by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Shah Rukh Khan Met Gala 2025: फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) बस कुछ दिनों में शुरू होने जा रहा है। ये हर साल मई के पहले सोमवार को MET MONDAY के रूप में मनाया जाता है। मेट गाला के रेड कार्पेट पर दुनियाभर से बड़े-बड़े सितारे शामिल हो रहे। मेट गाला का आयोजन न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाता है। भारत समय के अनुसार 5 मई की सुबह 5 बजे देख सकते हैं। इस रेड कार्पेट पर हर साल कई सेलेब्स अपना डेब्यू भी करते हैं। इस बार बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के डेब्यू के होने की खबर है।
सब्यसाची के आउटफिट में आएंगे नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan Met Gala ) इस साल मेट गाला में डेब्यू कर सकते हैं। फेमस इंस्टाग्राम अकाउंट डाइट सब्या ने कुछ हफ्ते पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। अब रविवार 27 अप्रैल को वे एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि SRK इस साल मेट गाला में रेड कार्पेट पर सब्यसाची की ड्रेस में नजर आएंगे। वो पहले भारतीय एक्टर होंगे, जो मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलेंगे। इस दौरान वो फैशन डिजाइनर सब्यसाची की ड्रेस में नजर आएंगे।

सब्या ने पोस्ट किया, ‘शाहरुख और सब्या की मुलाकात की पुष्टि हुई। डाइट सब्या में हम पुष्टि कर सकते हैं, हां, यह वास्तव में शाहरुख ही हैं, जो मई 2025 में सब्यसाची (भारत का सबसे बड़ा लग्जरी ब्रांड) पहनकर मेट गाला में अपनी शुरुआत करेंगे।’
क्या होगी इस साल की थीम
इस साल की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ है, जो मोनिका मिलर की 2009 की किताब ‘स्लेव्स टू फैशन: ब्लैक डैंडीज्म एंड द स्टाइलिंग ऑफ ब्लैक डायस्पोरिक आइडेंटिटी’ से प्रेरित है। बता दें, मेट गाला में अब तक प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट नजर आ चुकी हैं।
कियारा और दिलजीत का भी डेब्यू!
शाह रुख के अलावा खबर है कि इस साल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी मेट गाला में डेब्यू कर सकती हैं। इसके अलावा पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी मेट गाला में अपनी शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, दोनों को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली एलान हुआ है।

