Tom Cruise की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब होगी रिलीज
Mission Impossible 8: टॉम क्रूज की फिल्मों को पसंद करने वालों की संख्या जितनी विदेशों में है, उतनी ही इंडिया में भी है। मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग (Mission: Impossible – The Final Reckoning) हॉलीवुड की प्रतिष्ठित एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल की आठवीं और अंतिम फिल्म है।
यह फिल्म टॉम क्रूज की इस लोकप्रिय सीरीज का एक भव्य समापन होने की उम्मीद है, जो 1996 में शुरू हुई थी। पांच महीने पहले जब पैरामाउंट पिक्चर ने टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल-8’ का फाइनल चैप्टर का टीजर रिलीज किया था, तभी से दर्शक इस फिल्म की थिएटर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
इंडिया में पहले रिलीज होगी मिशन इम्पॉसिबल 8
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि अमेरिकन स्पाई थ्रिलर फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग का आठवां पार्ट पहले भारत में रिलीज होगा। इस हॉलीवुड फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर पैरामाउंट पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले इस फिल्म से टॉम क्रूज का एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया है।
जानें कब रिलीज होगी मूवी
इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि पहले ये फिल्म इंडिया में 23 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये प्रीपोन हो गई है। पैरामाउंट पिक्चर्स ने कैप्शन में लिखा, “मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग अब इंडिया में पहले आ रही है। इस फिल्म की न्यू रिलीज डेट 17 मई है”।
इन भाषाओं में रिलीज होगी मिशन इम्पॉसिबल-8
मिशन इम्पॉसिबल 8 को इंडिया में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया और इस फिल्म का लेखक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और एरिक जेंडरसन है। निर्माता की बात करें तो पैरामाउंट पिक्चर्स, स्काईडांस, और टॉम क्रूज प्रोडक्शन ने किया है।
एक और रिकॉर्ड बनाने को तैयार हुई RRR, तीन साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
RRR: एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ को तीन साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी जब ये मूवी टीवी पर देखी जाती है तो फैंस पहले दिन की तरह की केजी होते हैं। इस मूवी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब एक बार फिर आरआरआर की उपलब्धि में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है।
क्या है वो नई उपलब्धि
राजामौली की ‘आरआरआर’ अब लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में दिखाई जाएगी। यहां फिल्म का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके लिए आरआरआर की टीम लंदन रवाना हो गई है। आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर जीतने वाले संगीतकार एमएम कीरवानी आज रात में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ ‘आरआरआर’ का साउंडट्रैक लाइव प्रस्तुत करेंगे।

महेश बाबू भी होंगे शामिल
सुपरस्टार महेश बाबू भी इस दौरान आरआरआर की टीम के साथ लंदन में मौजूद रहेंगे और इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। बता दें, महेश बाबू एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगे। मौजूदा वक्त में फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और ओडिशा में हुई थी।

‘एसएसएमबी 29’ में पहली बार महेश बाबू एसएस राजामौली के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। काफी समय के बाद पीसी इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।
आरआरआर की कमाई
बता दें, राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस मूवी का बजट 550 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,387 करोड़ रुपये (RRR movie total collection) का कलेक्शन किया था। राजामौली ने साल 2018 में RRR की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को भारत में करीब 9 हजार स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए थे। आलिया का इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू हुआ था।
Harshvardhan Rane ने पाक एक्ट्रेस Mawra Hocane संग काम करने से किया इंनकार
Harshvardhan Rane Post: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर दोनों देशों की आम जनता से लेकर नेता और फिल्मी सितारों सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। एक देश दूसरे देश पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। हालांकि, यह पूरी दुनिया को पता है कि इसकी शुरुआत पाकिस्तान (Pakistan) ने की थी और भारत उनका मुंहतोड़ जवाब देता नजर आया।
बीते दिनों कई पाक सितारों ने भारत को अपना गुस्सा जाहिर किया था। वहीं अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ फिल्म सनम तेरी कसम में का काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane Bollywood Film) ने भारत के खिलाफ की गई ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की, जिसका जवाब अब हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane Post) ने दिया है।
मावरा को लेकर क्या बोले हर्षवर्धन
पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने भारत को ‘कायरतापूर्ण बताया था। इसपर अभिनेता ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हालांकि मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने ‘सनम तेरी कसम’ भाग 2 का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक इनकार करने का निर्णय लिया है। अगर पुराने कलाकारों को दोबारा लिया जाता है तो।”

