War 2 Teaser देख लोगों ने उड़ाए पैसे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

War 2 Teaser देख लोगों ने उड़ाए पैसे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

War 2 Video: बॉलीवुड पर्दे पर एक बार फिर एक्शन-थ्रिलर फिल्म लौट रही है, जो यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की छठी कड़ी है, जिसका नाम है वॉर 2 (War 2)। यह साल 2019 की सुपरहिट फिल्म War का सीक्वल है। फिल्म में ऋतिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में वापसी कर रहे हैं, और उनके साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा जैसी फिल्म बनाई है।

वॉर 2 का टीजर 

वॉर 2 में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ दिख रहे हैं। इस टीजर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है और हर कोई वॉर 2 देखने के लिए एक्साइटेड हो गया है। फैंस का कहना है कि वॉर 2 न केवल बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि थिएटर में पड़ा दर्शकों का सूखा भी दूर कर देगी।

लोगों ने की पैसों की बारिश

वॉर 2 टीजर के की स्पेशल स्क्रीनिंग कुछ थिएटर में भी की थी, जिससे सामने आए वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में फैंस ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के ऊपर पैसे उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

कब रिलीज होगी फिल्म 

फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड के साथ मेल खाती है। यह रणनीतिक रिलीज डेट इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा प्रभाव डालने में मदद कर सकती है। फिल्म में मेजर कबीर धालीवाल एक खतरनाक और गुमनाम दुश्मन को खत्म करने के मिशन पर है। इस मिशन के दौरान उसे अपनी नैतिकता पर सवाल उठाने पड़ते हैं।

जूनियर एनटीआर का किरदार, वीरेंद्र रघुनाथ, एक दमदार और जटिल खलनायक है, जो कबीर के सामने एक बड़ी चुनौती पेश करेगा। कहानी में ग्लोब-ट्रॉटिंग जासूसी, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और ड्रामा का मिश्रण होगा। यह फिल्म टाइगर 3 के मिड-क्रेडिट सीन से जुड़ी है, जिसमें कबीर की वापसी का टीजर दिखाया गया था।

Hera Pheri 3 से बाहर होने पर परेश रावल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अक्षय संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 से बाहर होने पर परेश रावल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अक्षय संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 Paresh Rawal:  भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेतानिर्माता और पूर्व राजनेता जिसका नाम रेश रावल है। एक्टर लगातार पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। सालों से अभिनेता पर्दे पर कम ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि वह हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) में नजर आएंगे, लेकिन अब एक्टर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है कि वो हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) से बाहर हो गए। इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने हाल ही में दी है।

‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की खबर और उनकी प्रतिक्रिया

परेश रावल (Hera Pheri 3 Paresh Rawal) की सबसे चर्चित खबरों में से एक है उनकी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा। इस फिल्म में उनकी प्रतिष्ठित भूमिका ‘बाबूराव गणपत राव आप्टे’ को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मई 2025 में खबर आई कि परेश रावल ने मेकर्स के साथ कथित “क्रिएटिव डिफरेंस” के कारण इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया।  

उन्होंने लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3 Film) से अलग होने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माता या निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के प्रति बेहद सम्मान, प्यार और भरोसा रखता हूं।” इसके साथ ही, परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ‘बाबूराव’ के किरदार को बार-बार निभाकर थक चुके हैं, क्योंकि इसमें कुछ नया करने की गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें केवल इस एक किरदार से पहचानें।

अक्षय कुमार के साथ रिश्ते पर टिप्पणी

परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी ने हेरा फेरी, वेलकम, और ओह माय गॉड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में परेश ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता, बल्कि सभी केवल प्रोफेशनल सहकर्मी होते हैं। उन्होंने अक्षय कुमार को अपना दोस्त न बताकर “प्रोफेशनल साथी” कहा, जिससे कुछ विवाद हुआ। हालांकि, बाद में X पर उनके प्रशंसकों और कुछ यूजर्स ने इस बयान को आधारहीन विवाद बताया और कहा कि परेश और अक्षय के बीच कोई अनबन नहीं है।

एक्टर की आने वाली फिल्म 

यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें परेश रावल अक्षय कुमार और तब्बू के साथ दिखाई देंगे। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें परेश रावल, अक्षय कुमार, और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। परेश ने इस फिल्म को लेकर उत्साह के साथ-साथ दर्शकों की उम्मीदों को पूरा करने की चिंता भी जताई है।

 

 

