Panchayat Season 4: दर्शकों को पसंद आ रही है फुलेरा की पंचायत, प्रधान जी को गोली किसने मारी पता चल गया?

Panchayat Season 4: दर्शकों को पसंद आ रही है फुलेरा की पंचायत, प्रधान जी को गोली किसने मारी पता चल गया?

Panchayat Season 4: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन (Panchayat Season 4)  24 जून 2025 को रिलीज हो चुका है। यह सीरीज, जो 2020 में शुरू हुई थी, अपनी सादगी भरी कहानी, शानदार अभिनय और ग्रामीण भारत की प्यारी दुनिया के लिए जानी जाती है। सीजन 4 की रिलीज की घोषणा अप्रैल 2025 में की गई थी, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया। इस सीरीज का निर्देशन चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसका निर्माण किया है द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। फैंस को नया सीजन पसंद आ रहा है। 

रिंकी-सचिव का मिलन ?

एक यूजर ने पंचायत सीजन 4 का स्पॉयलर बता दिया है। यूजर के मुताबिक, पंचायत का सीजन 4 आ चुका है। प्रधान मंजू देवी चुनाव हार चुकी हैं। प्रधान जी पर गोली सांसद ने चलाई थी। पहलाद चा को विधायकी सीट मिल चुकी है। सबसे जरूरी रिंकी (सांविका) और सचिव जी (जीतेंद्र कुमार) का मिल हो चुका है।

 ‘शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है’

एक यूजर ने कहा, “पंचायत सीजन 4 सिर्फ एक शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है। स्टोरीटेलिंग, स्क्रीनप्ले और इमोशन में एक मास्टरक्लास। यह आपको हंसाता है, रुलाता है, हर फ्रेम पर बोलता है। कुछ जीत खुशी नहीं लाती, कुछ जीत हार से ज्यादा दुख देती हैं। यह सच है। यही पंचायत है।”

 

 

स्टोरीटेलिंग के फैन हुए लोग

दूसरे यूजर ने लिखा, “हाय द वायरल फीवर (सीरीज के मेकर्स), पंचायत सीजन 4 एक बार फिर साबित करता है कि पंचायत कहानी कहने का एक बेहतरीन तरीका है। हर एपिसोड के साथ, यह गांव की हल्की-फुल्की घटनाओं और गहरी छिपी हुई भावनाओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है। अब सीजन 5 का इंतजार है।

पंचायत की कास्ट 

इस सीजन में कुछ पुराने कलाकार और कुछ नए कलाकार शामिल है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक नजर आ रहे हैं। शो के नए सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे और अब जब ये आ गया है तो लोगों के उत्साह के साथ कई सवाल भी हैं, जिनके जवाब इसमें देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन में क्या कुछ नया है और क्या रोमांचक देखने को मिलेगा, पहले ही जानें।
B Praak ने दिलजीत दोसांझ को लेकर सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, वजह है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया

B Praak ने दिलजीत दोसांझ को लेकर सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, वजह है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया

क्या बोल गए सिंगर बी प्राक

बी प्राक (B Praak) ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा, ‘कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके। ने फिट्टे मुंह तोड्डे (शर्म आनी चाहिए)।’ हालांकि, बी प्राक ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि ये पोस्ट दिलजीत पर सीधा हमला है। खासकर इंस्टाग्राम स्टेटस की टाइमिंग को देखते हुए, क्योंकि ये ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर रिलीज होने के तुंरत बाद आई है।

यूजर्स ने बी प्राक की तारीफ की

कई यूजर्स ने बी प्राक को चुप्पी तोड़ने और विवाद पर बोलने की लिए तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार किसी ने सच कह दिया… नहीं तथाकथित मशहूर हस्तियों को तो अपने देश से ज्यादा पाक फैंस की ज्यादा चिंता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आखिरकार!! किसी को हिम्मत मिली।’

‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर  

‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर की बात करें तो यह फिल्म उनकी हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘सरदार जी’ की तीसरी कड़ी है, जिसकी पहली फिल्म 2015 और दूसरी 2016 में रिलीज हुई थी। ट्रेलर को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, लेकिन भारत में इसे यूट्यूब पर जियो-ब्लॉक कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि भारतीय दर्शक इसे यूट्यूब पर नहीं देख सकते। ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 45 सेकंड है और यह पंजाबी भाषा में है। यह फिल्म 27 जून 2025 को केवल विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, क्योंकि भारत में इसे रिलीज नहीं किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sunjay Kapur की बहन ने लिखी झकझोरने वाला नोट, बोलीं- ‘अहंकार में सबकुछ गंवा बैठीं’

Sunjay Kapur की बहन ने लिखी झकझोरने वाला नोट, बोलीं- ‘अहंकार में सबकुछ गंवा बैठीं’

Sunjay Kapoor sister Post: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का बीते दिनों निधन हो गया। रविवार को करिश्मा अपने दोनों बच्चों और बहन करीना कपूर के साथ दिल्ली में उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीर और वीडियो भी सामने आई। इस दौरान उनकी आंखों में संजय के जाने का गम साफ-साफ नजर आया। वहीं अब उनकी बहन मंधीरा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि शेयर की, जिसने बिजनेसमैन की मौत के बाद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

 

चार साल तक बात नहीं की थी

मंधीरा कपूर ने बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बताया कि उनके भाई और उन्होंने लगभग चार साल तक बात नहीं की थी। बचपन में हुई एक छोटी सी बहस के बाद वे भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे। संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘देर रात तक बातें करना, चुपके से घूमना और एक करीबी परिवार की तरह साथ में हंसना। उसे उससे दूर होने का गहरा अफसोस है और उसने कहा कि वह हमेशा एक सच्चा बड़ा भाई और दोस्त था। मेरे भाई और मैंने पिछले 4 सालों से बात नहीं की है, अहंकार और बुलशिट के कारण भाई-बहन के बीच एक मूर्खतापूर्ण झगड़ा पागलपन के स्तर तक बढ़ गया। हालांकि, यह कभी भी वह वापस नहीं ले सकता जो हम थे और जो हमारे पास था।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)

‘हम कभी भी हम नहीं होंगे’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उसने हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखा, एक सच्चा बड़ा भाई और एक दोस्त। अंत में जो हुआ वह भयानक और व्यर्थ दोनों था, मैं उसके साथ अपने पल कभी नहीं बिता पाऊंगी। हम कभी भी हम नहीं होंगे और यह विनाशकारी है कि हमने जो टूटा था उसे ठीक नहीं किया और इसलिए अब मेरा दिल वैसा ही है। मुझे यकीन है कि वह हमारे हालिया अलगाव के बावजूद वो जानता था कि मैं उससे प्यार करती हूं और मुझे यकीन है कि वह मेरी तरह ही उम्मीद करता था कि एक दिन हम उतने ही अच्छे होंगे जितने हम पहले 47 सालों में थे। मुझे इस बात का यकीन है और मुझे थोड़ी राहत मिलती है।’

संजय का परिवार 

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव कपूर से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा अजारियस है। संजय अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं – उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, बच्चे सामायरा, कियान, और प्रिया की पहली शादी से उनकी बेटी साफिरा भी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

Sardaar Ji 3 में पाकिस्तानी हानिया आमिर को देख दिलजीत दोसांझ पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर सुनाई बुरी-बुरी

Sardaar Ji 3 में पाकिस्तानी हानिया आमिर को देख दिलजीत दोसांझ पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर सुनाई बुरी-बुरी

Sardaar Ji 3 Trailer:  पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर 22 जून 2025 की रात को रिलीज किया गया। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जो पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘सरदार जी’ की तीसरा पार्ट है। ट्रेलर ने दर्शकों में उत्साह के साथ-साथ विवाद भी पैदा किया है, खासकर पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर (Hania Aamir) की मौजूदगी के कारण।

ट्रेलर की कहानी और सेटिंग

ट्रेलर की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम के एक कुख्यात प्रेतवाधित महल से होती है, जिसे यूके का सबसे डरावनी जगह बताया गया है। एक सशस्त्र सैनिकों की टीम इस महल में घुसने की कोशिश करती है, लेकिन एक अज्ञात आत्मा उन्हें पलक झपकते ही हरा देती है। इसके बाद मालिक इस काम के लिए पंजाब के मशहूर घोस्ट हंटर जग्गी (दिलजीत दोसांझ) को बुलाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 

