Arijit Singh ने परिवार के बिजनेस में बढ़ाया हाथ, आम लोगों के लिए खोला बेहद सस्ता होटल

Arijit Singh ने परिवार के बिजनेस में बढ़ाया हाथ, आम लोगों के लिए खोला बेहद सस्ता होटल

Arijit Singh Hotel: अरिजीत सिंह जो अपनी मधुर आवाज और सादगी के लिए जाने जाते हैं। सिंगर इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जियागंज में एक रेस्तरां शुरू किया है, जिसका नाम ‘हेशेल’ है।

यह कोई नया होटल या रेस्तरां (arijit singh hotel heshel)  नहीं है, बल्कि यह उनके परिवार का पुराना पारिवारिक व्यवसाय है, जिसे उनके पिता गुरदयाल सिंह लंबे समय से चला रहे हैं। अरिजीत अब इस रेस्तरां की देखभाल में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस रेस्तरां की खासियत यह है कि यहां बेहद किफायती दामों पर स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना मिलता है।

अरिजीत सिंह का होटल

अरिजीत (Arijit Singh Hotel) के बारे में हर कोई जानता है कि वो कई भलाई के काम भी करते हैं और हाल ही में अपना होटल खोलकर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक आदमी इस रेस्टोरेंट में मात्र 40 रुपये में पेट भर खाना खा सकता है। बता दें, इस रेस्तरां का मुख्य उद्देश्य कमाई करना नहीं, बल्कि आम लोगों को सस्ते दामों पर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। यह समाजसेवा और इंसानियत की भावना को दर्शाता है।

 


पोस्टपोन किया कॉन्सर्ट

बता दें, भारत और पाक के तनाव के चलते सिंगर ने बीते दिनों अपना अबू धाबी में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया। यह शो 9 मई को यास द्वीप के एतिहाद एरिना में होने वाला था। इस दौरान सिंगर ने सभी लोगों के पैसे लौटाने का भी वादा किया।

सिंगर की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘हम आयोजकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. सभी खरीदे गए टिकट नई तारीख तक वैध रहेंगे, या आप 12 मई 2025 (सोमवार) से शुरू होने वाले सात दिन के भीतर पैसे वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं. आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. हम जल्द ही आपके साथ कभी न भूलने वाली यादें बनाने के लिए तैयार हैं।

 

 

 

 

कभी पाकिस्तान की बहू बनी थी ये हिंदुस्तानी हसीनाएं, कुछ का हुआ तलाक तो कुछ अभी भी है बेगम

कभी पाकिस्तान की बहू बनी थी ये हिंदुस्तानी हसीनाएं, कुछ का हुआ तलाक तो कुछ अभी भी है बेगम

Popular Celebs Who Divorced Their Pakistani Spouses: भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक आदान-प्रदान का इतिहास रहा है, जिसमें कई भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी पुरुषों से विवाह भी किया है। हालांकि, इस वक्त दोनों देशों के रिश्तों में दरार आई हुई है। इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का माहौल है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के कई शहरों को निशाना बनाया। हालांकि, भारतीय सेना ने उनके हमले की सारी कोशिशें नाकाम कर दी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे इस पड़ोसी देश में इंडिया की कई एक्ट्रेसेज ने शादी रचाई है। हालांकि, यह बात अलग है कि जो-जो एक्ट्रेसेज पाक की बहू बनीं थी इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाईय। आइए जानते हैं किस-किस ने रचाई थी शादी।

रीना रॉय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय का नाम शामिल है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि रीना की पहली शादी पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहसिन खान से हुई थी। उन्होंने मोहसिन खान से शादी करने के लिए फिल्म उद्योग छोड़ने का फैसला किया। खबरों की मानें तो रीना रॉय ने मोहसिन से शादी के लिए अपना धर्म भी बदला था और वो पाकिस्तान जाकर रहने लगी थी। दोनों एक बच्चें के पेरेंट्स भी बने थे।  हालांकि, बाद में इस कपल का तलाक हो गया था।

सानिया मिर्जा

पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का भी नाम इस लिस्ट में है। सानिया ने साल 2010 पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स भी बने, लेकिन कुछ साल ही में दोनों का रिश्ता बिगड़ने लगा और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद शोएब ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया।

नोनिता लाल

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के गोल्फर फैसल कुरैशी की बात करें तो उन्होंने अपना निकाह हिंदुस्तान की नोनिता लाल से किया था। दरअसल दोनों की मुलाकात इस्लामाबाद के गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी।

रीता लुथरा

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने भारत की रीता लुथरा के साथ शादी कर ली थी। जहीर अब्बास कि दूसरी शादी थी। जानकारी के मुताबिक यह जोड़ा कराची में रहता हैं. समीना अपना इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस चलाती हैं।

 

 

 

 

 

 