Anubhav Sinha ने Shah rukh khan को लेकर किया बड़ा खुलासा, आपको जानकर होगी हैरानी

Anubhav Sinha ने Shah rukh khan को लेकर किया बड़ा खुलासा, आपको जानकर होगी हैरानी

Anubhav Sinha And Shah Rukh Khan: अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्म और बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि, जिससे वह काफी चर्चा में है। अनुभव सिन्हा ने बताया कि शाहरुख खान अपने परिवार को खुश देखकर खुश होते हैं। यह उनकी अब तक की सबसे मध्यम वर्गीय बात है।

मध्य वर्गीय हैं शाहरुख खान

फेय डिसूजा के साथ बातचीत करते हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख (Shah Rukh Khan) दिल से एक मध्यम वर्गीय हैं। शाह रुख खान सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक ऐसे व्यक्ति भी हैं जो अपने बच्चों के लिए खाना बनाना, उनके हाई-स्कूल ड्रामा सुनना और जब भी संभव हो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।

डायरेक्टर ने आगे बताया कि, खान के पास दुनिया का पैसा है, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जो उन्हें खुश करती है। अनुभव सिन्हा ने कहा ‘क्या आपकी बहन की खुशी आपको खुश करती है?’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मध्यम वर्ग’ का यह सितारा अपनी बहन शहनाज और अपने बच्चों को मुस्कुराते हुए देखकर खुश होता है। एक ऐसा व्यक्ति होना मुश्किल है जो सार्वभौमिक रूप से लोकप्रिय हो और जड़ और जमीन से जुड़ा हो।’

“रईस” में दोनों के किया था काम

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म “रईस” (2017) में एक साथ काम किया था, जहां सिन्हा सह-निर्माता थे। इस फिल्म में शाह रुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह एक क्राइम ड्रामा थी जो गुजरात के एक शराब तस्कर की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म के दौरान सिन्हा ने शाह रुख खान की प्रोफेशनलिज्म और उनके किरदार में गहराई लाने की क्षमता की तारीफ की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kannappa की बदली रिलीज डेट, अक्षय कुमार ने शेयर किया अपना नया पोस्टर

Kannappa की बदली रिलीज डेट, अक्षय कुमार ने शेयर किया अपना नया पोस्टर

Akshay Kumar Kannappa New Poster: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी है। पहली ‘स्कॉय फोर्स’ (Sky Force) और दूसरी फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)। अब अभिनेता अपनी तीसरी फिल्म ‘कन्नप्पा’ (Kannappa) को लेकर चर्चा में हैं।

यह फिल्म तेलुगू है, जिसमें अक्षय कुमार डेब्यू करने जा रहे हैं। विष्णु मांचू, प्रभास और बाकियों की ये पौराणिक ड्रामा ने आधिकारिक तौर पर अपनी रिलीज की तारीख बदल दी है। अब यह फिल्म दूसरे डेट पर रिलीज हो रही है। खैर, रिलीज से पहले अक्षय ने भगवान शिव के रूप में अपना एक नया पोस्टर जारी किया।

‘कन्नप्पा’ से अक्षय का पोस्टर

अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर किया और रिलीज की तारीख बताई। अप्रैल में, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर रिलीज़ की तारीख की पुष्टि की। इसमें लिखा था, ‘विष्णु मांचू की पैन-इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने नई रिलीज़ डेट तय की: 27 जून 2025… अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें… ऐतिहासिक एक्शन गाथा #कन्नप्पा अब 27 जून 2025 को रिलीज़ होने वाली है।’

क्या है फिल्म कहानी 

कन्नप्पा एक शिव भक्त की कहानी है, जो पहले नास्तिक था। मगर एक दिन वह भगवान शिव का भक्त बन जाता है। वह अपनी भक्ति में इतना लीन हो जाता है कि वह अपनी आंखें तक फोड़ देता है। फिल्म में कन्नप्पा का किरदार विष्णु मंचू निभा रहे हैं।

वहीं, प्रभास नंदीस्वरुडु का किरदार निभा रहे हैं। ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर महादेव की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, नयनतारा, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन और जोसिता अनोला जैसे हीरोइनें भी अहम भूमिका में होंगी। सुपरस्टार मोहनलाल का फिल्म में कैमियो रोल होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Urvashi Rautela की कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई बेइज्जती! वजह जानकर होगी हैरानी

Urvashi Rautela की कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई बेइज्जती! वजह जानकर होगी हैरानी

