by aditi | May 7, 2025 | बॉलीवुड
Movie on Operation Sindoor: भारतीय सिनेमा में भारत के युद्धों पर आधारित फिल्में हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ये फिल्में न केवल ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाती हैं, बल्कि देशभक्ति, साहस, और सैनिकों के बलिदान को भी उजागर करती हैं। इस लिस्ट में बॉर्डर से लेकर एलओसी: कारगिल, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया समेत कई फिल्में शामिल है।
ऐसे में अब एक नया नाम और शामिल हो रहा है। दरअसल, भारतीय सेना ने पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। देर रात सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया। इस कार्रवाई को सेना ने नाम दिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) । अब खबर है कि फिल्म मेकर्स इसपर भी मूवी बनाने का विचार कर रहे हैं।
मेकर्स में मची होड़
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी मेकर्स के बीच फिल्म बनाने की होड़ मच गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 15 दिनों में इसको लेकर कम से कम आधा दर्जन टाइटल रजिस्टर करवाए गए हैं।

अब जब जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार आधी रात को भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है, तो यकीनन फिल्ममेकर्स ऑपरेशन सिंदूर को भी बड़े पर्दे पर उतारने के लिए उतावले होने वाले हैं।
रजिस्टर हो चुका है ‘पहलगाम अटैक’ टाइटल
खबर है कि मेकर्स ने फिल्म बनाने की चाहत में टाइटल रजिस्टर भी करवाए हैं, उनमें एक ‘पहलगाम अटैक’ है। इस टाइटल को टी-सीरीज और जी स्टूडियोज ने रजिस्टर कराया है।भारतीय फिल्म उद्योग में, टाइटल को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), या फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड जैसे संगठनों के माध्यम से रजिस्टर किया जाता है।

निर्माता टाइटल को रजिस्टर करने के लिए आवेदन करता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि टाइटल पहले से किसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए रजिस्टर न हो। यह प्रक्रिया कॉपीराइट से अलग होती है, क्योंकि टाइटल स्वयं कॉपीराइट नहीं होता, लेकिन रजिस्ट्रेशन से निर्माता को प्राथमिकता मिलती है।
by aditi | May 7, 2025 | बॉलीवुड
Hania Aamir and Mahira Khan New Post: पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाक और भारत में तनाव बढ़ता ही रहा है। ऐसे में देर रात करीब 2 बजे भारत ने अपना बदला लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इस हमले के बाद अब पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पाक के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। इस बीच पाक स्टार्स भी भारत के इस बदले पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान के रिएक्शन सामने आए हैं।
हानिया आमिर का पोस्ट
हानिया आमिर (Hania Aamir Post) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। हानिया आमिर द्वारा शेयर की गई इस स्टोरी में लिखा हुआ है, “मैंने किसी भी पाकिस्तानी को पहलगाम पर हुए हमले का जश्न मनाते हुए नहीं देखा, लेकिन अनगिनत भारतीय ट्वीटर पर निर्दोष लोगों की मौत का जश्न मना रहे हैं।

हानिया ने इस पर लिखा कि, मेरे पास अभी कोई फेंसी शब्द नहीं है। मेरे पास बस गुस्सा, दर्द और आहत हुआ दिल है। एक बच्चा चला गया, परिवार बिखर गए और किस लिए? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं करते। यह पूरी तरह क्रूरता है। आप निर्दोष लोगों पर बम गिराकर उसे स्ट्रेटेजी नहीं कह सकते। यह ताकत नहीं है, कायरता है। हम आपको देख रहे हैं।
अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिका- “गंभीर रूप से कायरतापूर्ण। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सदबुद्धि आए। आमीन। बता दें कि माहिरा खान और हानिया आमिर सहित पाकिस्तान के कई कलाकारों के सोशल मीडिया एकाउंट पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में बैन कर दिये गए हैं। वहीं अब भारत के जवाबी हमले के बाद पाक सेलेब्स सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

by aditi | May 6, 2025 | बॉलीवुड
Rihanna Flaunt Her Baby Bump At Met Gala: 5 मई को मेट गाला 2025 का आयोजन हुआ। इस मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारे अपने-अपने अंदाज में नजर आए। इस इवेंट में मशहूर सिंगर रिहाना के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। रिहाना (Rihanna Baby Bump) ने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया।
रेहाना ने मेट गाला में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
रिहाना (Rihanna) जिनका पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। सिंगर ने मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप स्टाइलिश अंदाज में फ्लॉन्ट किया। जो न्यूयॉर्क शहर में हुआ था और इसका थीम था “सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल”।

