Aaradhya Bachchan का दुबई में है आलीशान विला, मम्मी-पापा ने दिया था गिफ्ट

Aaradhya Bachchan का दुबई में है आलीशान विला, मम्मी-पापा ने दिया था गिफ्ट

Aaradhya  Bachchan New Home: बॉलीवुड के बच्चन परिवार में फिल्म इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स शामिल हैं। फिर चाहे अमिताभ हो,  अभिषेक या फिर ऐश्वर्या राय हो। इन नामों के साथ-साथ बच्चन फैमिली की रईसी का भी जिक्र हो ही जाता है। मुंबई शहर में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करीब 4 से 5 आलीशान बंगले है। इसके अलावा कई फ्लैट्स भी हैं। अब सोशल मीडिया पर खबर है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने दुबई में बेटी के लिए घर लिया है।

आराध्या के लिए शानदार घर

इस पावरफुल कपल ने 20 अप्रैल को अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने साझा भी की थी। खबर है कि, अभिषेक और ऐश्वर्या (Abhishek and Aishwarya) ने साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय संपत्ति में निवेश किया था। उन्होंने दुबई में एक विला खरीदा था, जिसका उद्देश्य इसे हॉलिडे होम में बदलना था। वे अक्सर अपनी छुट्टियां दुबई में बिताते हैं। उन्होंने बेटी आराध्या के लिए निवेश के तौर पर दुबई का यह विला खरीदा है।

देखें विला की तस्वीरें

यह विला जुमेरिया गोल्फ एस्टेट्स के पॉश सैंक्चुअरी फॉल्स में है। यह घर अपनी शानदार सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जिसमें एक विशाल बगीचा, एक पूल और एक गोल्फ कोर्स शामिल है। इसकी कीमत 16 करोड़ के आसपास बताई गई है। बता दें, अभिषेक की कुल संपत्ति अकेले 280 करोड़ रुपये है। दूसरी ओर, ऐश्वर्या की कुल संपत्ति 776 करोड़ रुपये है।

अभिषेक बच्चन की प्रॉपर्टी

कथित तौर पर उनके पास बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सिग्नेचर आइलैंड में 21 करोड़ रुपये का 5BHK अपार्टमेंट है। उनके पास मुंबई के वर्ली में स्काईलार्क टावर्स की 37वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट भी है।

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

 

 

 

Aamir Khan भी छोड़ेंगे अपना पाली हिल वाला घर, जानें क्या होगा मिस्ट परफेक्शनिस्ट का नया पता

Aamir Khan भी छोड़ेंगे अपना पाली हिल वाला घर, जानें क्या होगा मिस्ट परफेक्शनिस्ट का नया पता

Aamir Khan Bandra Home:  बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपीन आईपीएल (IPL) टीम को चीयर करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता अपने नए घर को लेकर भी चर्चा में हैं। बीते दिनों शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं अब घर है कि आमिर खान को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है कि वह भी अब नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

पाली हिल वाले घर को छोड़ रहे हैं आमिर 

बॉलीवुड के मिस्ट परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan New Home)  भी अपने बांद्रा के पाली हिल वाला घर जल्द ही छोड़ने वाले हैं. खबरों की मानें तो अब एक्टर अपने 9 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे। खबर है कि आमिर खान की बिल्डिंग जल्द ही रिडेवमेंट में जाने वाली है यानी कि Man Infraconstruction Limited (MICL) रियल स्टेट डेवलेपर यहां पर अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट इस साल ओपन करने वाला है। ये प्रोजेक्ट रिडेवलेपमेंट Virgo Cooperative Housing Society के अंतर्गत होगा। खास बात है कि आमिर खान के इस बिल्डिंग में कई अपॉर्टमेंट्स हैं।

फैंस करते थे एक्टर का दीदार

बता दें, आमिर खान का पाली हिल वाला घर लोगों का फोटो स्पॉट बना हुआ है। अभिनेता के फैंस को उनकी कई बार एक झलक देखने को मिलती है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि अभिनेता अपने फैंस को निराश नहीं करते और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं, लेकिन अब इस सिलसिले को कुछ वक्त के लिए थम जाएगा।

बता दें, MICL ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनन शाह के मुताबिक रिडिवमेंट बिल्डिंग के अंतर्गत 4 और 5 BHK के सीव्यू फ्लैट होंगे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के अपॉर्टमेंट का किराया 1 लाख पर स्क्वायर फीट होगा।

कहां रहेंगे आमिर?