उन्होंने लिखा,”मैं इस देश,उस देश, केन्या और यहां तक कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी के द्वारा मेरे देश के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी अक्षम्य है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर हावी नहीं होने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देश के बारे में अपमानजनक, घृणित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।”
‘सनम तेरी कसम’ कब हुई थी रिलीज
India-Pakistan के तनाव के बीच सिंगर विशाल मिश्रा ने तुर्की को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है
Vishal Mishra Announcement: भारत और पाकिस्तान के बीच रोजाना तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पूरा देश भारतीय सेना के सपोर्ट में उतरा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स भी देश की सेना का समर्थन कर रहे हैं और पाकिस्तान की नापाक हरकत के लिए उसकी आलोचना भी कर रहे हैं।
बीते दिन खबर आई थी कि पाकिस्तान की मदद तुर्की कर रहा है। वो देश पाक को ड्रोन दे रहा है, जिसे पाक हर रात भारत पर हमला कर रहा है। अब ऐसे में मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा ने तुर्की और अजरबैजान के पाकिस्तान को सपोर्ट करने पर प्रतिक्रिया दी। सिंगर ने घोषणा की कि वह अब तुर्की और अजरबैजान में म्यूजिक कॉन्सर्ट नहीं करेंगे।
कभी भी कोई कार्यक्रम नहीं करेंगे विशाल
विशाल मिश्रा ने ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, कभी भी तुर्की और अजरबैजान नहीं जा रहा हूं। कोई फुर्सत नहीं, कोई संगीत कार्यक्रम नहीं! मेरे शब्दों को याद रखना! कभी नहीं!’ वह अपने देश के साथ खड़े रहेंगे।
श्रेया घोषाल ने भी लिया बड़ा फैसला
विशाल के अलावा सिंगर श्रेया घोषाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे फैंस, भारी मन से, मैं यह बताना चाहती हूं कि मुंबई में कॉन्सर्ट, हमारे देश में मौजूदा घटनाओं के कारण स्थगित किया जा रहा है। एक कलाकार और एक नागरिक के रूप में, मैं इस समय राष्ट्र के साथ खड़े होने की गहरी जिम्मेदारी महसूस करती हूं।”
View this post on Instagram
बता दें, शो सिर्फ पोस्टपोन हुआ है कैंसिल नहीं हुआ है श्रेया घोषाल ने ये भी भरोसा दिलाया कि शो सिर्फ टला है, रद्द नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैं वादा करती हूं कि यह शो कैंसिल नहीं हुआ है, सिर्फ टाला गया है। हम बहुत जल्द फिर मिलेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत और एकजुट होकर। नई तारीख जल्द ही बताई जाएगी और जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, वे उसी टिकट के साथ नए शो में शामिल हो सकेंगे। हमारे टिकटिंग पार्टनर BookMyShow सभी टिकट होल्डर्स से संपर्क करेंगे और आगे की जानकारी देंगे। समझने और सपोर्ट करने के लिए आप सभी को मैं दिल से धन्यवाद कहती हूं। तब तक, सुरक्षित रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।
IND-PAK Conflict: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दो देशों की जंग के बीच उठाया ये कदम, जानें क्यों
IND-PAK Conflict: इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई है। दोनों देशों के बीच रात भर हमले हो रहे हैं। हालांकि, इसकी शुरुआत हमेशा की तरह पाकिस्तान ने की है और भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ रखा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग शांति की मांग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी शांति की अपील की है और इससे जुड़ी एक पिटीशन साइन भी की है।
सोनी राजदान ने क्या कदम उठाया?
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को रोकें। वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए बताया कि यह शांति स्थापित के लिए है, जिस पिटीशन पर हस्ताक्षर करें, जिसका लिंक बायो में है।
View this post on Instagram
क्या है इस पिटीशन का उद्देश्य
याचिका का मुख्य उद्देश्य है दोनों देशों के बीच तनाव को रोकना, जिसके लिए कई याचिकाकर्ता हस्ताक्षर कर चुके हैं। अभी तक इस पर 4431 हस्ताक्षर आ चुके हैं। हालांकि, इस पोस्ट पर लोग कमेंट नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन बंद किए हुए हैं।
सोनी राजदान का करियर
उन्होंने 1981 में फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से डेब्यू किया, जो अपने समय की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। इसके बाद उन्होंने सारांश (1984), मंडी, मंडी मर्डर केस, राज, नाम और नजर जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।





