by aditi | Apr 29, 2025 | बॉलीवुड
Vicky Jain and Gauhar Khan: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आने के बाद लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस शो में विक्की को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो के बाद उन्हें लगातार छोटे पर्दे पर काम भी मिलता रहा है। हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रहे हैं। वहीं अब वह जल्द एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
गाने में नजर आएंगे विक्की
विक्की जैन (Vicky Jain) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह गौहर संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इस गाने का नाम है- कहा हो तुम (Kahan Ho Tum)। बता दें, ये फौजी 2 का ही गाना है। दरअसल, कुछ समय पहले दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरीज ‘फौजी 2’ का एलान हुआ था, जिसमें गौहर खान समेत अन्य के अलावा विक्की जैन की भी झलक दिखाई दी थी। इसमें उन्होंने कर्नल संजय सिह की भूमिका निभाई थी।
आज शाम गाना होगा रिलीज
इसे सिंगर जावेद अली ने गाया है और इसके बोल और म्यूजिक दिए हैं श्रेयस पौराणिक ने। इसमें गौहर मुस्कुरा रही हैं और उनके चेहरे पर विक्की ने प्यार से माथा टिकाया हुआ है। बताया है कि ये रोमांटिग सॉन्ग 29 अप्रैल की शाम 7 बजे रिलीज होगा। हालांकि पोस्टर को देखकर ही लोग खुश हो गए हैं। वह विक्की जैन की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, विक्की जैन और गौहर खान ने हाल ही में टीवी शो ‘फौजी 2’ में अभिनय किया है, जो शाहरुख खान के 1989 के आइकॉनिक सीरियल ‘फौजी’ का सीक्वल है। यह शो सेना के लोगों की चुनौतियों, संघर्षों और दोस्ती पर आधारित है, न कि किसी रोमांटिक थीम पर। इसमें गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर और विक्की जैन कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। शो में 11 गाने हैं, जिनमें टाइटल ट्रैक को सोनू निगम ने गाया है, लेकिन ये गाने रोमांटिक सॉन्ग्स की श्रेणी में नहीं आते।
by aditi | Apr 29, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar OTT Release: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) बीते महीने ईद के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए सालों से जितना इंतजार कर रहे थे। पर्दे पर आते ही सिकंदर (Sikandar Film) ने अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब मेकर्स इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में सिकंदर की ओटीटी रिलीज की डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है।
कब और कहां रिलीज होगी सिकंदर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 85 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद सामान्यतः फिल्में 6-8 सप्ताह के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। इस आधार पर सिकंदर की ओटीटी रिलीज 11 मई 2025 से 25 मई 2025 के बीच होने की संभावना है। कुछ स्रोतों में 25 मई 2025 को अनुमानित रिलीज डेट के रूप में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। हालांकि, नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए यह तारीख अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है।
फिल्म की कहानी
फिल्म में सलमान खान संजय ‘सिकंदर’ राजकोट की भूमिका में हैं, जो एक साहसी और दरियादिल राजा है। उनकी पत्नी सायश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) उनके लिए मजबूत सहारा है। कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है, जब संजय का टकराव अर्जुन प्रधान (प्रतीक बब्बर) और उसके भ्रष्ट मंत्री पिता राकेश प्रधान (सत्यराज) से होता है। फिल्म में सलमान की एक्शन और रश्मिका के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण है।

बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडिया में 129 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 184.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
by aditi | Apr 29, 2025 | बॉलीवुड
Rohit Basfore Death: मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ सीजन 3 में पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर रोहित बसफोर (Rohit Basfore) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। अभिनेता का निधन हो गया है। वह रविवार शाम को असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे। उसके बाद वह मृत पाये गये। वहीं परिवार ने एक्टर के मर्डर का शक जताया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
27 अप्रैल 2025 को असम के गुवाहाटी के पास गरभंगा जंगल में एक झरने के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अभिनेता का निधन हो गया। उनकी मृत्यु ने मनोरंजन उद्योग और फैंस को गहरा झटका लगा है। इस घटना के संबंध में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना है। बता दें, रोहित अपने नौ दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए गरभंगा गए थे। परिवार के अनुसार वे दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया और उनका फोन बंद हो गया।

रोहित के शरीर पर निशान
खबरों के मुताबिक, रोहित के शव पर सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटों के निशान पाए गए, जिसने परिवार के हत्या के दावे को और मजबूत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
परिवार का दावा
परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले रोहित का पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस विवाद में रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर, और धरम बसफोर नाम के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप पर भी संदेह जताया है, जो रोहित को इस ट्रिप के लिए बुलाने आया था। परिवार ने बताया कि रोहित के साथ ट्रिप पर गए तीन दोस्त—रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफो फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
रोहित बसफोर का करियर
-
रोहित बसफोर ने मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत अभिनीत लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में काम किया था। जो नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में उनकी भूमिका को लेकर काफी चर्चा थी। इसके अलावा रोहित ने कई क्षेत्रीय टेलीविजन शो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया था, जिससे उन्होंने असम और अन्य क्षेत्रों में पहचान बनाई थी।
by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Shaji N. Karun Passed Away: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शाजी एन. करुण (Shaji N. Karun) का 28 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उन्होंने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका निधन तिरुवनंतपुरम में उनके आवास ‘पिरावी’ में शाम लगभग 5 बजे हुआ।
कैंसर ने ली जान
खबरों के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी तबीयत सुबह से ही बिगड़ रही थी।। उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बीते एक हफ्ते इस फिल्म उद्योग ने तीन काबिल लोगों को खो दिया है।

शाजी एन. करुण का करियर
शाजी नेलकांतन करुण का जन्म 1 जनवरी 1952 को केरल के कोल्लम जिले में हुआ था। वह श्री एन. करुणाकरण और श्रीमती चंद्रमती के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने पलकुलंगारा हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और 1971 में तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। शाजी एन. करुण एक बेहद पॉप्युलर डायरेक्टर रहे हैं।
उन्होंने मलयालम सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने लगभग 40 फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर भी काम किया और मलयालम सिनेमा में कई फील्ड में काम किया है। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।
by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Padma Bhushan Award 2025: पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो 1954 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार “उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा” (distinguished service of a high order) के लिए दिया जाता है, जिसमें कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं।
साल 2025 में भारत सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल थे। आज 28 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन सितारों को दिया गया पद्म पुरस्कार
शेखर कपूर (कला): प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, जिन्होंने ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘एलिजाबेथ’ जैसी फिल्मों के लिए ख्याति प्राप्त की।
पंकज उधास (कला, मरणोपरांत): प्रसिद्ध गजल गायक, जिन्होंने भारतीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नंदमुरी बालकृष्ण (कला): तेलुगु फिल्म उद्योग में दशकों तक योगदान देने वाले प्रसिद्ध अभिनेता।
अजित कुमार (कला): तमिल सिनेमा के सुपरस्टार, जिन्होंने हाल ही में अपनी रेसिंग टीम ‘अजित कुमार रेसिंग’ शुरू की।
अरिजीत सिंह (कला): लोकप्रिय बॉलीवुड गायक, जिन्होंने अपनी गायकी से लाखों दिल जीते।
by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।
‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान
न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा
इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।