Ravi Mohan गर्लफ्रेंड केनिशा के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Ravi Mohan गर्लफ्रेंड केनिशा के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Jayam Ravi Girlfriend Kenishaa Francis:  तमिल अभिनेता रवि मोहन, जिन्हें पहले जयम रवि के नाम से जाना जाता है। पिछले काफी समय से एक्टर अपने निजी जीवन को लेकर चर्ता में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी वाइफ आरती से अलग होने का एलान किया था, जिसके बाद उनके चाहने वाले काफी हैरान हुए थे। वहीं अब अभिनेता का तलाक के पीछे की वजह सामने आई है। दरअसल, एक्टर को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है।

कौन है रवि मोहन की गर्लफ्रेंड

रवि मोहन (Ravi Mohan) को सिंगर केनिशा फ्रांसिस (Kenishaa Francis) के साथ चेन्नई में निर्माता इशारी गणेश की बेटी की शादी में एक साथ देखा गया। इस मौके पर इस कपल को मैचिंग आउटफिट में देखा गया।  जहां अभिनेता पारंपरिक शर्ट और धोती में नजर आए, वहीं केनिशा ने बॉर्डर पर कढ़ाई वाली सुनहरे रंग की साड़ी में खूबसूरत दिखी।

दोनों के बीच अफेयर्स की चर्चाएं तेज

पिछले साल अभिनेता रवि मोहन और गायिका केनिशा फ्रांसिस ने अपने रिश्तों को लेकर कहा था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की इस शादी समारोह में उपस्थिति ने फिर से इनके रिश्तों को लेकर अफवाहों को हवा दे दी है।

सितंबर में पत्नी से हुए थे अलग

रवि मोहन (Ravi Mohan) ने साल 2009 में एक्स वाइफ आरती (Aarthi)  से शादी की थी। आरती फिल्म निर्माता सुजाता विजयकुमार की बेटी हैं। इस कपल के बेटे भी है, जिनका नाम आरव और अयान। हालांकि, 2024 में रवि और आरती ने अलग होने का फैसला किया और रवि ने तलाक के लिए अर्जी दायर की।  इस फैसले के बाद अभिनेता ने अपना नाम जयम रवि से रवि मोहन कर लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी बदल दिया था और कहा था कि उनकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो रहा है।

 

 

 

 

Kashmir से ताल्लुक रखते हैं ये सितारे, एक का तो परिवार आज भी वहीं रह रहा है

Kashmir से ताल्लुक रखते हैं ये सितारे, एक का तो परिवार आज भी वहीं रह रहा है

Bollywood Actors Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर जिसे अक्सर “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है, लेकिन इन दिनों ये धरती युद्ध का मैदान बनी हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई मासूम पर्यटकों की जान ली गई। ऐसे में पाक और भारत की और से लगातार हमला हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते है कि इस खूबसूरत जगह से कई फिल्मी सितारों ताल्लुक रखते हैं।  इनमें से कुछ सितारे कश्मीर में जन्मे और पले-बढ़े हैं, जबकि कुछ का पारिवारिक ताल्लुक इस क्षेत्र से है। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।

अनुपम खेर (Anupam Kher)

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित हैं, जिनका जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था, लेकिन उनका पारिवारिक ताल्लुक कश्मीर से है। वे एक मध्यमवर्गीय कश्मीरी परिवार से आते हैं। अभिनेता की मां और भाई आज भी कश्मीर में ही रह रहे हैं।

हिना खान (Hina Khan)

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं और अपनी पढ़ाई के लिए लखनऊ और दिल्ली चली गईं।

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा का जन्म 11 जनवरी 1992 को मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी मां कश्मीरी हैं और पिता जम्मू से हैं, जिससे उनका गहरा ताल्लुक जम्मू-कश्मीर से है।

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu)

सैफ अली खान के जीजा कुणाल खेमू का जन्म 25 मई 1983 को श्रीनगर में एक अभिनय परिवार में हुआ। उनके पिता रवि खेमू और मां ज्योति खेमू दोनों अभिनेता थे। 1990 में कश्मीर में अशांति के कारण उनका परिवार मुंबई चला गया।

मोहित रैना (Mohit Raina)

मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ। उनका परिवार जम्मू-कश्मीर से है।

संजय सूरी (Sanjay Suri)

संजय सूरी का जन्म 6 अप्रैल 1971 को श्रीनगर में हुआ। वे 19 साल की उम्र तक श्रीनगर में रहे, लेकिन 1990 में उनके पिता की आतंकी हमले में हत्या के बाद उनका परिवार दिल्ली चला गया।

 

 

 

 

 

Moushumi Chatterjee ने सालों बाद जाहिर किया बेटी की मौत का दुख, बोलीं- ‘मुर्दाघर में पड़ा रहा शव’