आमिर के पाली हिल के जो बगल वाली बिल्डिंग है उसमें भी आमिर की प्रॉपर्टी है। ऐसे में वो वहां शिफ्ट होंगे। खबरों की मानें तो जिस प्रॉपर्टी में आमिर अब रहेंगे वो 9 करोड़ की है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आमिर खान इन दिनों गौरी को डेट करने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। खबर तो यह भी है कि आमिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिविंग में रहते हैं।

 

 

Kristen Stewart Wedding: ‘ट्वाइलाइट’ फेम क्रिस्टन स्टीवर्ट ने गर्लफ्रेंड डायलन मेयेर से की शादी, 6 साल से कर रही थीं डेटिंग

Kristen Stewart Wedding: ‘ट्वाइलाइट’ फेम क्रिस्टन स्टीवर्ट ने गर्लफ्रेंड डायलन मेयेर से की शादी, 6 साल से कर रही थीं डेटिंग

Kristen Stewart Wedding: हॉलीवुड फिल्म ‘ट्वाइलाइट सागा’ फेमस एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट (Kristen Stewart) ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड डायलन मेयेर को अपना जीवन साथी बनाया है। डायलन एक एक्ट्रेस और लेखक हैं। पहली बार ये दोनों साल 2013 में एक फिल्म के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों छह साल तक नहीं मिले। वहीं साल 2019 में दोनों की एक पार्टी में मुलाकात हुई थी।

बाइसेक्सुअल है क्रिस्टन स्टीवर्ट

‘ट्वाइलाइट’ स्टार ने लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड के साथ शादी की। क्रिस्टन ने तीन साल पहले डायलन के साथ सगाई की थी। मालूम हो कि क्रिस्टन ने कई साल पहले बाइसेक्सुअल होने का ऐलान किया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी।

अभिनेत्री और उनके मंगेतर डायलन मेयर ने 20 अप्रैल 2025 को स्टीवर्ट के लॉस एंजिल्स स्थित घर में एक निजी समारोह में शादी की। इस दौरान उनके करीबी लोग मौजूद रहे। पोर्टल ने शादी की फोटोज पब्लिश की हैं।

साल 2019 से कर रहे हैं डेट

क्रिस्टन और डायलन साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई। दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। साल 2021 में इन दिनों ने सगाई कर सभी को हैरान कर दिया था।

क्रिस्टन इन सेलेब्स को भी कर चुकी हैं डेट

डायलन से पहले क्रिस्टन ने सुपर मॉडल स्टेला मैक्सवेल और रॉबर्ट पैटिनसन को भी डेट किया था। रॉबर्ट और क्रिस्टन की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे। दोनों फिल्म ट्वाइलाइट फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया।

कौन है डायलन मेयेर

डायलन एक एक्ट्रेस और लेखक हैं। वह ‘मोक्सी’, ‘रॉक बॉटम’ और ‘मिस 2059’ जैसी फिल्मों के लिए फेमस हैं। क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपने करियर की शुरुआत हैरी पॉटर फिल्म से की थी। इसके बाद वह द ट्वाइलाइट सागा, पैनिक रूम, ज़थुरा , इन द लैंड ऑफ वुमन, द मेसेंजर्स, एडवेंचरलैंड और द रनवेज़ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan ने मनाई अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी

तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan ने मनाई अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री का मोस्ट फेवरेट कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर रह रहकर खबरें वायरल होती नजर आई की दोनों की शादीशुदा जिदंगी में कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं, जिसके चलते ये कपल अलग हो चुका है।

इन खबरों के बाद ये कपल कई इवेंट्स में अलग-अलग भी पहुंचता नजर आया, जिसके चलते फिर से इन खबरों को तेजी से हवा मिली। खैर, इन सबके बीच 20 अप्रैल को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग फोटो शेयर की और लोगों का मुंह बंद कर दिया।

ऐश्वर्या- अभिषेक की 18वीं एनिवर्सरी

20 अप्रैल 2025 को इस कपल ने अपनी 18वीं शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम परअभिषेक बच्चन संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें अराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में व्हाइट कलर का दिल बनाया है। इस दिन को दोनों ने अपनी बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया है।

 

 

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स 

ऐश्वर्या का ये पोस्ट देखते ही इस पर ढेर सारे कमेंट्स आने लगे। एक ने लिखा- ये पोस्ट सभी अफवाहों के लिए एक चांटा है। दूसरे ने लिखा-लो भाई कन्फर्म हो गया कि तलाक नहीं हो रहा है, जाओ सो जाओ सब। तीसरे ने लिखा- फाइनली सब ठीक हो गया.. परिवार से ऊपर कुछ नहीं है। इस फोटो को कई सेलेब्स ने लाइक भी किया है। इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है।

बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी और यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। चार साल बाद 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और उनकी जोड़ी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।

 

 

अब Saif Ali Khan के साथ काम करेंगे Priyadarshan, पर्दे पर ये जोड़ी करेंगी धमाल

अब Saif Ali Khan के साथ काम करेंगे Priyadarshan, पर्दे पर ये जोड़ी करेंगी धमाल

Saif Ali Khan And Priyadarshan:  सैफ अली खान और निर्देशक प्रियदर्शन के बीच हाल ही में एक रोमांचक सहयोग की घोषणा हुई है, जिसमें सैफ एक थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म प्रियदर्शन (Priyadarshan) के विशिष्ट निर्देशन शैली और सैफ की अभिनय क्षमता का एक अनूठा मिश्रण होने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे।

फिल्म को लेकर बोले सैफ अली खान

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की, उन्होंने कहा है कि,  ‘हां, मैं प्रियदर्शन (Priyadarshan And Saif Ali Khan) के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मैं एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं। बहुत रोमांचक है।’  सैफ ने खुद इस भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह किरदार कई बड़ी चुनौतियों से जूझता है और प्रियदर्शन के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।

 

कॉमेडी फिल्मों के लिए फेमस है प्रियदर्शन

प्रियदर्शन मुख्य रूप से अपनी कॉमेडी फिल्मों जैसे हेरा फेरी (2000), हलचल (2004), और भूल भुलैया (2007) के लिए जाने जाते हैं। इस थ्रिलर में प्रियदर्शन की कहानी कहने की क्षमता और सैफ की अभिनय शैली का तालमेल दर्शकों के लिए एक नया अनुभव ला सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी उल्लेख किया गया है कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हो सकते हैं, जिससे इस फिल्म की अपील और व्यापक होगी।

 

सैफ अली खान की आने वाली फिल्में

सैफ हाल ही में देवरा: पार्ट 1 (2024) में नजर आए और उनकी आगामी फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आएंगे। जो 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह जल्द  ‘रेस 4’ में भी काम करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

 

 

 

 

Katrina Kaif ने की मेहंदी ने लूटी महफिल, एक्ट्रेस की तस्वीरें हुईं वायरल

Katrina Kaif ने की मेहंदी ने लूटी महफिल, एक्ट्रेस की तस्वीरें हुईं वायरल

Katrina Kaif Mehendi Design: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) कुछ हफ़्ते पहले अपनी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कोहली की शादी में शामिल हुई। इस मौके पर एक्ट्रेस अपनी दोस्त की परफेक्ट ब्राइड्समेड बनी थी, जिसकी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल भी हुई। इस मौके पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी वाइफ के साथ कई मौके पर नजर आए थे। कपल गेल्स देने में लव बर्ड्स कभी पीछे नहीं रहते। कई फैंस तो इन्हें एक इंस्पीरेशन की तरह देखते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस कपल की एक और फोटो वायर  हो रही है, जिसमें कटरीना की मेहंदी (Katrina Kaif Mehendi) की काफी चर्चा हो रही है। आइए जानें क्या था कटरीना की मेहंदी में ऐसा।

कटरीना की मेहंदी ने खींचा ध्यान

कटरीना कैफ अपने दोस्त की शादी में विक्की कौशल के लिए एक बेहद खास तरीके से अपने प्यार का इजहार किया।  अपनी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में दोनों ने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और कपल गोल्स की तस्वीर बनाई। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां फैंस ने देखा कि कटरीना ने अपने दाहिने हाथ पर मेहंदी लगाई हुई है, जिस पर ‘वीके’ लिखा है, यानी विक्की के नाम के शुरुआती अक्षर। दूसरी तस्वीर में विक्की दुल्हन का हाथ थामे उसे बधाई देते नजर आए। दूसरी तस्वीर में कटरीना उसे गले लगाती नजर आईं। वह दुल्हन के साथ बीच में खड़ी दुल्हन के साथ सभी ब्राइड्समेड्स की ग्रुप तस्वीर का भी हिस्सा थीं।

 

कटरीना का लुक 

कटरीना की बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कोहली की शादी पिछले महीने हुई थी। क्रिश्चियन थीम पर हुई शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस मौके पर कटरीना ने एक बड़ा सा फूल लगाकर फ्लेयर्ड, ऑफ-शोल्डर पिंक गाउन पहने नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप से पूरा किया। वहीं, विक्की ब्लैक फॉर्मल थ्री-पीस सूट में काफी जंच रहे थे।