Ranbir Kapoor की रामायण में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, अभिनेता Yash संग शुरू की शूटिंग

Ranbir Kapoor की रामायण में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, अभिनेता Yash संग शुरू की शूटिंग

Ranbir Kapoor Film Ramayan:  रणबीर कपूर  (Ranbir Kapoor) की आगामी फिल्म रामायण, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह फिल्म प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसे दो भागों में रिलीज करने की योजना है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

रामायण में इस एक्ट्रेस की एंट्री

दरअसल, रामायण में कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में साउथ अभिनेता यश रावण के किरदार में होने वाले हैं। ऐसे में अब उनकी पत्नी का किरदार मंदोदरी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल निभाने वाली हैं। कथित तौर पर उन्हें नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी की भूमिका के लिए कास्ट किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका लुक टेस्ट भी पूरा हो चुका है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक काजल अग्रवाल ने पिछले हफ्ते अपना लुक टेस्ट दिया है और वह मंदोदरी के किरदार के लिए एकदम फिट बैठ रही हैं। हालांकि मेकर्स ने काजल अग्रवाल को लेकर कोई भी खुलासा या कंफर्मेशन नहीं दिया है

रिलीज डेट और दो भागों की पुष्टि

  • आधिकारिक घोषणा: 6 नवंबर 2024 को फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (प्राइम फोकस स्टूडियोज के ग्लोबल सीईओ) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की कि रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दीवाली 2026 को रिलीज होगा और दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज होगा।

कास्ट और किरदार

  • रणबीर कपूर: भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर ने हाल ही में जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (8 दिसंबर 2024) में कहा कि यह उनके लिए एक “अत्यंत संतुष्टिदायक अवसर” है, और उन्होंने पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है।
  • साई पल्लवी: माता सीता की भूमिका में हैं। सेट से उनकी और रणबीर की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं।
  • यश: रावण का किरदार निभा रहे हैं और वह इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता भी हैं। यश ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि रावण का किरदार उनके लिए सबसे रोमांचक है, और वह इसे एक नए दृष्टिकोण से पेश करना चाहते हैं।
  • सनी देओल: हनुमान की भूमिका में हैं। वह 2025 के मध्य में शूटिंग शुरू करेंगे।
  • लारा दत्ता: रानी कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं।
  • अरुण गोविल: राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। वह पहले रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • रवि दुबे: लक्ष्मण की भूमिका में अपनी बॉलीवुड शुरुआत कर रहे हैं।

 

 

 

शुरू हुआ 78वां Cannes Film Festival, रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं सितारें

शुरू हुआ 78वां Cannes Film Festival, रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं सितारें

Cannes 2025:  दुनिया की सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2024 के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 पर सबकी नजरें हैं। जो 13 मई से शुरू हो रहा है। इस साल 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल होगा। हर साल ये फेस्टिवल मई में शुरू होता है और करीब 11 दिनों तक चलता है। आइए जानते हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब तक कौन-कौन पहुंचा है।

रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं सितारें

कान्स में इस साल कई भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाली हैं।  सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। फेस्टिवल में पहुंचकर सबसे पहली तस्वीरें उन्हीं की क्लिक हुईं।  बता दें,  अभिनेता और निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर से सम्मानित किया जाएगा।

जूरी बनीं पायल कपाड़िया

एक्ट्रेस पायल कपाड़िया इस साल कान्स में बतौर जूरी हिस्सा ले रही हैं, जिसके चलते वह रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान वे जूलियट बिनोचे, जेरेमी स्ट्रॉन्ग, हैले बेरी, अल्बा रोहरवाचेर, डियूडो हमादी, कार्लोस रेगडास जैसे सितारों के साथ पोज देती नजर आईं।

आलिया भट्ट भी करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा  इस साल भारत की ओर से 5 फिल्में दिखाई जाएंगी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी सिनेमा की विविधता को दर्शाने जा रही हैं। ये फिल्में हैं ‘होमबाउंड’, ‘अरनयेर दिन रात्रि’ (1970), ‘चरक’ ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले’।

alia bhatt

alia bhatt

कैसे हुई थी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

इसकी शुरुआत साल 1946 में हुई थी। इस समारोह में साल की सबसे बेहतरीन फिल्म का का चयन किया जाता है। ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival 2025) को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर इतने बड़े इवेंट में क्या होता है। कई लोग इसके वाकिफ है और कई लोगों को नहीं मालूम है। ये इवेंट अपने शानदार आयोजनों के लिए फेमस है। यहां हर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता अपनी फिल्म और फैशन का प्रदर्शन करते हैं। यहां फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्या अवॉर्ड मिलता है?