Urvashi Rautela Second Cannes Appearance: उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025  (Cannes Film Festival 2025)  के रेड कार्पेट पर अपने अनोखे और बोल्ड लुक से सबका ध्यान खींचा। 13 मई को शुरू हुए 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने फिल्म पार्टिर अन जौर (लीव वन डे) की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर वॉक की थी।

उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, हालांकि इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ ने उनके स्टाइल की तारीफ की, तो कुछ ने ट्रोलिंग भी की। अब एक्ट्रेस का दूसरा लुक सामने आया है।

ब्लैक ड्रेस में उर्वशी

कान्स (Cannes) से उर्वशी (Urvashi Rautela) का दूसरा लुक सामने आ गया है, जिसमें वह ब्लैक कलर के गाउन में नजर आन रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक गुलाबी रंग का पर्स लिया था। इस लुक में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा था।

 

उर्वशी के साथ हुई गड़बड़

जैसे ही लोगों की नजर उनके आउटफिट पर पड़ी तो एक बड़ी गड़बड़ नजर आ गई। उर्वशी रौतेला ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन उनकी ड्रेस फटी हुई थी और इसी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है। कपड़ों के छेद को लेकर चर्चा कर रहे हैं।  इस मौके पर उर्वशी रौतेला ने नाजा सादे का डिजाइन की सेमी-शीयर ब्लैक गाउन पहनी। हालांकि, उनकी ड्रेस उनके बाएं बगल के पास फटी हुई थी, और लोगों को हैरानी हुई कि इतने बड़े मंच पर ऐसी गलती किसी से कैसे हो सकती है।

 

लोगों ने किया ट्रोल 

एक यूजर ने कहा, ‘आपकी ड्रेस फटी हुई है। एक ने यूजर ने लिखा- यहां कोई छेद है या फिर ये डिजाइन ही है? तीसरे यूजर ने  लिखा- कान्स में फटे कपड़े पहनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस?

साल 2024 में उर्वशी ने जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी में काम किया। इस साल 2025 में डाकू महाराज के उनके गाने दाबिडी दिबिडी को लेकर वो खूब खबरों में आईं। उनके इस गाने को लेकर खूब ट्रोल किया गया था, क्योंकि इस गाने में उनके स्टेप काफी अश्लील थे। इसके बाद उन्होंने जाट में टच किया नामक गाना गाया।

 

 

 

 

 

Babil Khan हुए साई राजेश की फिल्म से बाहर, सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना गुस्सा

Babil Khan हुए साई राजेश की फिल्म से बाहर, सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना गुस्सा

Babil Khan Exits From Baby Hindi Remake:   इरफान खान के बेटे एक्टर बाबिल खान (Babil Khan)  पिछले काफी समय से चर्चा में है। बीते दिनों अभिनेता ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए कई सेलेब्स का नाम लेते हुए बॉलीवुड को फेक बता रहे थे। अब एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने साई राजेश की फिल्म को छोड़ दिया है। 

एक्टर ने शेयर किया पोस्टर 

एक्टर बाबिल खान (Babil Khan) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैं दोनों ने एक साथ जादू पैदा करने के इस सफर में कदम रखा, लेकिन बदकिस्मती से और कभी ना सोचे गए हालात की वजह से चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी सभी ने प्लान की थी।

 

क्योंकि मैं फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनकी फ्यूचर जर्नी के लिए शुभकामनाएं देता हूं.  मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ जादू पैदा करेंगे। बता दें, बाबिल साई राजेश की साल 2023 की तेलुगु फिल्म बेबी की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले थे।

 

साई राजेश का पोस्ट

साई राजेश ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बाबिल मेरी जिंदगी में मिले सबसे टैलेंटेड और मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि मुझे इस हालत को स्वीकार करना होगा। तैयारी के दौरान बाबिल के साथ समय बिताने के बाद, मैं ऐसे टैलेंटेड एक्टर के साथ काम करके बहुत खुश था। मैं उसे अपने सामने एक्टिंग करते देखने के एक्सपीरियंस को हमेशा संजो कर रखूंगा। मुझे अपने हीरो की याद आएगी। मैं सबसे पहले खुद की देखभाल करने के उनके फैसले का सम्मान करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार भेजता हूं मुझे पता है कि हम दोनों मिलकर जरूर जादू करेंगे।

 

 

बाबिल का वर्कफ्रंट 

बाबिल खान ने फिल्म ‘कला’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म ‘कला’ के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ और ‘द रेलवे मेन’ सीरीज  में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। खबर है कि अब बाबिल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।