जग्गी अपनी घोस्ट बडी पिंकी (नीरू बाजवा) के साथ इस मिशन को अंजाम देने ब्रिटेन पहुंचता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जग्गी का यह मिशन आसान नहीं है, क्योंकि महल में एक काला रहस्य छिपा है, जो कहानी को और रोमांचक बनाता है। ट्रेलर में हानिया आमिर एक घोस्ट हंटर के किरदार में नजर आती हैं, जो जग्गी के साथ मिलकर इस प्रेतवाधित हवेली से भूत भगाने में मदद करती हैं।

हानिया आमिर की एंट्री

पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर का किरदार एक सरप्राइज पैकेज है। वह एक साहसी घोस्ट हंटर के रूप में दिखाई देती हैं, जो कहानी में ग्लैमर और इमोशनल डेप्थ जोड़ती हैं। ट्रेलर में उनके और दिलजीत के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक दिखाई गई है, जो दर्शकों को आकर्षित करती है।

 

लोगों ने दिखाया गुस्सा 

‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर को देख लोगों का पारा चढ़ गया है और दिलजीत दोसांझ पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “इसको कुछ ज्यादा ही प्यार है पाकिस्तानियों से। इसको भेज दो वहां पर। एक यूजर ने दिलजीत के चेहरे पर जूते के निशान वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “कंगना (रनौत) सही थी। ये सुअर है, सुअर ही रहेगा।”
इस वजह से Karisma Kapoor ने नहीं की कभी दूसरी शादी? Randhir Kapoor ने किया था खुलासा

इस वजह से Karisma Kapoor ने नहीं की कभी दूसरी शादी? Randhir Kapoor ने किया था खुलासा

Karishma Kapoor: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के ऊपर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूटा था। उनके एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। संजय कपूर को पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लंदन से दिल्ली आया गया। जहां उनके परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ, करीना कपूर और सैफ अली खान दिल्ली पहुंचे थे।

वहीं रविवार को संजय कपूर की प्रेयर मीट थी। इस खास मौक पर भी करिश्मा कपूर अपने बच्चों और बहन के साथ दिल्ली पहुंची। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी जानते है कि करिश्मा और संजय (Karishma And Sanjay) साल 2003 में शादी की थी और साल 2016 में दोनों का तलाक ले लिया था। करिश्मा ने संजय पर कई आरोप भी लगाए थे। दोनों का तलाक काफी चर्चा में रहा था। इन सबके बाद संजय ने फिर से शादी कर अपना घर बसाया, लेकिन करिश्मा ने दूसरी शादी नहीं की।

जब बेटी की दूसरी शादी पर बोले थे रणधीर कपूर 

साल 2017 में डीएनए को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने अपनी लालड़ी की दूसरी शादी को लेकर बात की थी। ‘मुझे लगता है कि करिश्मा अच्छे से सेटल है और खुश है। मैंने कभी भी उसके साथ शादी के टॉपिक पर चर्चा नहीं की है, लेकिन अगर वो ऐसा करने की प्लानिंग बनाती है, तो उसे हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा।

 

मुझे नहीं लगता कि वो दोबारा शादी करना चाहती हैं। वो हैप्पी मदर हैं लेकिन अगर वो चाहें तो वो कभी भी दूसरी शादी कर सकती हैं। लेकिन फिलहाल वो अभी शादी नहीं करना चाहती। वो जैसे है वैसे खुश है। इतना ही नहीं आगे रणधीर ने कहा था कि, ‘करिश्मा शानदार मां हैं जो अपने बच्चों का ख्याल रखती है और उसे अभी दूसरी शादी करने की इच्छा नहीं है।

कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी 

संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी साल 1996 में नंदिता महतानी से हुई थीं, जिनसे उनका 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन यह शादी भी 2016 में खत्म हो गई। करिश्मा से उन्हें दो बच्चे हैं। वहीं, संजय ने 2017 में प्रिया से शादी की थी जिनसे एक बेटा है।