बता दें, इस फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म को पाम डिओर (Palm D’or) अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। साल 1955 में फिल्म कमेटी ने पाम डिओर अवॉर्ड लॉन्च किया था और 1964 को इसे ग्रैंड प्रिक्स ने रिप्लेस कर दिया था। हालांकि, 1975 से फिर पाम डिओर अवॉर्ड दिया जाने लगा था और यह अवॉर्ड 18 कैरेट गोल्ड और एमराल्ड कट डायमंड से तैयार होता है।

 

 

 

 

Anushka Sharma-Virat Kholi ने प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, सादगी ने जीता फैंस का दिल

Anushka Sharma-Virat Kholi ने प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, सादगी ने जीता फैंस का दिल

Anushka Sharma- Virat Kholi:  अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति और क्रिकेटर विराट कोहली  ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान  किया था। इस घोषणा के बाद “विरुष्का” अब  वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में जा पहुंचे है। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो भी सामने आई है।

क्या वह खुश हैं

“विरुष्का” का महाराज से बातचीत करने वाला भी वीडियो सामने आया है, जिसमे प्रेमानंद महाराज जी ने पूछा कि क्या वह खुश हैं, तो दोनों ने मुस्कुराते हुए हामी भरी। साथ ही महाराजा जी ने उन्हें जिंदगी और भक्ति के बारे में समझाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सादगी में दिखे ‘विरुष्का’

इस मौके पर ये कपल बिना किसी तामझाम के साधारण से कपड़ों में नजर आया और सादगी के साथ संस्कार दिखा दिल जीत गए। विराट सी ग्रीन कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहनकर यहां आए। इस पर उन्होंने चश्मा लगाया था।

अनुष्का ने बेज कलर का सूट सेट पहना था, जिसकी वी नेकलाइन को ब्लैक थ्रेड से कढ़ाई करके हाइलाइट किया। तो बाकी के सूट पर फूलों की बेल वाला पैटर्न बना है।

 आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का

कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। दोनों सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े नौ बजे वहां से निकले। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें।

अनुष्का शर्मा का सवाल: बाबा क्या नाम जप से हो जाएगा?

संत प्रेमानंद: पूरा। ये हम अपने जीवन का अनुभव बताते हैं। सांखयोग, अष्टांगयोग, कर्मयोग और भक्तियोग, चारों योगों में प्रवेश रहा है। स्वयं भगवान शंकर से बढ़कर तो कोई ज्ञानी नहीं है। सनकादि से बढ़कर कोई ज्ञानी नहीं है। सनकादि ‘हरिशरणम, हरिशरणम’ हमेशा जपते रहते हैं। भगवान शिव राम राम राम राम जपते रहते हैं। हम वृंदावनवासी प्रिया प्रितम के उपासी राधा राधा जपते हैं। जो राम में रा है और जो धा है वो रस देने वाली वस्तु है। हमारी तार्किक बुद्धि रही है श्रद्धालु बुद्धि नहीं रही है। तो अगर आप राधा राधा जपते हो तो इसी जन्म में भगवत की प्राप्ति होगी।

हमारी आखिरी सांस अगर राधा कहती है तो सीधे श्री जी की प्राप्ति, भगवान की प्राप्ति हो जाएगी। इसमें कोई संशय नहीं और किसी साधन की कोई आवश्यकता नहीं। अगर आप राधा लिख रहे हो तो मन भागेगा नहीं। तो चाहे 10 बार लिखो या 100 बार लिखो, लेकिन एक अभ्यास बनाओ। कुछ समय शांति से स्नान आदि करके राधा-राधा लिखें और फिर उसी का चिंतन भी करें। इसे अपना जीवन बना लें फिर आप परिणाम खुद देख लेना। कोई घाटे का सौदा तो है नहीं। ठीक है।

 

 

 

 

 

Priyanka Chopra ने पार्क में मनाया मदर्स डे, निक जोनस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka Chopra ने पार्क में मनाया मदर्स डे, निक जोनस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka Chopra and Nick Jonas New Photos:  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त एक-दूसरे के साथ अपना स्पेशल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में ये कपल मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आया था। अब निक जोनस ने पीसी और अपनी बेटी संग कुछ शानदार फोटोज साझा की है। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का मदर्स डे सेलिब्रेशन

निक जोनस ने मदर्स डे (Mother’s Day 2025) के मौके पर प्रियंका और उनकी बेटी मालती के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इनमें प्रियंका अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं। निक ने प्रियंका की मां के तौर पर उनकी तारीफ की और उनके बॉन्ड को सेलिब्रेट किया।

पार्क में मनाया जश्न

पीसी और निक ने बेटी मालती के साथ न्यूयॉर्क (New York) के एक शानदार पार्क में बेहद सादगी से मदर्स डे का  जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। बता दें, ये कपल न्यूयॉर्क में रहते हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘पार्क में मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ मदर्स डे।’

प्रियंका का कैजुअल लुक

इस खास मौके पर प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोर्ड दिखा, जिस पर हैप्पी मदर्स लिखा था और उनकी गोद में बेटी मालती मैरी नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।

