर में ईद उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, देखा जाए तो अब गर्मी भी काफी होने लगी है। ऐसे में घर की औरतों के मन में एक बड़ा सवाल है कि इस ईद पर वो क्या पहने, जिससे वह ईद पर घर का सारा काम कर सकें और खूबसूरत भी दिखें। हम लेकर आए हैं अनारकली गाउन से लेकर कुर्ता सेट तक के ऐसे आउटफिट आइडिया जो आपको देगें रॉयल लुक।
फारसी सलवार सूट
ईद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में सबसे अलग और स्टाइलिश लगने के लिए कपड़े खरीदने की तैयारी हर घर में शुरू हो चुकी है। इस बार शरारा, सादा सूट या अनारकली नहीं, बल्कि फारसी सलवार की डिमांड ज्यादा है। इसी के साथ-साथ अपने बजट का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। फारसी सलवार बहुत हद तक पटियाला सलवार जैसी लगती है। फारसी सलवार मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक को पूरा करता है।

साड़ी लुक
इस ईद अगर चांद की तरह चमकना हैं तो साड़ी लुक भी अपना सकती हैं। जो आपको बिल्कुल परफेक्ट लुक देगी। अगर आप ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो नेट की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। हल्के कढ़ाई या एम्बेलिश्ड वर्क वाली नेट साड़ी आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगी।

जॉर्जेट फैब्रिक का सूट
इस ईद पर आप जॉर्जेट फैब्रिक का सूट भी कैरी कर सकती हैं, जिसपर कलरफुल रेशम वर्क किया गया हो। सूट में अफगानी स्टाइल स्लीव्स हैं जो सूट के स्टाइल को इनहेंस कर सकती हैं।
फुल स्लीव अनारकली सूट
ईद पर फुल स्लीव अनारकली सूट लुक भी बेहतरीन है, जिसपर लेस वर्क के साथ ही एम्ब्रॉयडरी भी की गई है।

by aditi | Mar 27, 2025 | लाइफस्टाइल
Eid 2025: इन दिनों दुनिया भर में रमजान का महीना चल रहाहै और सभी को ईद (Eid) का बेसब्री से इंतजार भी होरहा है। रमजान का ये महीने महज कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब हरकोई ईद की तैयारियों में लग चुका है। रमजान के महीने की ईद को मीठी ईद या ईद-उल-फितर (Eid Al-Fitr) भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवानबनाए जाते हैं। हालांकि, इस बार ईद को लेकर थोड़ी सी कन्फ्यूजन है कि आखिरकार इस बार ईद भारत में किस दिन मनाई जाएगी।
कैसे मनाई जाती है ईद
आपको बता दें, मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकतर त्योहार चंद्रमा पर आधारित होते हैं। चांद नजर आने के बाद ही पक्की तारीख तय की जाती है। इसी तरह रमजान महीने के आखिरी दिन भी ईद का चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है। चांद दिखने के बाद इस्लामी विद्वान और धार्मिक संस्थाओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को होने वाली है।

31 मार्च या 1 अप्रैल
मुस्लिम विद्वानों की माने तो, चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है। हालांकि यह चांद बहुत बारीक और छोटा होता है। रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री बताई जा रही है। ऐसे में अधिक संभावना है कि 31 मार्च 2025 को भारत में ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश इस दिन ईद नहीं मनाई गई तो 30 रोजा पूरा होने के बाद 1 अप्रैल को मुसलमान ईद मनाएंगे।
by aditi | Mar 26, 2025 | टीवी, लाइफस्टाइल
Shaka Laka Boom Boom: टीवी के 90 के दौर की अगर बात करें तो इस पर न सिर्फ सास बहू सीरियल्स को ही एहमित दी जाती थी बल्कि किड्स का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता था। मेकर्स बच्चों के सीरियल्स को भी लेकर आते थे, जिसमें से एक शो ‘शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) भी था। इस शो ने लंबे समय तक छोटे पर्दे पर अपना राज किया। अगर आप भी 90 के दशक वाले है तो आपको याद होगा की उन दिनों इस सीरियल्स का क्रेज अलग लेवल पर था। बच्चे स्कूल का होमवर्क खत्म कर इस शोज को देखने के लिए टीवी का बटन झट से ऑन करते थे।
हालांकि, वक्त के साथ-साथ अब छोटे पर्दे पर काफी कुछ बदलाव हुआ है। पहले की तरह अब सीरियल्स नहीं आते और जो पुराने थे वो अब बंद हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इन शोज का चाव ऐसा है कि अब भी लोग उन्हें दोबारा देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए हम आपको इस शो के बारे में बताते हैं कि आखिर क्यों इसे महज 4 साल में ही बंद कर दिया था।
बचपन का हिट शो
‘शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) को लंबे समय तक टीवी के मशहूर चैनल स्टार प्लस पर देखा गया था, लेकिन असल में ये इसी चैनल पर ये शो शुरू नहीं हुआ था। इस शो की शुरुआत हुई थी दूरदर्शन पर साल 2000 में और संजू नाम का लीड रोल प्ले कर रहे थे विशाल सोलंकी (Vishal Solanki)। इस शो के उस वक्त महज 30 ही एपिसोड बने थे। इन दिनों लोगों ने इसे इतना ज्यादा पसंद नहीं किया था। समय बीता और फिर ये शो डीडी से यह शो स्टार प्लस चैनल पर जा पहुंचा। शो के शिफ्ट होने के साथ-साथ चाइल्ड आर्टिस्ट में भी बदलाव हुआ और फिर आए किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya)।

विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था
इस शो को जाने माने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य (Vijay Krishna Acharya) ने बनाया था। बता दें, उन्होंने बड़े पर्दे पर कई फिल्में भी बनाई। विजय ने इस शो में दिखाया कि संजू के पास एक पेंसिल होती है, जिससे वह जो चाहता है वो पेपर बनाता है और चीज असलियत में सामने आ जाती थी। इस सीरियल से बच्चे इतने प्रभावित थे कि बाजार में ‘शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) दिखाई जाने वाली पेंसिल बाजार में भी बिकने लगी थी।

शो के बंद होने का कारण
इस शो के करीब चार एपिसोड आए थे, लेकिन सबसे ज्यादा फेमस पहला सीजन हुआ था। इसमें संजू का बचपन उसके दोस्त और पेरेंट्स को दिखाया गया था। 2004 में इस शो की कहानी फ्यूचर पर दिखाई गई थी, जो साल 2022 की थी। इस में छोटे संजू का बड़ा फ्यूचर देखने को मिला था।

आखिर में स्टोरी राइटर के पास ऐसी कोई कहानी नहीं बची थी, जिससे वह इस शो को और आगे खींच पाते। ऐसे में 10 अक्टूबर 2004 को ऑफ एयर किया गया। करीब 4 सीजन के बाद इस शो ने छोटे पर्दे को अलविदा कहा था। हालांकि, इस शो का री-टेलिकास्ट भी हुआ है।