by aditi | Jun 23, 2025 | ओटीटी
The Great Indian Kapil Show Season 3: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 3 आ चुका है। इसकी शुरुआत सलमान खान ने की। इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान थे, जिन्हें काफी समय के बाद कपिल शर्मा के शो में देखा गया। इस एपिसोड में सलमान के साथ साथ एक और नए शख्स नजर आए थे। सालों बाद शो के जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह के साथ इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए थे।
इस वजह से पहला एपिसोड और ज्यादा एंटरटेनिंग बन गया था। वहीं अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ (The Great Indian Kapil Show Season 3) के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमा वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं क्योंकि जज की कुर्सी से नवजोत सिंह सिद्धू गायब नजर आ रहे हैं।
कपिल के शो में आई मेट्रो इन दिनों की कास्ट
बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) सीजन 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी किए। वहीं शो का अपकमिंग एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है।
इस शो में इस बार ‘मेट्रो इन दिनों’ की पूरी स्टारकास्ट धमाल मचाती नजर आएगी। आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सारा अली खान, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी के साथ निर्देशक अनुराग बसु भी कपिल के शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे।
कहा गए नवजोत सिंह सिद्धू
हालांकि इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) जज की कुर्सी पर नजर नहीं आए। कपिल अर्चना पूरन सिंह से सवाल करते हैं कि सिद्धू जी कहा हैं? इस पर अर्चना हैरानी जताते हुए कहती हैं मुझे क्या पता। ये सुनकर कपिल कहते हैं गायब तो नहीं कर दिया उनको? अब इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिद्धू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक ही एपिसोड के लिए जज बने थे।
by aditi | Jun 23, 2025 | बॉलीवुड
Sonakshi- Zaheer First Wedding Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी23 जून 2025 को अपनी शादी कीपहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को कपल ने बेहद रोमांटिक और खास अंदाज में एक-दूसरे को विश किया है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की है। सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को मुंबई में अपने बांद्रा वाले घर में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सिविल मैरिज की थी।
सोनाक्षी और जहिर का सेलिब्रेशन
पहली एनिवर्सरी के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल संग एक तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने उनके लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा। सोनाक्षी ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी उस शख्स को जो 8 साल से मेरा बॉयफ्रेंड था और एक साल से मेरा पति है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा, “भगवान का शुक्र है कि इंसान सेम है।’ जहीर ने सोनाक्षी की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर करते हुए, “लव यू जानेमन” लिखा।

वहीं एक्ट्रेस ने दूसरी स्टोरी में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई। वहीं एक्ट्रेस ने दूसरी स्टोरी में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई। सोनाक्षी ने लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले… सबसे पहले, उन्होंने मुझे यह आदमी दिया और फिर मुझे बेशुमार प्यार दिया।”
सेलिब्रेशन का अंदाज
हालांकि, कपल ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की जगह का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट्स से जाहिर था कि उन्होंने इसे इंटीमेट और प्यार भरे माहौल में मनाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस मौके पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए समय निकालते हैं।
शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे, और इसके बाद मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें सलमान खान, रेखा, काजोल, तब्बू जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। उनकी इंटरफेथ मैरिज (सोनाक्षी हिंदू और जहीर मुस्लिम परिवार से हैं) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी हुई, जिसके चलते सोनाक्षी ने अपनी वेडिंग पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया था।
सोनाक्षी का वर्क फ्रंट
एनिवर्सरी के समय सोनाक्षी अपने करियर में भी व्यस्त थीं। वे जल्द ही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी, जिसे उनके भाई कुश सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, सोनाक्षी साउथ सिनेमा में तेलुगु फिल्म जटाधारा से डेब्यू कर रही हैं, जिसका फर्स्ट लुक 8 मार्च 2025 को रिलीज हुआ था। वे जहीर के साथ फिल्म तू है मेरी किरण में भी नजर आएंगी।
by aditi | Jun 23, 2025 | टीवी
Anupamaa Set Fire: मुंबई के फिल्म सिटी में अक्सर टीवी और फिल्म सेट पर हादसे होते रहते हैं। कभी कोई तेज बारिश में बह जाता है तो वहीं कोई आंधी-तूफान से उड़ जाता है। या फिर कइयों में भयकर आग भी लग जाती है, जिससे लाखों करोड़ों का सेट जलकर खाक हो जाता है। अब कुछ ऐसा ही हुआ है टीवी के मोस्ट फेवरेट शो अनुपमा (Anupamaa) के सेट के साथ। ‘अनुपमा’ के सेट पर शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5:00 बजे लगी आग ने शूटिंग शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले सेट को पूरी तरह से खत्म कर दिया।
कैसे लगी सेट पर आग
आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि स्टूडियो अक्सर फायर ऑडिट को छोड़ देते हैं, जिससे हर दिन सैकड़ों कर्मचारी और कलाकार जोखिम में पड़ जाते हैं। अनुपमा के मामले में आस-पास के सेट आग की लपटों से बाल-बाल बच गए। अगर आग फैल जाती, तो स्थिति बहुत बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी। इस सेट के पास में स्थित बिग बॉस और ‘डोरी’ जैसे अन्य शो के सेट आग से बाल-बाल बचे।
