by aditi | May 5, 2025 | बॉलीवुड
MET Gala 2025: फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आगाज हो चुका है। ये हर साल मई के पहले सोमवार को मनाया जाता है, जिसे MET MONDAY के रूप में भी जाना जाता है। मेट गाला के रेड कार्पेट पर दुनियाभर से बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। मेट गाला का आयोजन न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाता है। इस बार
मेट गाला में दिलजीत दोसांझ
इस बार पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Met Gala) ‘मेट गाला 2025’ में डेब्यू करने जा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ इस साल के मेट गाला 2025 में अंतरराष्ट्रीय आइकन शकीरा और ‘पुशीकैट डॉल्स’ की निकोल शेर्ज़िंगर के पास बैठेंगे। खबरों के मुताबिक, सिंगर को न केवल रेड कार्पेट पर चलने के लिए इनवाइट किया गया है, बल्कि अन्ना विंटोर के अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव डिनर में खास मेहमानों में शामिल होने के लिए भी बुलाया गया है। बता दें, दिलजीत प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए हुए कपड़ों को पहनकर रेड कार्पेट पर उतरेंगे।
दिलजीत ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें सफेद बैग पर ‘मेट गाला’ लिखा था और कैप्शन में दिलजीत ने लिखा, ‘पहली बार’। ‘मेट गाला’ इवेंट 5 मई से शुरू होने वाला है. न्यू यॉर्क में आयोजित इस इवेंट को ‘वोग’ अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगा. इंडियन में ये इवेंट 6 मई की सुबह 3.30 बजे इसे लाइव देखा जाएगा।
शाह रुख खान और कियारा आडवाणी का डेब्यू
इस साल मेगास्टार शाह रुख खान और कियारा आडवाणी (Shah Rukh Khan and Kiara Advani) भी मेट गाला पर डेब्यू करेंगे। बीते दिनों दोनों स्टार न्यूयॉर्क पहुंचे थे। शाहरुख को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा तैयार किया सूट पहेंनेगे।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डिजाइनर गौरव गुप्ता का आउटफिट पहनकर मेट गाला में आएंगी। फैंस अपने चहेते स्टार्स को मेट गाला पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
by aditi | May 3, 2025 | बॉलीवुड
Nirmal Kapoor Funeral: अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रही। 2 मई की शाम करीब 5.45 में निर्मल कपूर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली, जिसके चलते शनिवार का उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई।
अनिल कपूर की आंखें हुई नम
मां के जाने के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) एकदम बदहवास अवस्था में दिखाई दिए। वह सफेद कुर्ते-पायजामे में मां के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे और फिर पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे।
जब अनिल ने सुनाया था मां का किस्सा
अभिनेता के चेहरे पर उदासी और मायूसी साफ झलक देखने को मिली। बता दें, कुछ साल पहले अनिल एक रियलिटी शो में अपनी मां के साथ बिताए बचपन की यादों को याद करते हुए रो पड़े थे। उन्होंने बताया था कि कैसे निर्मल कपूर हाथ से चलने वाली सिलाई मशीन से उनके लिए कपड़े सिलती थीं और कैसे वह हमेशा परिवार में एक सहारा रही हैं।
अर्जुन- सोनम समेत खुशी भी पहुंची
अर्जुन कपूर भी दादी निर्मल के अंतिम संस्कार (Nirmal Kapoor Funeral) में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके अलावा शनाया कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर भी दादी की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। सभी के चेहरे पर उदासी नजर आई।
by aditi | May 3, 2025 | बॉलीवुड
Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत रेड 2 जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। साल 2018 की रेड का सेकंड पार्ट रेड 2 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पर्दे पर आते ही ये मूवी छा गई है। फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन की के भी आकंड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए देखते है कि रेड 2 (Box Office Collection Day 2) ने कितने की कमाई की है।
दूसरे दिन की कमाई (Box Office Collection Day 2)
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार शुरुआत की। सैक्निल्क की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म के दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने अब भारत में दो दिनों में 31.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। ‘रेड 2’ ने पहले दिन 19. 25 करोड़ और अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ कमाए हैं।
कमाई में गिरावट के कारण:
-
पहला दिन (1 मई) मजदूर दिवस के छुट्टी के कारण था, जिससे फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली, लेकिन दूसरा दिन (2 मई) एक छुट्टी नहीं थी जिसके कारण दर्शकों की संख्या में कमी आई।
-
रेड 2 का मुकाबला साउथ की दो बड़ी फिल्मों हिट 3 (नानी) और रेट्रो (सूर्या) के साथ-साथ संजय दत्त की द भूतनी और हॉलीवुड की थंडरबोल्ट्स से हो रहा है। खासकर हिट 3 ने पहले दिन 21 करोड़ और रेट्रो ने 19.25 करोड़ की कमाई की, जिससे रेड 2 को स्क्रीन शेयर और दर्शकों के बंटवारे का सामना करना पड़ा।
-
क्रिटिक्स से फिल्म को मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं, हालांकि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। अजय देवगन और रितेश देशमुख की एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन कहानी को कुछ जगह औसत बताया गया।
फिल्म की कहानी
रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। यह एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर उनकी सहयोगी और रितेश देशमुख खलनायक दादा मनोहर भाई के किरदार में हैं। कहानी भ्रष्टाचार, सत्ता, और एक ईमानदार अधिकारी के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
by aditi | May 3, 2025 | बॉलीवुड
Virat Kohli Statement: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अवनीत कौर की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर लाइक किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लाइक करने की खबर चारों तरफ आग की तरह फैल गई, जिसका लोगों ने देखते ही स्क्रीनशॉट ले लिया। अब इसपर क्रिकेटर ने सफाई दी है।
अवनीत कौर की फोटो
हाल ही में अवनीत कौर के एक पोस्ट पर विराट कोहली के हैंडल से लाइक आया और उसे तुरंत हटा लिया गया। उन्होंने नोटिस किया और इसका स्क्रीनशॉट ले लिया। इस पोस्ट में अवनीत कौर ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट में दिख रही हैं।
क्या बोले विराट कोहली
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई बेवजह की धारणा न बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

यूजर्स ने किए कमेंट्स
अवनीत के उस पोस्ट पर लोगों के कॉमेंट्स की बौछार होने लगी। एक यूजर ने लिखा- कोहली साहब, ये क्या था। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन-कौन विराट कोहली के लाइक को देखने यहां आया था?
