Kiara Advani के करीब आए पैपराजी पर भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Kiara Advani के करीब आए पैपराजी पर भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Sidharth Malhotra Slams Paps:  बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज शेयर की थी, जिसमें बताया था कि जल्द ही वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में सिद्धार्थ अपनी वाइफ का पूरा-पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस बीच इस कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिड पैपराजी पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। अब एक्टर ने ऐसा क्यों किया ये  आपको वीडियो देखकर ही पता चलेगा।

वाइफ के साथ क्लीनिक पहुंचे सिड

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी बेताब है। ऐसे में बुधवार को ये कपल मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुआ। इस मौके पर कियारा बेबी बंप के साथ नजर आई। एक्ट्रेस ने फेस पर मास्क पहना हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

पैप्स पर भड़कते अभिनेता

इसी दौरान से सिद्धार्थ (Sidharth Video) का एक अलग रूप देखने को मिला। सिड अपनी वाइफ को पैप्स की भीड़ से प्रोटेक्ट करते हुए उन पर भड़कते नजर आए। वीडियो में कियारा गाड़ी में बैठती हैं पैप्स अपने कैमरे के साथ उनकी गाड़ी के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ आते ही चिल्लाते हैं- ‘पीछे हटो, तमीज में रहो। मुझे गुस्सा मत दिलाओ, बिल्कुल पीछे हटो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आए थे। अब एक्टर ‘परम सुंदरी’ में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी बतौर लीड एक्ट्रेस होंगी।

 

 

 

 

 

‘भारत’ को लेकर आपस में भिड़ी दो मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस, Hania Aamir पर लगाया बड़ा आरोप

‘भारत’ को लेकर आपस में भिड़ी दो मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस, Hania Aamir पर लगाया बड़ा आरोप

Nadia khan And Hania Aamir:  एक तरह जहां कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है। इस हमले के बाद एक बार देशभर में शोक की लहर है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में दो हसीनाओं की आपस में बहस हो रही है।

कौन है ये दो हसीनाएं

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर और नादिया खान इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नादिया ने हानिया पर तंज कसा है। दरअसल, हानिया को भारत पसंद है। वह अक्सर बॉलीवुड की तारीफ भी करती रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी रैपर-सिंगर बादशाह के साथ उनकी दोस्ती है। इस पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘हानिया भारत का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसा करके वे सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रही हैं’।

क्या बोलीं नादिया खान

पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘हनिया भारत का पीआर” कर रही हैं। वह सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रही हैं, क्योंकि इससे उन्हें कभी कोई मदद नहीं मिलने वाली।, दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी आने वाली फिल्म पर पहले से ही बैन लगाने की मांग की जा रही है। यह नेटवर्किंग बेकार है’। नादिया पाकिस्तानी टॉक शो ‘क्या ड्रामा है विद मुकर्रम कलीम’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि हानिया की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नेटवर्क बनाने की कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं।

हानिया ने दी थी होली की मुबारकबाद

हानिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होली के मौके पर कई तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, एक काबिल इंसान ने एक बार कहा था: मैं न बुरा सुनूं, न बुरा देखूं, इसलिए मैं न बुरा बोलूं।’ सभी को होली की मुबारकबाद’। इस पोस्ट पर भी लोगों ने

 

 

 

 

Pahalgam में आतंकी हमले के बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का हुआ बहिष्कार

Pahalgam में आतंकी हमले के बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का हुआ बहिष्कार

Abir Gulaal Boycott: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 से 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हमले के बाद एक बार देशभर में शोक की लहर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म अबीर गुलाल को लेकर भी काफी बहिष्कार किया जा रहा है।

क्यों हो रहा है ‘अबीर गुलाल’ का बहिष्कार

दरअसल, फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) का बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आ रहे हैं। एक बार हिंदी फिल्मों में पाक कलाकारों की एंट्री होती नजर आ रही है, जिसके चलते अब लोग बहिष्कार कर रहेर है कि बॉलीवुड सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकार नहीं चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

फिल्म के बहिष्कार की मांग

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा ‘भारत के किसी भी सिनेमा में अबीर गुलाल की रिलीज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या हम अभी भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म अबीर गुलाल के रिलीज की इजाजत देने वाले हैं?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘क्या भारतीय सिनेमा अभी भी पाकिस्तानी अभिनेताओं के पक्ष में है?’ राजनीतिक पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है।

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस बागड़ी कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 

Pahalgam हमले पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट, बोले- ‘दिल दहला देने वाली घटना’

Pahalgam हमले पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट, बोले- ‘दिल दहला देने वाली घटना’

Pahalgam Terrorist Attack:   मंगलवार की शाम देशवासियों के लिए काली शाम रही।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं कई लोग घायल है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पहलगाम में हुए इस दर्दनाक आतंकी हमले पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने रिएक्ट किया है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया है और पहलगाम हमले पर दुख जताया है। एक्टर ने लिखा- ‘ये खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर पाप है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।

हिना खान

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- ‘पहलगाम, क्यों, क्यों क्यों.’