मेट गाला 2025 में रिहाना का लुक
रिहाना (Rihanna) ने मेट गाला में एक हल्के नीले रंग का टू-पीस आउटफिट पहना, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था। रिहाना ने इस लुक के साथ थीम को भी बखूबी दर्शाया। इस मौके पर रैपर A$AP रॉकी भी उनके साथ रेड कार्पेट पर मौजूद रहे। रिहाना का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, खासकर जब फोटोग्राफर माइल्स डिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रिहाना बारिश में अपने बंप को हल्के से ढकते हुए नजर आईं। यह तस्वीर उनके रेड कार्पेट लुक से पहले ही इंटरनेट पर छा गई थी। रिहाना ने अपने इस लुक के साथ गहनों का भी खूबसूरत इस्तेमाल किया, जो उनके बेबी बंप को और आकर्षक बना रहा था।
रिहाना की पर्सनल लाइफ
रिहाना और A$AP रॉकी के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों साल 2020 से डेटिंग कर रहे हैं। इस कपल के पहले से ही दो बेटे हैं। RZA एथेल्स्टन (3 साल) और रायट रोज (21 महीने) का है। अब दोनों फिर से पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।
by aditi | May 6, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra and Nick Jonas Met Gala 2025: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर मेट गाला के कार्पेट में नजर आई। इस जोड़े ने अपनी शानदार उपस्थिति से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। बता दें, प्रियंका की मेट गाला में पांचवीं बार भागीदारी थी और उन्होंने इस मौके पर अपनी ग्लोबल फैशन आइकन की छवि को और मजबूत किया। यह कपल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित फैशन इवेंट में रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आया और उनकी केमिस्ट्री व स्टाइल ने सभी को प्रभावित किया।
मेट गाला 2025 की थीम और प्रियंका का लुक
इस साल मेट गाला की थीम थी ‘Superfine: Tailoring Black Style’, जो अफ्रीकी-अमेरिकी फैशन और सांस्कृतिक प्रभावों पर केंद्रित थी। प्रियंका ने इस थीम को ध्यान में रखते हुए Balmain के क्रिएटिव डायरेक्टर Olivier Rousteing द्वारा डिज़ाइन किया गया एक शानदार कस्टम कॉउचर लुक चुना।

उनका आउटफिट व्हाइट को-ऑर्ड सेट था, जिसमें ब्लैक पोल्का डॉट्स थे, जो रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर और मॉडर्न एलिगेंस का मिश्रण था। इस लुक को Bvlgari के हाई ज्वेलरी कलेक्शन के दुर्लभ पीस, खास तौर पर एक बड़े पेंडेंट ने पूरा किया, जिसने उनके लुक को रॉयल टच दिया।
निक जोनस का लुक और कपल की केमिस्ट्री
इस मौके पर निक जोनस अपनी वाइफ प्रियंका के साथ Balmain का ही एक शार्प ब्लैक एंड व्हाइट को-ऑर्डिनेटेड लुक को कैरी करते नजर आए। उनका सूट मॉडर्न और क्लासिक स्टाइल का था, जो प्रियंका के आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।

इस कपल की रेड कार्पेट पर केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। एक वायरल वीडियो में निक को प्रियंका का गाउन ठीक करते देखा गया। एक अन्य पल में, दोनों का लिपलॉक मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जिसने मेट गाला के माहौल को और रोमांचक बना दिया।
सोशल मीडिया और फैंस का रिएक्शन
मेट गाला 2025 से प्रियंका और निक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। X पर कई पोस्ट्स में फैंस ने उनके लुक और केमिस्ट्री की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक मेट गाला 2025 में फैशन की खूबसूरती को चार चांद लगाते हुए।” एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “पति का हाथ थामें रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका ने रेट्रो लुक से चुराया सबका चैन।” फैंस ने प्रियंका को “मेट गाला की क्वीन” और निक को “परफेक्ट पार्टनर” करार दिया।