अनुष्का को विराट ने किया विश
बता दें, 1 मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था। इस मौके पर विराट ने अपनी पत्नी के लिए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन के साथ एक मनमोहक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवन साथी, मेरी सुरक्षित जगह, मेरी सबसे अच्छी आधी, मेरी हर चीज़। आप हम सभी के जीवन की मार्गदर्शक हैं। हम हर दिन आपसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी @anushkasharma।”
by aditi | May 2, 2025 | बॉलीवुड
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अब फिल्मों के अलावा बेहद कम ही किसी इवेंट में नजर आते हैं। हाल ही में उन्हें WAVES 2025 (World Audio Visual & Entertainment Summit) में देखा गया था। इस मौके पर एक्टर ने Lonely on top होने की धारणाओं के बारे में बात की। इस दौरान एक्टर ने अपने ही घर का एक ऐसा राज खोला जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
परिवार को लेकर क्या बोले किंग
दरअसल शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट टॉप समिट सम्मेलन में शामिल हुए थे। एक्टर ने बताया कि, वह अक्सर अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के साथ फिल्मों या करियर को लेकर चर्चा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच्चे उनकी सलाह को मजाक में उड़ा देते हैं। एक बार उन्होंने बताया कि जब वह सुहाना को एक्टिंग की सलाह देने लगे, तो सुहाना ने हंसते हुए कहा, “पापा, आप तो बस अपनी फिल्मों की बात करो। इसके अलावा, गौरी खान भी शाह रुख के साथ मजाक करती रहती हैं। गौरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाह रुख घर में बहुत ड्रामाटिक हो जाते हैं और वह उन्हें यह कहकर चिढ़ाती हैं कि वह अपनी फिल्मों का ड्रामा घर पर न लाएं।
“मैं अपने घर में एक मजाक हूं”
शाह रुख का यह कहना कि “मैं अपने घर में एक मजाक हूं” एक आत्म-विनोदी टिप्पणी थी। वह यह बताना चाहते थे कि उनकी स्टारडम और गंभीर छवि घर की चारदीवारी के भीतर कोई मायने नहीं रखती। उनके बच्चे उन्हें एक सामान्य इंसान की तरह देखते हैं, जो कभी-कभी अपनी हरकतों या बातों से हास्यास्पद लगता है। यह बयान उनके विनम्र स्वभाव को भी दर्शाता है। वह यह स्वीकार करते हैं कि वह अपने परिवार के सामने कोई ‘बॉस’ या ‘किंग खान’ नहीं हैं, बल्कि एक ऐसा व्यक्ति हैं जिसके साथ परिवार वाले मजाक कर सकते हैं।
by aditi | May 2, 2025 | बॉलीवुड
Nirmal Kapoor Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपूर परिवार में शुक्रवार की शाम एक बुरी खबर सुनने को मिली। अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और निर्माता बोनी कपूर मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का निधन हो गया। निर्मल ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से कपूर परिवार (Kapoor Family) और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर छा गई।
90 साल की उम्र में निधन
निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor Passed Away) का निधन 90 साल की उम्र में हुआ। खबरों की माने तो वह उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। ‘फिल्म इन्फॉर्मेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर की मां निर्मल ने शाम 5:45 बजे अस्पताल में दम तोड़ा। अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, और उनके बच्चे अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर एकत्र हुए। इस मौके पर शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
अस्पताल से घर पहुंचा शव
निर्मल कपूर का शव देर शाम अस्पताल से उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान अर्जुन कपूर और अनिल कपूर एंबुलेंस में नजर आए। सितारों के चेहरे पर मां के जाने का गम साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
कल होगा अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार 3 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट, विले पार्ले में किया गया। बॉलीवुड से कई हस्तियां, जैसे गीतकार जावेद अख्तर, रीमा जैन, महीप कपूर, और अभिनेता अनुपम खेर, निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
निर्मल कपूर का जीवन और परिवार
निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का जन्म सितंबर 1934 में हुआ था और उन्होंने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उनकी शादी 1955 में दिग्गज फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जिनका निधन सितंबर 2011 में हो गया था। निर्मल और सुरिंदर कपूर के चार बच्चे है। तीन बेटे—बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, और एक बेटी—रीना कपूर मरवाह।
निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों
सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अंशुला कपूर, और जहान कपूर के साथ भी गहरा रिश्ता रखती थीं। वह अक्सर परिवार के साथ त्योहारों और जन्मदिन समारोहों में नजर आती थीं।