Saif Ali Khan की फिल्म Adipurush देख Taimur Ali Khan का ऐसा था रिएक्शन,  एक्टर ने किया खुलासा

Saif Ali Khan की फिल्म Adipurush देख Taimur Ali Khan का ऐसा था रिएक्शन, एक्टर ने किया खुलासा

Taimur Ali Khan Reaction Adipurush:  साल 2023 में ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी, जिसको लेकर डायरेक्टर को काफी उम्मीद थी, लेकिन ये मूवी पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस मूवी में रावण का किरदार अभिनेता सैफ अली खान ने निभाया था, जिसकी हर किसी ने आलोचना की थी। अब एक्टर का किरदार और ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में है।

तैमूर अली खान ने देखी ‘आदिपुरुष’

दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत’ नजर आए। दोनों के बीच मजेदार बातें हुईं। इन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द ज्वेल थीफ’ में देखा गया था। खैर। बातचीत के दौरान ‘पाताल लोक’ एक्टर ने पटौदी के नवाब से सवाल किया कि क्या उनके बच्चे उनकी फिल्में देखते हैं तो सैफ ने बहुत ही इंट्रस्टिंट जवाब दिया।

सैफ ने मांगी माफी

दरअसल, सैफ अली खान का ये फिल्म उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान ने देखी। बाकि लोगों की तरफ तैमूर को भी अपने पिता की ये मूवी पसंद नहीं आई, जिसके चलते अभिनेता को अपने बेटे से अतं मे माफी तक मांगनी पड़ी। ये सब एक्टर ने खुद बताया है।

सैफ अली खान ने हसंते हुए बताया, ‘मैंने तैूमर को हाल ही में आदिपुरुष दिखाई। फिर थोड़ी देर के बाद, उसने मेरी तरफ अजीब तरह से देखा। मैंने उससे कहा- हां सॉरी। फिर तैमूर ने भी कहा- इट्स ओके। उसने मुझे माफ कर दिया।’

आदिपुरुष’ का बजट-कलेक्शन

ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ का बजट लगभग 700 करोड़ का था। इसने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 392.70 करोड़ रुपये दुनियाभर में कमाए थे और भारत में इसने 287.97 करोड़ की कमाई की थी।

 

Raid 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन हुई पैसों की बारिश

Raid 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन हुई पैसों की बारिश

Raid 2 Box Office Collection Day 1:  अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।

फिल्म ने अपनी रिलीज डे के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड तोड़े। अजय देवगन (Ajay Devgn) यानी इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक भ्रष्टाचार का काला धंधा करने वालों के लिए काल बनकर लौटे हैं। जो दर्शकों को खूब पसंद आया। ऐसे में चलिए जानते है कि पहले दिन रेड 2 ने कितनी कमाई की।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेड 2 (Raid 2 Box Office Collection) ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जैसा कि सैकनिल्क की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया।

  • यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, जो छावा (31 करोड़) और सिकंदर (26 करोड़) के बाद थी।
  • रेड 2 ने पहले दिन जाट (9.5 करोड़), केसरी 2 (7.75 करोड़), और स्काई फोर्स (12.25 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
  • फिल्म ने अजय देवगन की दृश्यम 2 (15.38 करोड़) और शैतान (15.21 करोड़) के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
  • फिल्म ने पहले दिन ही दुनिया भर में 25.75 करोड़़ का कलेक्शन कर डाला है। वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इसने केवल 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

फिल्म की कहानी

इस बार कहानी शुरू होती है राजा साहब (गोविंद नामदेव) के घर से जहां अमय रेड मारता है और कालाधन बरामद करने में कामयाब भी हो जाता है। यहां से बाजी तब पलटती है जब अगले दिन खबर आती है कि अमय ने इस छापेमारी में 2 करोड़ की घूस खाई है। इसके बाद की कहानी इसी कड़ी से जुड़ते हुए आगे बढ़ती है। ये फिल्म महज 48 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसे में पहले दिन के कलेक्शन का हाल देखकर इतना तो तय है कि फिल्म हिट रहने वाली है।

 

 

 

 

 

 

Hania Aamir ने पहलगाम आतंकी हमले पर फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिना सबूत के दोष’

Hania Aamir ने पहलगाम आतंकी हमले पर फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिना सबूत के दोष’

Hania Aamir New Post:  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत औप पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। एक तरह जहां भारत ने पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगाया, जिसमें से अभिनेत्री हनिया आमिर (Hania Aamir) भी शामिल है। ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