1948 में हुई थी मेट गाला की शुरुआत
मेट गाला (Met Gala 2025) न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के सपोर्ट के लिए एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट (Metropolitan Museum Of Art’s Costume Institute) न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। हर साल इस रेड कारपेट पर दुनिया भर की सितारों का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलता है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत 1948 में सोसाइटी मिडनाइट सपर के रूप में शुरू हुई थी। आज यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय इवेंट्स में से एक बन चुका है, जिसपर हर किसी की निगाह टिकी रहती है। इसकी शुरुआत फैशन प्रचारक एलेनोर लैम्बर्ट ने की थी। इसकी शुरुआत कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए पैसे जुटाने से हुई थी।
by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Raid 2 Advance Booking: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) बड़े पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। अभिनेता 8 साल बाद एक बार फिर से अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। साल 2018 की उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ तो आपको याद ही होगी। अब इस सीक्वल आ रहा है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
‘रेड 2’ को मिला अच्छा रेस्पॉन्स
‘रेड 2’ (Raid 2 Booking) को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे मास सर्किट में पहले दिन के लिए अच्छी-खासी संख्या में टिकटों की बिक्री हो रही है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अप्रैल को सुबह 1 बजे तक, फिल्म ने 2,099 शोज के लिए 5,447 टिकट बेचे, जिससे 22.51 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई। ब्लॉक सीटों (थिएटर्स द्वारा रिजर्व सीट्स) सहित, पहले दिन की कुल कमाई 1.02 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों पर शुरू हुई बुकिंग में 5,500+ टिकट बिके, जो लगभग 30 लाख रुपये की कमाई को दर्शाता है।
दूसरे दिन
- 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक, फिल्म ने 3,956 शोज के लिए 29,580 टिकट बेचे, जिससे 92.19 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई।
- ब्लॉक सीटों सहित, कुल कमाई 2.06 करोड़ रुपये तक पहुंची।
- नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन (PVR, INOX, Cinepolis) में 28 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक 8,700 टिकट बिके। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा टिकट बुक किए गए। इसके अलावा भोपाल, नागपुर, लखनऊ, और जबलपुर में भी फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज देखा जा रहा है।
कहा करें टिकट की बुकिंग
दर्शक BookMyShow, Paytm, और अन्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सिनेमाघरों या MPOnline कियोस्क के जरिए भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।
रेड 2 की कास्ट
इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर को कास्ट किया गया है। वहीं इस फिल्म में एक्टर रितेश देशमुख विलेन बने दिखाई देंगें। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
by aditi | Apr 27, 2025 | बॉलीवुड
Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया। यह हमला 22 अप्रैल 2025 को अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुआ, जिसमें आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मारा गया। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने इसकी कड़ी निंदा की। हाल ही में अभिनेता मुंबई में अपनी फिल्म केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अपने को-स्टार आर माधवन के साथ ऑडियंस को सरप्राइज देने पहुंच गए। इस दौरान एक्टर ने सभी से मुलाकात की और उनसे बात भी की।
क्या बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (Akshay Kumar Video) ने इस दौरान अपने कोर्ट रूम के किरदार को याद किया। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी हमारे सब के दिल में वो गुस्सा फिर से जगा है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी हम उन आतंकवादियों को वही बात कहना चाहेंगे जो मैंने फिल्म में कहा है।
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय ने अटैक के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पहलगाम में घूमने गए लोगों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर मैं काफी शॉक्ड हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर गलत है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।
by aditi | Apr 27, 2025 | बॉलीवुड
Khalid Rahman: भारतीय फिल्म निर्देशक खालिद रहमान (Khalid Rahman) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि खालिद रहमान (Khalid Rahman) और अशरफ हम्जा समेत तीन लोगों को एक्साइज विभाग ने गिरफ्तार किया है।
देर रात हुई थी फ्लैट में छापेमारी
मलयालम फिल्म निर्देशक खालिद रहमान (Khalid Rahman Indian film director) को 27 अप्रैल 2025 को कोच्चि में हाइब्रिड गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक्साइज विभाग ने देर रात एक फ्लैट में छापेमारी के दौरान 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया। जो कथित तौर पर सिनेमेटोग्राफर समीर ताहिर के फ्लैट में था। तीनों को बाद में स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। तीनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 की धारा 20(बी)(2)ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक्साइज डिपार्टमेंट ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, विभाग को फ्लैट में नशीले पदार्थों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद केरल पुलिस और एक्साइज की संयुक्त टीम ने रेड डाली। फ्लैट के मालिक की जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इसे सिनेमेटोग्राफर समीर ताहिर से जोड़ा जा रहा है।
खालिद रहमान की फिल्में
खालिद रहमान ‘अंडा’, ‘थल्लुमाला’, और हाल ही में रिलीज हुई ‘आलाप्पुझा जिमखाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस घटना के बाद, फिल्म कर्मचारी महासंघ (FEFKA) ने खालिद और अशरफ को निलंबित कर दिया है और जांच जारी है। यह मामला मलयालम फिल्म उद्योग में नशीली दवाओं के उपयोग को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। अशरफ हमजा ने थमाशा (2019) और भीमंते वाजी (2021) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, जो अपनी संवेदनशील कहानियों के लिए जानी जाती हैं।
by aditi | Apr 26, 2025 | बॉलीवुड
Misha Agarwal Passed Away: पिछले कुछ दिनों से देश में चारों तरह से बुरी खबर ही सुनने को मिल रही रही है। एक तरफ जहां पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों को बुरी तरह से आतंकियों में गोलियों मार गिराया। तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल (Misha Agarwal) का निधन हो गया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं।
मिशा के अकाउंट से दी गई जानकारी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल (Misha Agarwal Passed Away) के निधन की जानकारी उनके ही इंस्टाग्राम पर दी गई है। कहा जा रहा है कि मिशा के घरवालों ने ये स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है, ‘मिशा अग्रवाल, 26 अप्रैल 2000- 24 अप्रैल 2025। हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। आपने उसे और उसके काम को जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्लीज उसे अपनी याद में रखें और उसकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।
फैंस लगा झटका
मिशा अग्रवाल (Misha Agarwal Death) का अचानक निधन के बाद उनके हजारों फॉलोअर्स को बड़ा झटका लगा है। फैंस उनकी मौत की खबर को कबूल नहीं कर पा रहे हैं। कई पॉपुलर हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। आरजे महवश ने लिखा है- जीवन बहुत अनिश्चित है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे और वह जहां भी हों शांति से रहें।
कैसे हुआ मिशा का निधन
by aditi | Apr 25, 2025 | बॉलीवुड
Fawad Khan Post: पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सभी के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस समय हर किसी के दिल में बदले की भावना है। तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) पर भी लोग गुस्सा निकाला है। इस आतंकी हमले के बाद से फवाद खान और उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर भारत में इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।
अबीर गुलाल के गाने डिलीट
निर्माताओं ने अपने यूट्यूब इंडिया चैनल से फिल्म के गाने भी हटा दिए हैं। बीते दिनों फिल्म के दो दो गाने रिलीज हुए थे। पहला खुदाया इश्क नाम का एक रोमांटिक ट्रैक और अंग्रेजी रंगरसिया नाम का एक पेपी डांस नंबर। हालांकि, दोनों गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बता दें, फिल्म का नया गाना तैन तैन बुधवार को रिलीज होना था जो अब नहीं हुआ है।
फवाद खान ने का पोस्ट
फवाद खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुख जाहिर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए स्ट्रेंथ और हीलिंग की प्रार्थना करते हैं।

भारत में बैन हुई फिल्म
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज को रोकने के लिए आवाज उठाई गई। गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।