Pahalgam Terrorist Attack:

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए हमले की निंदा की है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘गलत, गलत, गलत. पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सोनू सूद


सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कश्मीर के पहलगाम में बेगुनाह टूरिस्ट पर कायरता के साथ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और ये कायरता वाली हरकत अस्वीकार्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके लिए मेरी गहरी संवेदनाएं और जो घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।

रवि किशन

रवि किशन ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- ‘उन्होंने राज्य नहीं पूछा, उन्होंने भाषा नहीं पूछी, उन्होंने जाति नहीं पूछी, उन्होंने पूछा धर्म।

मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- ‘आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता, आतंकवादी हिंदू या मुसलमान नहीं, सिर्फ़ आतंकवादी होता है। हे ईश्वर, अगले जन्म में मुझे भेड़िया बनाना ताकि मैं ऐसा कहने वाले बुद्धिजीवियों का मुंह नोच लूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

मंदिर जाने पर ट्रोल करने वालों को Nushrratt Bharuccha ने दिया जवाब, बोलीं- ‘मैंने 16 शुक्रवार का व्रत भी रखा है’

मंदिर जाने पर ट्रोल करने वालों को Nushrratt Bharuccha ने दिया जवाब, बोलीं- ‘मैंने 16 शुक्रवार का व्रत भी रखा है’

Nushrratt Bharuccha:  बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी शानदार अभिनय  और फैशन सेंस के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। इन दिनों एक्ट्रेस एक खास वहज से सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में नुसरत से सवाल हुआ कि उनका ताल्लुक मुस्लिम परिवार से हैं, तो क्या घर में उनसे अंक ज्योतिष को लेकर सवाल नहीं हुआ था। आपको बता दें, एक्ट्रेस न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष पर यकीन करती हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया। उन्होंने Nushrat Bharucha से अपना नाम Nushrratt Bharuccha कर लिया।

मैं मंदिर जाती हूं

नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) हाल ही में शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में नजर आई। जहां उन्होंने बताया कि, “बचपन से ही मैं मंदिर जाती रही हूं, गुरुद्वारा और चर्च भी जाती हूं। मैंने तो 16 शुक्रवार को व्रत भी रखा था।

 

केदारनाथ जाने पर बोली एक्ट्रेस

नुसरत इस इंटरव्यू में आगे कहा, “केदारनाथ और बद्रीनाथ मेरा बहुत मन था कि मैं दोनों जगह पर जाऊं। मैं वहां दर्शन करने के लिए जाना चाहती थी। मैं वहां माथा टेकना चाहती थी आशीर्वाद लेना चाहती थी और खुद को खुशनसीब महसूस करना चाहती थी। मैं जब केदारनाथ गई थी तो मैं वहां सिर्फ बैठना चाहती थी. मुझे कुछ नहीं चाहिए था, मुझे सिर्फ बैठना था।

‘ड्रीम गर्ल 2′ पर बोली एक्ट्रेस

इससे पहले नुसरत ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे को लिए जाने के बारे में कहा ‘इससे मुझे और भी ज्यादा दुख हुआ कि मैं अपने ही सीक्वल का हिस्सा नहीं हूं। फिल्म में हर दूसरा कलाकार वही है, सिर्फ लड़की को छोड़कर। ठीक है, कोई समस्या नहीं है। मैं किसी ऐसी चीज से नहीं लड़ सकती जिसके बारे में मुझे पता है कि वह बदलने वाली नहीं है।’ एक्ट्रेस के बाद डायरेक्टर राज शांडिल्य ने सफाई दी थी और कहा था कि फिल्म सीक्वल नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी थी, इसलिए नई कास्ट चुनी गई।

 

 

 

 

Shah Rukh Khan संग लड़ाई पर Rohit Shetty ने तोड़ी चुप्पी,  डायरेक्टर बोले- अगर नुकसान…

Shah Rukh Khan संग लड़ाई पर Rohit Shetty ने तोड़ी चुप्पी, डायरेक्टर बोले- अगर नुकसान…

Rohit Shetty And Shah Rukh khan:  फिल्मी दुनिया में अक्सर सितारों की लड़ाई देखने को मिलती है। हालांकि, कई सेलेब्स इसे वक्त रहते सुलझा लेते हैं तो वहीं किसी की यह बहुत लंबी चलती है। इस लिस्ट में सबसे पहले शाह रुख खान (Shah Rukh khan) और सलमान खान (Salman khan) का नाम आता है। हालांकि, दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से सब ठीक हो चुका है, लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे।

शाहरुख (Rohit Shetty) का पंगा आमिर खान से भी हुआ था। इसके अलावा डायरेक्टर रोहित शेट्टी से भी उनकी अनबन रही। कहा जाता है कि ये अनबन आज तक चल रही हैं। तो चलिए रोहित और शाहरुख का ये किस्सा आपके साथ साझा करते हैं।

शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की लड़ाई?

पर्दे पर शाह रुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने खूब कमाल किया है। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) पर्दे पर हिट साबित हुई थी, लेकिन जब दोनों ने फिल्म ‘दिलवाले’ में साथ काम किया तो बात थोड़ी बिगड़ी।  हालांकि, एक साक्षात्कार में रोहित शेट्टी ने अभिनेता के साथ मतभेद की अटकलों को शांत करते हुए इस पर अपनी बात कही है।

क्या बोले रोहित शेट्टी

कोमल नाहटा के साथ उनके गेम चेंजर्स पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने ‘दिलवाले’ की बॉक्स ऑफिस पर असफलता के बाद शाह रुख खान के साथ मतभेद की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। ‘एक सम्मान है हमारे बीच में और दिलवाले के बाद ये हुआ कि तुरंत फिर हमने हमारे खुद की प्रोडक्शन हाउस खोला। हमने फैसला किया कि हम खुद की फिल्म बनाएंगे। अगर नुकसान भी हो तो हमारा हो, जबकि नुकसान नहीं हुआ।

 

रोहित शेट्टी की दोस्ती

इसी दौरान रोहित ने इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की और कहा कि अजय देवगन उनके बड़े भाई की तरह है। दीपिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने सिंघम का आखिरी शेड्यूल फिर से शूट किया था, जब वह चार महीने की गर्भवती थीं।