by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात करीब 2.30 बजे हमला हुआ। एक चोर उनके घर घुसा और बीच बचाव में चोर ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमला भी किया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच हम आपको अभिनेता के इस आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जहां वह अपनी बीवी करीना कपूर खान और दोनों बेटे तैमूर खान और जेह अली खान के साथ रहते हैं।
सैफ और करीना का करोड़ों का घर
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपए है। यहां वह साल 2021 में शिफ्ट हुए थे। सैफ-करीना का ये घर सतगुरु शरण नाम की बिल्डिंग में है। जो चार मंजिला ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, खबरों के अनुसार घर की कीमत 55 करोड़ रुपए है।

ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स से सजा है घर
करीना और सैफ ने अपने घर को ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों वाइब्स से सजाया हुआ है। घर में ब्लैक और व्हाइट ब्लॉक्स टाइल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इस घर में अलग से योगा एरिया बना हुआ है। जहां करीना सुबह-सुबह योग करती है।

दीवारों को सजाया है तस्वीरों से
सैफ-करीना अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर की दीवारों पर परिवार संग तस्वीरें लगाई हुई हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इस कपल ने बेडरूम में भी फैमिली फोटोज लगी हुई हैं।

इस घर में सभी पुरानी व्यवस्थाओं के साथ ही नई जरूरतों को जोड़ा गया है। खासतौर पर इस कपल ने अपने बच्चे के जन्म के लिहाज से घर को तैयार करवाया था। इसके अलावा नए घर में करीना के बेटा तैमूर अली के लिए भी एक रूम अलग है। जेह के लिए उनका प्ले रूम है। इसके अलावा इसमें शानदार सीढ़ियों, स्विमिंग पूल, आउटडोर एरिया और ओपन स्पेस भी है।
by aditi | Jan 12, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: औरत से लेकर आदमी समेत अब हर किसी के अंदर बाल झड़ने की समस्या देखने को मिल रही है। आज की लाइफस्टाइल और खान-पान दोनों ही हेयर फॉल को प्रमोट करने लगे हैं। इसके अलावा लोगों में तनाव बहुत अधिक के चलते भी बाल गिरते हैं। ज्यादातर लोग इससे बचने के लिए ‘विग’ का इस्तेमाल करते हैं। 50% लोग दुनिया के सामने विग लगाकर घर से निकलते हैं, लेकिन क्या आपने समझा की ऐसा क्यों होता है। बाल जिस तेजी से झड़ रहे हैं जिससे शरीर में किसी चीज की कमी है। नहीं तो चलिए हम आपको बतातें है।
ऑक्सीजन की कमी
अक्सर देखा जाता है कि शरीर में पोषक तत्व की कमी के कारण होते हैं। इसी के साथ ब्लड सर्कुलेशन की खराबी के चलते भी बाल झड़ते हैं। अगर ऑक्सीजन सिर तक नहीं पहुंचता तो अक्सर ऐसा होता है।
आपको इस समस्या से बचना है तो आप सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। हेल्दी बालों के लिए आपके दैनिक जीवन में कुछ खास पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है।
किसी भी व्यक्ति में हेयर फॉल होने के चार कारण होते है। पहला हार्मोनल बदलाव, दूसरा-किसी गंभीर बीमारी या मेडिकल कंडीशन के कारण, तीसरा अनुवांशिकता और चौथा बढ़ती उम्र।
कैसे रखें ध्यान
आपको बता दें, बालों को सप्ताह में दो बार धोना चाहिए। अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें ज्यादा खोलकर ना रखें और ऐसा करने से आपके बाल कम गंदे होंगे और न ही झडेंगे।
बालों को धोने के लिए आंवला-रीठा-शिकाकाई का इस्तेमाल करें।
बालों को चौड़े दांत वाली कंघी से बाहें।
दो महीने में दो मुंहे बालों को काटने चाहिए।
by aditi | Jan 8, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ बस पांच दिन बाद शुरू होने जा रहा है। पूरे शहर में इस मेले की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों का आना हो रहा है। यूपी के छोटे से शहर प्रयागराज में जनवरी से लेकर फरवरी तक करोड़ों लोगों की भीड़ एक देखने को मिलेगी। ऐसे में हर कोई पहले से ही अपनी रहने की बुकिंग करवा रहा है। ये बुकिंग वहां के होटलों में हो रही है।
यहां है लग्जरी टेंट
इस बार सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए काफी कुछ बदलाव किए हैं। कई नई-नई सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिसमें से एक है लग्जरी टेंट। इसमें फाइव स्टार होटल वाली सारी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

जानें कैसे करवाएं टेंट की बुकिंग
यहां रुकने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर कुंभ ग्राम टेंट सिटी की बुकिंग करावा सकते हैं। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in है।

जानें टेंट की सुविधाएं
इस टेंट सिटी में सुपर डीलक्स टेंट हाउस हैं और विला टेंट हाउस हैं। इसमें बाथरूम होगा जिसमें चौबीस घंटे गर्म पानी मिलेगा। टेंट में बेड लिनन, टॉबल और टॉयलेटरीज भी दी जाएंगी। टेंट के किराए में खाना भी शामिल है। इसके अलावा टेंट में रुकने वालों के लिए टेंट सिटी में सीसीटीवी की सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, चौबीस घंटे आपातकालीन सहायता भी होगी।

कहां बनी है टेंट सिटी
इस टेंट सिटी को प्रयागराज के नैनी में सेक्टर 25 अरैल रोड पर बनाया गया है। टेंट सिटी त्रिवेणी संगम से करीब 3.5 किलोमीटर दूर है। टेंट सिटी से घाट पर पहुंचने के लिए भी कई खास सुविधाएं दी गई हैं।