 

एक और फोटो में मालती जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में पापा निक बैठे हैं। पास में ही पालतू डॉग भी है। सभी ने पार्क में पिकनिक मनाई।

 

 

Cannes 2025: आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर होगा डेब्यू, जानिए कौन कौन होगा शामिल

Cannes 2025: आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर होगा डेब्यू, जानिए कौन कौन होगा शामिल

Cannes 2025:  आलिया भट्ट 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बता दें, साल 2023 में आलिया ने पहले मेट गाला और पेरिस फैशन वीक 2024 में अपनी शानदार उपस्थिति से वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी थी। अब कान्स की बारी है, जिसमें वह छाने को तैयार हैं।

कान्स 2025 में आलिया भट्ट की भूमिका

आलिया भट्ट कान्स 2025 में लॉरियल पेरिस (L’Oréal Paris) की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर चलेंगी। यह ब्रांड 28 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा हुआ है और इस बार इसका थीम है “लाइट्स, ब्यूटी, एंड एक्शन” (Lights, Beauty, and Action)। आलिया 13 मई को उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) और 14 मई को रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

alia bhatt

कान्स को लेकर आलिया की खुशी

आलिया ने अपनी पहली कान्स उपस्थिति के बारे में कहा, “पहली बार का अनुभव हमेशा खास होता है और मैं इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह सिनेमा और आत्म-अभिव्यक्ति का एक प्रतिष्ठित उत्सव है।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए सुंदरता का मतलब है व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य को सेलिब्रेट करना।

Cannes 2025 alia

Cannes 2025 alia

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

बता दें, इस रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, ईवा लॉन्गोरिया, जेन फोंडा, और सिमोन एश्ले जैसी हस्तियां भी लॉरियल के इवेंट में शामिल होंगी। बता दें, इस बार 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है। यह 13 मई से 24 मई, 2025 तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित होगा। इस साल फ्रांसीसी अभिनेत्री जूलियट बिनोश जूरी प्रेसिडेंट होंगी, जो पिछले साल की जूरी प्रेसिडेंट ग्रेटा गर्विग की जगह लेंगी।

कान्स में बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट

इस बार आलिया के अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, नितांशी गोयल, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा भी अपनी फिल्म “होमबाउंड” के प्रीमियर के लिए कान्स में मौजूद होंगे।

 

 

 

Kylie Jenner  ने बॉयफ्रेंड को किया था मेट गाला के लिए रेड्डी,  टिमोथी चालमेट ने शेयर की खास तस्वीर

Kylie Jenner ने बॉयफ्रेंड को किया था मेट गाला के लिए रेड्डी, टिमोथी चालमेट ने शेयर की खास तस्वीर

Kylie Jenner New Boyfriend:  काइली जेनर (Kylie Jenner) एक अमेरिकी मॉडल, बिजनेसवुमन, और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो कार्दशियन-जेनर परिवार का हिस्सा हैं। वह रियलिटी टीवी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स (2007-2021) और द कार्दशियन्स (2022 से हुलु पर) के जरिए मशहूर हुईं। इसके अलावा, वह अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की संस्थापक और मालिक हैं, जो उनकी लिप किट्स के लिए जानी जाती है।

हाल ही में काइली मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर नजर आई थी। ये फैशन नाइट उनके लिए बेहद खास रही, क्योंकि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुई।अब काइली  के बॉयफ्रेंड ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर उन्होंने काइली को थैक्स कहा।

टिमोथी चालमेट का पोस्ट 

टिमोथी चालमेट ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- “टीमवर्क। मिस के, आपको काम पर रखा गया है।  “भाई टॉम फोर्ड में 70वें डेविड डि डोनाटेलो पुरस्कार को शानदार तरीके से लेते हुए। हमेशा की तरह गर्व है।”

मेट गाला में काइली की चर्चा

  • काइली जेनर ने मेट गाला 2025 में फेरागामो (Ferragamo) के डिजाइनर मैक्सिमिलियन डेविस के साथ अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस इवेंट को “WHAT A NIGHTTT” कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MarianaPosada (@marianaposadam_)

  • हालांकि, इस इवेंट में उनकी हील्स उनके पैरों में फंस गई थीं, जिसे निकालने के लिए उनकी टीम को वॉटर स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा। काइली ने इस दर्दनाक अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें वह दर्द से चीखती दिखीं। बाद में उन्होंने अपने पैरों की फोटो शेयर कर कैप्शन दिया, “ये ठीक हैं।” इन हील्स की कीमत 700 यूरो बताई गई। बता दें, काइली ने फिटेड ब्लैक शिआपरेली गाउन में सबको चौंका दिया और बताया कि उन्होंने रात के लिए खुद ही अपने बाल और मेकअप किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेकअप मेरे द्वारा किया गया।”