बाल बाल बची लोगों की जान
इस भीषण आग में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ है। अगर शूटिंग तय समय पर शुरू होती, तो नतीजा कहीं ज्यादा बुरा हो सकता था, संभावित रूप से चोट लगने या जान जाने की संभावना हो सकती थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सेट के टेंट स्ट्रक्चर, प्रोडक्शन और रेस्टिंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। वायरल वीडियो में ऊंची-ऊंची लपटें और गहरा धुआं साफ दिखाई दे रहा है। सेट पर दिखाए जाने वाले कृष्णकुंज और कोठारी हाउस के कुछ हिस्से भी जल गए।
मौके पर पहंची फायर ब्रिगेड
मुंबई फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां, जंबो टैंकर, और कई अधिकारी मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाके में कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया गया ताकि आग दोबारा न भड़के।
AICWA की प्रतिक्रिया और जांच की मांग
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस हादसे पर कड़ा रुख अपनाया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की। AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने निम्नलिखित बिंदु उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म सिटी में बार-बार आग लगने की घटनाएं होती हैं, क्योंकि सेट ज्यादातर लकड़ी के बने होते हैं और फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं किए जाते। AICWA ने यह भी संदेह जताया कि बीमा दावों के लिए जानबूझकर आग लगाई जा सकती है। एसोसिएशन ने प्रोडक्शन हाउस, टेलीविजन चैनल, फिल्म सिटी प्रबंधन, और श्रम विभाग के खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। AICWA ने घटना के दो वीडियो एक्स पर साझा किए, जिसमें सेट पर आग और धुआं फैलता दिख रहा है।
by aditi | Jun 17, 2025 | टीवी
TV actor Karan Khandelwal: सिद्धि विनायक, शुभ लाभ, अपोलीना जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके अभिनेता करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) इस वक्त सोशल मीडिया पर एक खास वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ वक्त से अभिनेता छोटे पर्दे से गायब हो चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता वृंदावन के आध्यात्मकि गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने उनसे बात की और अपने मन में चल रहे कुछ सवालों को उनके सामने भी रखा।
करण खंडेलवाल पर हुआ काला जादू
एक्टर करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) ने इस दौरान दावा किया कि उन पर काला जादू (black magic) किया गया है। यह खबर एक X पोस्ट के माध्यम से सामने आई, जिसमें बताया गया कि करण ने अपने ऊपर काले जादू की बात साझा की। इस दावे ने सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में काफी चर्चा पैदा की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, और यह जानकारी मुख्य रूप से X पर मौजूद पोस्ट और संबंधित खबरों पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि, ‘मुझे किसी ने बताया है कि मुझ पर काला जादू हुआ है।’ इस पर प्रेमानंद महाराज बोले, ‘आपके ऊपर काला जादू नहीं हुआ, ऐसा होता ताे आप यहां नहीं हाेते। वैसे काला जादू जैसा कुछ नहीं है। कोई आपको मुर्ख बना रहा है। भूत जैसा भी कुछ नहीं होता है, मैं आपको बता रहा हूं। बस आप खाली मत बैठो, व्यस्त रहो।’
डिप्रेशन से जूझ रहे थे पारस छाबड़ा
करण के अलावा पारस छाबड़ा ने अपने डिप्रेशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आपकी सलाह मानी और राधा रानी का नाम लिया। आपकी बातें सुनकर मेरी मां वृंदावन चली गईं। जब मैंने कमाना शुरू किया तो वृंदावन में एक घर भी खरीदा। आध्यात्मिक बनने से पहले मैं टेंशन, डिप्रेशन में रहता था। मैं तीन-चार साल तक घर से बाहर नहीं निकला। मुझे यकीन था कि मैं मर जाऊंगा। मुझे यकीन था कि मुझे कैंसर है। मैं बहुत ज्यादा सोचता था और नेगेटिव बातों से घिरा रहता था। अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।’ इस बात पर गुरु जी ने खुशी जाहिर की।
by aditi | Jun 17, 2025 | बॉलीवुड
Border 2 Shooting: साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ आज भी हिट फिल्म है। अब इस मूवी का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आ रहा है, जिसकी चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हुई थी। फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं और अब तीसरा शेड्यूल पुणे में शुरू हो रहा है, जिसकी एक झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
दिलजीत और अहान आए नजर
इस शेड्यूल में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी शामिल हो गए हैं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर कास्ट के साथ फोटो शेयर की है. दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी को साथ में देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। वरुण धवन का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। वरुण धवन मूंछों में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनका लुक पसंद किया जा रहा है।
सनी देओल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘जब सभी सेनाएं एक साथ आती हैं! #BORDER2, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सनी देओल और वरुण धवन के साथ शामिल हुए, क्योंकि बटालियन ने पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शुरुआत की। ऑन-ग्राउंड, उनके साथ प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता, निर्देशक अनुराग सिंह, को-प्रोड्यूसर शिव चनाना और बिनॉय गांधी भी हैं, क्योंकि फिल्म पूरी तरह से आगे बढ़ रही है, अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें।
जानें कब रिलीज होगी फिल्म
बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तब से लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।