Moushumi Chatterjee ने सालों बाद जाहिर किया बेटी की मौत का दुख, बोलीं- ‘मुर्दाघर में पड़ा रहा शव’

Moushumi Chatterjee Daughter: भारतीय अभिनेत्री मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) जिन्होंने हिंदी और बंगाली सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह अपने दमदार अभिनय, बेबाक व्यक्तित्व और 1970-80 के दशक की हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अब एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आई है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कुछ साल पहले उनकी बेटी का निधन हो गया था लेकिन, निधन के बाद उनकी बेटी ने जो सहा, उसे याद करके वो आज भी सहम जाती हैं।

बेटी के निधन को लेकर एक्ट्रेस का खुलासा

मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee ) ने नयनदीप रक्षित के इंटरव्यू में बताया है कि कैसे बेटी के निधन के बाद उनके शव को मुर्दाघर में रखा गया था। एक्ट्रेस की बेटी पायल का निधन साल 2019 में हुआ था। वह टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2018 से कोमा में थीं और दिसंबर 2019 में महज 45 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

अस्पताल में बिल न चुकाने का विवाद

मौसमी ने बताया कि पायल की मृत्यु के बाद उनके शव को मुर्दाघर में रखा गया था, क्योंकि उनके ससुराल वालों (पायल के पति डिकी सिन्हा और उनके परिवार) ने अस्पताल का बिल नहीं चुकाया था।

ससुराल वालों पर इल्जाम

मौसमी ने पायल के पति डिकी सिन्हा और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पायल का इलाज नहीं करवाया गया। इसके अलावा उन्हें अपनी बीमार बेटी से मिलने पर भी रोक लगाई।

कानूनी लड़ाई

मौसमी ने 2018 में बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। ताकि पायल की गार्जियनशिप उन्हें मिल सके, क्योंकि वह कोमा में थीं। इस दौरान उन्हें अपनी बेटी से मिलने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, जिसे उन्होंने “यातना” बताया।

पति जयंत मुखर्जी का दुख

मौसमी ने अपने पति जयंत मुखर्जी के भावनात्मक दर्द को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जयंत रात में जागकर रोते थे और पायल के निधन का गम उनके परिवार के लिए अब भी ताजा है। मौसमी ने कहा, “यह खालीपन हमेशा रहेगा।

हालिया प्रोजेक्ट्स और वापसी

मौसमी चटर्जी ने हाल ही में बंगाली सिनेमा में वापसी की है। उनकी नई बंगाली फिल्म आरी (Aarii) रिलीज हुई, जिसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू दिए। यह फिल्म उनकी बॉलीवुड में आखिरी फिल्म पीकू (2015) के बाद उनकी वापसी का हिस्सा थी, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की भाभी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह 2016 की बंगाली क्राइम थ्रिलर शेष संबाद में भी नजर आई थीं।

 

 

Operation Sindoor:  जिस देश बहू बनना चाहती थी ये एक्ट्रेस, अब उसके खिलाफ उठाई बंदूक

Operation Sindoor: जिस देश बहू बनना चाहती थी ये एक्ट्रेस, अब उसके खिलाफ उठाई बंदूक

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने फनी अंदाज के लिए मशहूर रहती हैं। पिछले काफी समय से राखी मुंबई की सकड़ों पर नजर नहीं आ रही हैं। खबर है कि वह अब दुबई जा बसी है। बीते दिनों खबर आई थी कि वह पाकिस्तान की बहू बनने वाली हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला। एक्ट्रेस ने पड़ोसी देश के खिलाफ बंदूक उठाई है।

 राखी सावंत का वीडियो

राखी ने अब एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राख सावंत (Rakhi Sawant Video)  को बंदूक हाथ में लिए मिलिट्री की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। राखी ने पोस्ट में लिखा- ऑपरेश सिदूंर। राखी सावंत ने उठाई पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

डोडी खान से करने वाली थी शादी ?

बता दें कि कुछ दिन पहले ने अपनी तीसरी शादी को लेकर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान के प्यार में हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था- ‘हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हमारी लव मैरिज होगी। हालांकि, डोडी खान ने राखी सावंत से शादी करने से इंकार कर दिया था।

मुफ्ती अब्दुल कवी को लेकर कही थी ये बात

इसके बाद राखी ने कहा कि वो पाकिस्तानी मुफ्ती अब्दुल कवी (Mufti Abdul Qavi) संग निकाह करेंगी। राखी ने कहा था कि वो मुफ्ती अब्दुल कवी से निकाह करेंगी लेकिन उनकी कुछ शर्ते हैं। उनके ऊपर 6-7 करोड़ का कर्ज है, जिसे मुफ्ती अब्दुल कवी को चुकाना होगा। मुफ्ती अब्दुल कवी ने भी शादी के लिए हां कर दिया था। हालांकि, बाद में ये मामला दब गया।