जानें टेंट का किराया
अगर आप सुपर डीलक्स टेंट में रुकते हैं तो इसके लिए आपको एक दिन रात का किराया ₹18000 है। अगर विला में रुकने का प्लान हैं तो इसके लिए 24 घंटे का किराया ₹20000 रखा गया है।
by aditi | Jan 8, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: पानी के बाद, चाय को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। देखा जाए तो ये न सिर्फ भारत में मशहूर है, बल्कि विदेशों में भी खूब पी जाती बै। हालांकि, हर देश भी अपने चाय है और कई अलग-अलग प्रकार की है। कुछ में ठंडा तो वहीं कुछ में थोड़ा कड़वा स्वाद होता है। तो वहीं किसी में मीठा, मेवेदार, फूल या घास वाला टेस्ट होता है। भारत में इसकी शुरुआत सुबह सुबह से होती है नींद को भगाने के लिए। तो वहीं कुछ इसे पूरा-पूरा दिन पीते हैं। अक्सर देखा जाता है कि 99 प्रतिशत लोग चाय को सुबह खाली पेट पीते हैं जोकि, काफी खतरनाक है। अगर आप भी ऐसा करते है तो ये आर्टिकल जरुर पढ़ें और इस अपने दोस्तों के साथ-साथ घरवालों के साथ भी साझा करें।
चाय कब पीनी चाहिए
चाय को हमेशा ब्रेकफास्ट करने के बाद पीना चाहिए। इससे नाश्ते के पोषक तत्व आराम से मिल जाते हैं।

चाय कुपोषण का शिकार बना सकती है
चाय कुपोषण का शिकार बना सकती है। गलत टाइम पर चाय पीने से कुपोषण के शिकार हो सकते हैं।

दूध डालने के नुकसान
भारत में 99 प्रतिशत दूध वाली चाय पी जाती है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।

खाली पेट चाय पीने के नुकसान
बड़े-बुजुर्ग अक्सर सुबह-सुबह खाली पेट ही चाय पीते हैं। जो बहुत नुकसान करती है। खाली पेट पीने से एसिड ज्यादा बनने लगता है। दूध वाली चाय न पीकर तुलसी, ग्रीन टी और कैमोमाइल टी जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं।
by aditi | Jan 3, 2025 | ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: देशभर में इन दिनों एक ही चर्चा हो रही है और वो है महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025)। कुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक जैसे शहर में होता हैं। इन दिनों ये मेला प्रयागराज में होने जा रहा है, जो बेहद खास है। ऐसे में हर कोई इस मेले में जाकर स्नान करना चाहता है। आप भी इसमें से एक होंगे। आपको बता दें, महाकुंभ में डुबकी लगाते समय कुछ खास बातों का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कब शुरू होगा महाकुंभ
ये मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है। प्रयागराज में पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रयागराज में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मेला लगने वाला है। बता दें, इस मौके पर पवित्र नदियों का जल अमृत बन जाता है। इसलिए महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना आदि नदियों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है।

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ
प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और 26 फरवरी तक रहेगी। ऐसे में आप नागा साधुओं से पहले डुबकी न लगाएं।

महाकुंभ की खास बातें
महाकुंभ के दौरान सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। नागा साधुओं के स्नान के बाद ही अन्य लोग स्नान कर सकते हैं।
गृहस्थ लोगों को 5 बार डुबकी लगानी चाहिए। धार्मिक मतानुसार गृहस्थ लोग जब महाकुंभ में 5 बार डुबकी लगाते हैं, तभी उनका कुंभ स्नान पूरा माना जाता है।

कुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज में स्थिति लेटे हुए हनुमान जी और नाग वासुकी मंदिर के दर्शन करने चाहिए।
महाकुंभ में स्नान के बाद अपने दोनों हाथों से सूर्य देव को जल का अर्घ्य आपको अवश्य दें। महाकुंभ के स्नान के साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
by aditi | Jan 3, 2025 | लाइफस्टाइल
Bollywood Baithak: साल 2025 की शुरुआत बेहद सर्दी से हो रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में काफी सर्दी देखने को मिल रही है। ये मौसम हर किसी को नहीं भाता है। खासकर फीमेल को, जो अक्सर इस मौसम में फैशन को लेकर काफी परेशान होती हैं। तो चलिए हम आपको इस मौसम मे खुद को कैसे खूबसूरत बनाए ये बताते हैं।
पार्टनर के फेस वाला स्वेटर
सर्दी से बचने के लिए हर कोई स्वेटर पहनता है, लेकिन ये स्वेटर सबकी भी पहली पसंद नहीं होती, लेकिन अगल इन स्वेटर को अच्छे और खूबसूरत डिजाइन के साथ कैरी करें तो ये बेहद फैशनेबल लगते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पार्टी की थी।, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस का वींटर स्वेटर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के फेमस का डिजाइन बना हुआ था।

वेलवेट स्टॉल को करें कैरी
ठंड के मौसम में आप अपने सूट या फिर लहंगा शादी में कैरी कर रही है तो इस पर दुपट्टे के बजाय एक भारी वेलवेट स्टॉल या कश्मीरी स्टॉल कैरी कर सकते हैं। ये स्टॉल आपको रेट्रो फील भी देगा और सर्दी से भी पूरा बचाएगा।

पहने फुल ब्लाउज
सर्दियों में अपने लुक को बनाए रखने और ठंड से बचने के लिए हाफ ब्लाउज न पहनकर। इन दिनों फुल स्लीव ब्लाउज पहने।