प्रियंका और निक का वर्कफ्रंट
मेट गाला के अलावा, प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह 2025 में बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। निक जोनस भी अपने म्यूजिक करियर और ब्रॉडवे शो के साथ सक्रिय हैं। इस कपल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
by aditi | May 6, 2025 | बॉलीवुड
Met Gala 2025: फैशन की सबसे खूबसूरत रात मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना डेब्यू किया। इस लिस्ट में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम भी शामिल है। तो चलिए देखते हैं कियारा का मेट गाला लुक।
कियारा आडवाणी का लुक
मॉम टू बी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने साल 2025 के मेट गाला पर अपना डेब्यू किया। एक्ट्रेस के लिए बेहद खास रहा क्योंकि कियारा ने अपने बेबी बंप के साथ मेट गाला कार्पेट पर वॉक किया था। इस मौके पर कियारा ने ब्लैक गाउन कैरी किया था। उनका ज्वेलरी स्टाइल भी ऑन पाइंट था।

किसन की थी ड्रेस डिजाइन
अभिनेत्री की यह ड्रेस फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता ने बनाई थी। उन्होंने इसे खास कलर व्हाइट और गोल्डन रंगों से सजाया था। उनके इस आउटफिट को तैयार होने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था।

ड्रेस की सबसे खास बात थी गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जिसे चेन के साथ एक हार्ट से जोड़ा गया। ये चेन एक बच्चे और उसके मां के रिश्ते को दर्शा रही थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक सफेद रंग की काफी लंबी सी ट्रेल भी एड की थी। गोल्डन कोर्सेट के साथ ये ड्रेस उभर कर सामने आ रही थी। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था ‘ब्रेवहार्ट्स’, जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है।
कियारा का मेकअप
कियारा के मेकअप की बात करें तो वो भी खास रहा। उन्होंने अपनी आंखों और होंठों को हाइलाइट कैरी किया था। जो उनके पूरे लुक को काफी सटल रखा था। न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने बालों में आगे की तरफ से बीच की मांग निकालकर हल्का पफ बनाया था, जबकि पीछे की साइड बालों को खुला छोड़ा था।

by aditi | May 5, 2025 | बॉलीवुड
Raid 2 Box Office Collection Day 5: रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह क्राइम थ्रिलर भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है, जिसका उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपने आखिरी आयकर छापे के बाद राजस्थान के भोज में तबादला हो जाता है। सुपरस्टार अजय देवगन की ये मूवी अब वर्किंग डे में आ पहुंची है। जहां इस मूवी की कमाई का भविष्य तय हो रहा है। तो चलिए आपको बताते है कि पांचवे दिन रेड 2 ने कितनी कमाई की और अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है।
रेड 2 का पहला सोमवार
टी-सीरीज के बैनर तले बनी रेड 2 ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड सीक्वल ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन क्राइम थ्रिलर ने 12.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

मूवी की कुल कमाई
ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई को जोड़ा जाए तो पहले दिन से लेकर पांचवे दिन के आंकड़े 79 करोड़ रुपये में दर्ज किए गए है। रेड 2 से फिल्म निर्माता राज कुमार गुप्ता छह साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। गुप्ता ने पिछली बार अर्जुन कपूर की 2019 में रिलीज़ हुई इंडियाज मोस्ट वांटेड का निर्देशन किया था।

फिल्म की कहानी
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका में हैं। तो वहीं वाणी कपूर उनकी पत्नी मालिनी पटनायक की भूमिका में हैं। दूसरे अभिनेता रितेश देशमुख एक भ्रष्ट राजनेता मनोहर धनखड़ उर्फ दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा में सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक भी हैं।