क्या है हानिया का पोस्ट

बता दें, पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपने फर्जी बयान पर चुप्पी तोड़ी है। इस बयान में दावा किया गया था कि हानिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी, साथ ही आम पाकिस्तानी नागरिकों को सजा न देने की गुहार लगाई थी। इस वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खासी हलचल मचाई, जिसके बाद हानिया ने स्पष्ट किया कि यह बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है और उनके विचारों का गलत प्रतिनिधित्व करता है।

हानिया ने आगे कहा, “यह बहुत संवेदनशील और भावनात्मक समय है। हाल ही में हुई त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह का दर्द वास्तविक है और यह सहानुभूति का हकदार है राजनीतिकरण का नहीं। हानिया ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि वह झूठी अफवाहों और गलत बयानों के जरिए विवाद में नहीं घसीटी जाना चाहतीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों और जनता से आग्रह किया कि वे ऐसी गलत सूचनाओं पर विश्वास न करें और संवेदनशील मुद्दों पर सहानुभूति और समझदारी से काम लें।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म से बाहर हुई एक्ट्रेस

पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया। हानिया, जो भारत में अपनी लोकप्रियता के लिए जानी जाती थीं। 
  • खबरें आईं कि हानिया को दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 से हटा दिया गया है, हालांकि मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
  • 30 अप्रैल 2025 को हानिया, माहिरा खान, सजल अली और अन्य पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए गए। यह कदम भारत सरकार द्वारा 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध के बाद उठाया गया।

 

 

 

 

 

Vishnu Prasad Death: मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन, लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे

Vishnu Prasad Death: मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन, लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे

Vishnu Prasad Passed Away:  मलयालम सिनेमा और टेलीविजन अभिनेता विष्णु प्रसाद (Vishnu Prasad) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अभिनेता का निधन हो गया है। उन्होंने 1 मई 2025 को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे।  उनकी मृत्यु की खबर ने मलयालम मनोरंजन उद्योग और उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है।

किशोर सत्या ने किया पोस्ट

विष्णु प्रसाद (Vishnu Prasad) के निधन की खबर एक्टर किशोर सत्या (Kishor Satya post) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kishor Satya (@kishor.satya)

 

बीमारी का इलाज करवा रहे थे अभिनेता

विष्णु प्रसाद (Vishnu Prasad) लंबे समय से लिवर से संबंधित बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति पिछले कुछ दिनों में गंभीर हो गई थी। उनके परिवार और दोस्त उनके लिवर ट्रांसप्लांट के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, परिवार को सर्जरी के लिए आवश्यक धन जुटाने में संघर्ष करना पड़ा। उनकी बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी लिवर का हिस्सा दान करने की पेशकश की थी। गुरुवार (1 मई 2025) को उनकी स्थिति और बिगड़ी और निधन हो गया।

विष्णु प्रसाद का करियर

विष्णु प्रसाद मलयालम सिनेमा और टेलीविजन उद्योग में अपनी खलनायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और गहन अभिनय ने उन्हें केरल के घर-घर में पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘कासी’ (निर्देशक विनयन) से की थी और बाद में कई मलयालम फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं:

  • काय इथुम दूरथ
  • रनवे
  • मम्पझक्कालम
  • लायन
  • बेन जॉनसन
  • लोकनाथन IAS
  • पथाका

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pakistan को शादियों में नहीं आएगा मजा, सरकार ने अपने ही देश के लिए बढ़ाई मुसीबत, जानें कैसे

Pakistan को शादियों में नहीं आएगा मजा, सरकार ने अपने ही देश के लिए बढ़ाई मुसीबत, जानें कैसे

Indian Song Banned In Pakistan:  कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में  22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने पिछले कुछ दिनों में पड़ोसी देश को लेकर कई सख्त नियम और कानून लागू कर दिए है। इस बीच एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया है। अब खबर है कि पाकिस्तान में पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने देशभर में भारतीय गानों पर बैन लगा दिया है।

पाकिस्तान में बैन किए भारतीय गाने

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान (Pakistan) में आम जनता से लेकर वहां के सितारों के घर के हर फंक्शन में बॉलीवुड गानें बजाए जाते थे। वहां बिना बॉलीवुड के गानों के कोई शादी पूरी नहीं होती, लेकिन अब खबर है कि पाक सरकार ने 1 मई को इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें ये बताया गया की पाक में अब बॉलीवुड गानों नहीं बजेंगे।

उन्होंने इसपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि, ‘अब पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टोशन पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि ये फैसला पूरे देश को ध्यान में रखकर लिया गया है।

भारत में बैन हुए पाक स्टार्स के अकाउंट

बता दें, 30 अप्रैल को भारत सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के कई बड़े स्टार्स को सोशल मीडिया पर बैन कर दिया था। इस लिस्ट में हानिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज जैसे एक्टर्स के नाम शामिल है।